To do list kaise banaye। Hello दोस्तों एक बात तो आपने ज़रूर सुनी होगी की हम अपना आज कैसे जीते हो इससे हमारा आने वाला कल decide होता है यानिकि अगर हम अपने हर एक दिन को अच्छे से जियेंगे, पुरे दिन के समय का सही से इस्तेमाल करेंगे और अपने ज़रूरी काम को importance देंगे तो हमारा आने वाला कल यानिकि हमारा future बेशक अच्छा होगा। लेकिन हम में से बहुत से लोग ऐसे है जो अपने समय का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाते और वो confuse होते है की कब कौनसा काम करना है और किस काम को ज्यादा importance देनी है और इसी चक्कर में कोई ना कोई ज़रूरी काम वो समय रहते पूरा नहीं कर पाते।
इस problem का एक बढ़िया solution है और वो है to do list बनाना यानिकि हम दिन भर में जो जो काम करने वाले है उनकी एक लिस्ट बनाना इससे हमें दिन भर में क्या क्या करना है ये समझ आ जाता है और हम अपने समय का सही से इस्तेमाल कर पाते है। अब कुछ लोग कहेंगे की To do list kaise banaye तो इस आर्टिकल में हमने to do list से जुडी वो सभी जानकरी दी है जो आपके लिए जाननी ज़रूरी है। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको अच्छे से समझ आ जाएगा की to do list कैसे बनाना है।
Table of Contents
To do list meaning in hindi (To do list का मतलब क्या है?)
- हम दिन भर में जो भी काम करने वाले है उन कामों की क्रमा नुसार (sequence wise) एक लिस्ट बनाना इसीको to do list कहा जाता है।
To do list किसपर बनाएं?
- To do list बनाने के लिए आप कागज का, डायरी का याफिर आज कल कुछ ऐसे मोबाइल आप्लिकेशन्स आ गए है जैसे की Google keep या Todoist इनका इस्तेमाल कर के आप to do list बना सकते हो।
To do list कब बनाये?
रात्र को सोने से ठीक पहले आपको अगले दिन कौन कौन से काम करने है इसकी to do list बनाये।
To do list बनाने के फायदे –
1) हमें पुरे दिन क्या क्या काम करने है और कौनसे काम ज्यादा important है और कौनसे कम important इसका पता चल जाता है।
2) समय का सही से इस्तेमाल होता है और इधर उधर की चीज़ें करने में वक़्त बर्बाद नहीं होता।
3) हमारा आत्मविश्वास और हमारी काम करने की क्षमता (Productivity) बढ़ जाती है।
4) आप हर एक दिन अच्छे से काम कर पाते हो इसलिए आपको सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।
To do list बनाते वक़्त ये बातें ध्यान में रखिये
1) ज्यादा ज़रूरी काम सबसे पहले लिखें:
- अब जाहिर सी बात है to do list में वो सब काम आपको लिखने है जो आप दिन भर में करना चाहते है लेकिन उन सब कामों में से सबसे ज़रूरी काम कौनसे है उन कामों को आप लिखिए और साथ ही साथ वो काम दिन भर में कब तक पुरे होने ज़रूरी है ये समय के साथ लिखिए।
- उदाहरण: मान लीजिये की आपको आज आपको ऑफिस जाकर एक बहुत ज़रूरी फाइनेंसियल डॉक्यूमेंट को पूरा करना है तो आप अपने to do list में सबसे पहले वही काम लिखना है और वो डॉक्यूमेंट आपको कब तक खत्म करना है ये आपको टाइम के साथ लिखना है जैसे की आज 10 से 11 बजे तक फाइनेंसियल डॉक्यूमेंट को पूरा करना है।
2) दिन भर के बाकि important काम लिखें:
- अपने दिन भर के सबसे ज़रूरी काम लिखने बाद ऐसे काम लिखें जिन्हें दिन भर में कभी भी पूरा किया जा सकता है मतलब की वो काम जो ज़रूरी है तो है लेकिन उन कामों की उतनी urgency (अत्यावश्यकता) नहीं है। ऐसे कामों को भी आप एक निश्चित समय देकय पूरा करें जैसे की आज 3 से 4 बजे के बीच कुछ important phone calls करने है।
3) ज्यादा important नहीं है वो काम लिखें:
- सभी ज़रूरी काम लिखने के बाद अब कुछ ऐसे काम बच जाते है जो की ज्यादा important नहीं है और जिन्हें आप पुरे दिन में कभी भी कर सकते है जैसे की ऑनलाइन ट्रैन की टिकट बुक करना, शॉपिंग करना या ऑफिस के सारे ज़रूरी डाक्यूमेंट्स को सही से arrange करना; ऐसे और भी कई सारे काम हो सकते है जिन्हें आप दिन भर में कभी भी कर सकते हो।
4) सही समय चुने:
- जो भी काम आप to do list में शामिल कर रहे हो उन सभी काम को एक निश्चित समय पर ही पूरा करो यानिकि सभी काम को एक विशिष्ट समय दो और उसे उसी वक़्त पूरा करो। ताकि आपको ये समझ आये की कौनसे काम कब करने है और साथ ही साथ आप अपने समय का अच्छे से इस्तेमाल कर सके और आपके सभी काम वक़्त पर पुरे हो सके।
5) फिक्स टाइम टेबल बनाये:
- दिन भर में ऐसे भी काम होते है जिन्हें हम हररोज़ repeat करते है और वो काम हमारे लिए important भी होते है जैसे की सुबह एक्सरसाइज करना, ब्रश करना, नहाना, नाश्ता करना जैसे और भी कई सारे काम हम करते है पर एक बात ध्यान दी जाए तो ये सारे काम हम रोज़ repeatedly करते है और एक फिक्स टाइम पे ही करते है इसीलिए इन काम के लिए to do list बनाने की बजाय आप एक टाइम टेबल बनाये और किसी ऐसी जगह पर लगाए जहा पर आपकी नज़र पड़े।
6) समय बर्बाद करने वाली चीज़ें ना करें:
- दिन भर के important काम करते वक़्त कोई ऐसी चीज़ ना करें जिससे की आपका समय भी बर्बाद हो जैसे की चैटिंग करना, फ़ोन पर किसी से गप्पे लड़ाना, सोशल मीडिया या मोबाइल का इस्तेमाल करना ऐसी और बहुत सी चीज़ें है जिससे आपका समय बर्बाद होता है तो ऐसी चीज़ों से आपको दूर ही रहना है।
इन्हे भी पढ़े
- पढ़ाई के लिए टाइम टेबल ऐसे बनाएं | 100% फॉलो कर पाएंगे
- टाइम कैसे मैनेज करे? Time Management Tips in Hindi
- Daily Routine कैसे बनाये – 9 STEPS
Conclusion:
तो To do list kaise banaye? इस आर्टिकल के ज़रिये हमने जाना की to do list क्या है?, इसके फायदे क्या क्या है?, इसे कब बनाना चाहिए और इसे बनाते वक़्त किन किन चीज़ों का ध्यान रखना ज़रूरी है । मैं आशा करता हु की आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा आपकी इस आर्टिकल के बारे में क्या राय है ये हमें कमेंट कर के ज़रूर बताये, धन्यवाद।