दोस्तों, जब भी हम प्यार के बारे में सुनते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में यह सवाल आता है कि “प्यार क्या होता है” और हम इस सवाल के जवाब को जानने की कोशिश करते हैं तो हमको इसका सही जवाब नहीं मिल पाता है।
क्योंकि इस दुनिया में बहुत ही कम लोग हैं, जो जानते हैं कि प्यार क्या होता है लेकिन इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आप पूरी तरह से जान जाएंगे कि प्यार क्या होता है, कैसे होता है और इसको कैसे महसूस किया जाता है, इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पूरा पढ़ें।
प्यार क्या होता है? | What is Love in Hindi
- प्यार को कभी भी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है और ना ही इस को छुआ जा सकता है और ना ही इसको देखा जा सकता है, प्यार को बस महसूस किया जा सकता है।
- प्यार वह होता है जो हमारे दिल में सामने वाले इंसान के प्रति चाहत को पैदा करता है, प्यार दो दिलों का मेल होता है जो कभी खत्म ना होने वाला होता है बल्कि समय के साथ प्यार और भी गहरा होता चला जाता है।
- हम सभी लोग प्यार को बस I Love You तक ही समझते हैं लेकिन ये प्यार आसमान की ऊंचाई से भी बड़ा होता है।
- प्यार वह होता है जो एक इंसान को जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है और आगे बढ़ने के लिए मजबूर करता है।
- एक इंसान के पास चाहे कितना भी धन और दौलत क्यों ना हो लेकिन अगर उसके पास में प्यार नहीं है तो वह धन और दौलत उसके किसी भी काम की नहीं है क्योंकि बिना प्यार के सब कुछ बेकार होता है।
- जिस इंसान के जीवन में प्यार होता है उस इंसान का जीवन खुशियों से भरा हुआ होता है क्योंकि प्यार दूरियों को खत्म करके जीवन में खुशियां भर देता है।
- जब भी किसी इंसान को किसी से प्यार होता है तो वह इंसान उस इंसान के जीवन में आने से पूरी तरह से बदल जाता है, प्यार के अंदर एक व्यक्ति पूरी तरह से संवेदनशील और विनम्र बन जाता है।
- “ये प्यार वो आवाज होती है जो आपके दिल से होकर गुजरती है और आप की धड़कनों को सुनाई देती है”।
- प्यार पूरी तरह से भेदभाव, जात-पात, रंगभेद सभी से ऊपर होता है, जहां पर ऐसा कुछ भी नहीं होता है वहां पर प्यार होता है इसलिए प्यार को जीवन में सबसे ऊपर बताया जाता है क्योंकि प्यार से ऊपर इस दुनिया में और कोई भी चीज नहीं है। प्यार सर्वोपरि होता है।
क्या आकर्षण प्यार होता है?
- बहुत बार ऐसा होता है जब भी हम किसी का चेहरा पहली बार देखते हैं और किसी की बातें पहली बार सुनते हैं और किसी की आंखों को देखते हैं या किसी के व्यवहार को महसूस करते हैं तो हमको अच्छा लगता है, जिसको हम बोलते हैं कि प्यार हो गया है।
- इस तरह की फीलिंग आमतौर पर कॉलेजों के अंदर या स्कूलों के अंदर और कम उम्र के बच्चों के बीच में देखने को मिलती है, यह फीलिंग पूरी तरह से प्यार की जैसी ही होती है।
- लेकिन इस तरह के प्यार को हम सच्चा प्यार नहीं कह सकते हैं बल्कि यह एक आकर्षण होता है और आकर्षण कभी भी एक जैसा नहीं रहता है, समय के साथ बदलता रहता है।
- इस बात को हमने कभी ना कभी जरूर महसूस किया होगा कि जब भी हम किसी भी एक नई कार को देखते हैं तो हम उसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं लेकिन कुछ समय बाद जब उससे बेहतर दूसरी कार को देखते हैं तो उसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं तो असल में यह आकर्षण होता है।
- इस तरह का प्यार एक से नहीं बल्कि कई लोगों के साथ हो जाता है, यह पूरी तरह से हमारी पसंद के ऊपर निर्भर करता है कि हम किस चीज को पसंद करते हैं और किस चीज को नापसंद करते हैं।
- बहुत बार हम प्यार को अपनी फीलिंग और इमोशन समझने लग जाते हैं लेकिन दोस्तों फीलिंग और इमोशन तो समय के साथ में बदलते रहते हैं लेकिन जो प्यार होता है वह जीवन भर नहीं बदलने वाला होता है।
प्यार कैसे और कब होता है?
- प्यार करने की ना तो कोई उम्र होती है और ना ही कोई समय होता है और ना ही कोई इंसान कभी किसी से प्यार करता है, यह प्यार तो बस हो जाता है।
- जब हमारी फीलिंग किसी दूसरे इंसान के साथ इस तरह से मिल जाती है, जहां से उसइंसान से अलग अलग होना नामुमकिन लगने लगता है तो वह प्यार होता है और असल में वही से प्यार की शुरुआत हो जाती है।
- पहले प्यार के अंदर पहला ऐसा कुछ इस तरह से होता है कि हमको पता भी नहीं चलता है कि हमको प्यार हो गया है और हम प्यार में होते हैं।
- ज्यादातर पहला प्यार लोगों को बहुत ही छोटी उम्र के अंदर हो जाता है और बहुत बार तो बहुत से लोग अपने प्यार का इजहार भी नहीं कर पाते हैं और उस प्यार को पूरी जिंदगी याद रखते हैं।
- लेकिन प्यार जब होता है जब आपकी फीलिंग सामने वाले की फीलिंग के साथ में इस तरह से जुड़ जाती है, जहां से आप दोनों का अलग होना असंभव होता है तो असल में वहां से आपकी प्यार की शुरुआत हो जाती है और वह प्यार इस तरह से होता है जो कि पूरी जिंदगी खत्म नहीं होने वाला होता है।
प्यार का एहसास कैसे होता है?
- प्यार के अहसास को सिर्फ वही इंसान महसूस कर सकता है जिसने कभी किसी से प्यार किया है।
- जब कोई व्यक्ति प्यार में होता है तो उस समय वह सिर्फ अपने प्यार के बारे में ही सोचता रहता है और इसके अलावा उसको और कुछ भी नजर नहीं आता है यही प्यार का एहसास होता है।
- प्यार का एहसास दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है जो अगर एक बार हो जाता है तो इंसान की पूरी दुनिया ही बदल जाती है और वहाँ से उसको हर एक चीज़ के अंदर प्यार का एहसास होने लग जाता है।
प्यार में क्या- क्या होता है?
- प्यार एक ऐसा गहरा एहसास होता है, जिसके अंदर जब हमको प्यार होता है तो हम हमेशा उस प्यार के अंदर सकारात्मक चीजों को ही देखते हैं।
- जब भी हम प्यार में होते हैं तो हम हर समय उस इंसान के बारे में ही सोचते रहते हैं।
- जिस इंसान से हमको प्यार होता है, उस इंसान की हर एक बात हमको अच्छी लगने लगती है उस इंसान के साथ हर समय में रहना पसंद करते हैं।
- अब हम आगे आपके साथ कुछ ऐसी बातें शेयर करने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपको प्यार हो गया है और आप प्यार में होते हैं।
कैसे पहचाने की आप प्यार में हो?
प्यार में होने की कुछ निशानियाँ –
- सामने वाले की एक झलक के लिए आंखें तरसती है –
- जब भी आप अपने प्यार को नहीं देख पाते हैं तो आप परेशान होने लग जाते हैं और उसको देखने के लिए आप बेताब होने लगते है और कहीं ना कहीं आपकी आंखें उसी इंसान को ढूंढती रहती है।
- आप हर समय सोचते हैं कि बस उसको एक बार में देख लू और उससे एक बार बात कर लू| जिस से भी हम प्यार करते हैं उस इंसान को देखने के लिए हम इतना तरसते हैं कि उसके अलावा हमको और कोई भी नजर नहीं आ रहा था और हम हर समय सोचते रहते हैं कि काश वह मेरे सामने आ जाए।
- बात करने के लिए तरसते हैं –
- आप अपने प्यार से हर समय बात करने के कोई ना कोई बहाने और कोई ना कोई तरीके खोजते रहते हैं, आप सोचते हैं कि किस तरह से आप सामने वाले इंसान से बात कर सके और जब आप सामने वाले इंसान से बात कर लेते हैं तो आपको दिल क्यों एक सुकून मिल जाता है और आप खुश हो जाते हैं।
- हर समय उसी के सपने आते रहते हैं –
- जिस इंसान से आपको प्यार हो जाता है, उस इंसान के अलावा आपको और कोई भी नजर नहीं आता है, आप हर समय सोचते रहते हैं जी कि किस तरह आप उस इंसान से मिले और बातें करें और उसके साथ में कुछ समय गुजर सके, इस तरह जब आप सोचने लग जाते हैं तो आप समझ लेना कि आप प्यार में होते हैं।
ये भी पढ़ें:
Conclusion
आज के इस आर्टिकल के अंदर हमने जानने की कोशिश की है कि ” प्यार क्या होता है | What is Love in Hindi और यह प्यार कब होता है और जब प्यार होता है तो उसका एहसास कैसा होता है। आखिर में आपको एक बात कहना चाहता हूँ कि किसी भी इंसान से प्यार करने से पहले आपको “प्यार” को अच्छे से समझना चाहिए। आशा करते हैं कि आपको इस आर्टिकल What is Love Meaning in Hindi के माध्यम से प्यार के बारे में जरूर कुछ जानकारी अच्छी मिली होगी। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो उसको अपने दोस्तों के साथ में शेयर जरूर करें धन्यवाद।
So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना|
आपका कोई personal question हो तो आप मुझे [email protected] पे मेल कर सकते हो| Thank you, stay connected & love you guys…