Thursday, June 1, 2023
HomeLifestyleSelf-careOverthinking से बचने के प्रभावी और आसान तरीके

Overthinking से बचने के प्रभावी और आसान तरीके

हमारी लाइफ में कई सारी ऐसी situations आती है जिनके बारे में हम हद से ज्यादा सोचते है जैसे की कई बार हम हमारे future या past के बारे में सोच सोच कर परेशान हो जाते है, कोई चीज़ बुरी लग गयी है तो उसके बारे में overthinking कर के खुद को दुखी कर लेते है|

किसी चीज़ के बारे में सोचना बुरी बात नहीं है लेकिन अगर हम किसी चीज़ के बारे में हद से ज्यादा सोच रहे है तो ये चीज़ हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है और साथ ही साथ इसकी वजह से हमारे शरीर पर भी बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है|

Overthinking की वजह से हम अपनी life में खुश नहीं रह पाते है और हम stress, anxiety और depression तक का शिकार हो सकते है| इसलिए आज इस आर्टिकल के ज़रिये हम कुछ ऐसे कारगर tips के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जिससे की आप इस overthinking से छुटकारा पा सकें और अपनी life को stress free होकर जी सकें|

हम Overthinking का शिकार क्यों होते है?

अगर हमारे मन में किसी बात का डर बैठ गया है, पैसों की समस्या है, जॉब या बिज़नेस की टेंशन है, फिर रिश्तों में तनाव है, खुद में आत्मविश्वास की कमी है, आप खुद को कमजोर समझते है या फिर किसी चीज़ के बारे में आप को असुरक्षितता (Insecurity) महसूस होती है तो ऐसे में आप overthinking का शिकार हो सकते है|

Overthinking से होने वाले नुकसान:

  1.  Overthinking के कारण हमारी चिंता (Anxiety) बढ़ती है|
  2.  घबराहट होती है| 
  3.  हम को भूख कम लगती है|
  4.  हमारी नींद पर असर पड़ता है|
  5.  हमें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है|
  6.  हम मानसिक तनाव और डिप्रेशन तक का शिकार हो सकते है|

Overthinking से बचने के उपाय:

1) Solution निकालो:

  • जिस चीज़ के बारे में आप overthinking कर रहे हो उस चीज़ का solution निकालने की कोशिश करो या फिर उस बात पर एक्शन लो| जैसे मानलो अगर आप को किसी से ज़रूरी बात करनी है पर आप बात करने से हिचकिचा रहे हो और उसीके बारे में overthinking कर रहे हो तो ऐसे में एक्शन लेकर उस व्यक्ति से बात करो या फिर आप अपने फ्यूचर को लेकर परेशान हो तो ऐसे situation में आप अच्छे से सोच समझकर अपने फ्यूचर goals decide करो और एक सही planning बनाकर life में आगे बढ़ो|
  • ऐसे ही आप किसी भी चीज़ को लेकर अगर ज्यादा सोच रहे हो और उस चीज़ को लेकर परेशान हो तो उसके लिए solution निकालना और उस चीज़ पर काम करना ही overthinking को कम करने का best option है|

2) Important चीज़ों पर focus रखो:

Overthinking Important चीज़ों पर focus रखो

  • आप ये देखो की आप जिस चीज़ के बारे में overthinking कर रहे हो वो चीज़ असल में आपके life में क्या मायने रखती है मतलब अगर आप किसी ऐसी चीज़ के बारे में सोच रहे हो जो आपकी life में कोई value add नहीं कर रही है तो उस चीज़ के बारे में overthinking कर के क्या फायदा इसलिए जो चीज़े आपके लिए important है बस उन्ही चीज़ों को आप अपने दिमाग में रखो और focus के साथ उन पर काम करो|

3) Control से बाहर की चीज़ें मत सोचो:

  • जो चीज़ें आपके control में नहीं है उन चीज़ों के बारे में मत सोचो जैसे की आपके एग्जाम का रिजल्ट हो या आपके किसी करीबी इंसान की मृत्यु हो गयी हो ऐसी और भी कई सारी चीज़ें है जिन को हम खुद से control नहीं कर सकते| ऐसी चीज़ों को लेकर overthinking करना आपकी परेशानी को और बढ़ा सकता है इसलिए ऐसी चीज़ों के बारे में हद से ज्यादा न सोचें|

4) माफ़ करो:

  • अगर आपसे कोई गलती हो गयी है और उसीके बारे में सोच सोच कर आप दुखी हो रहे हो और खुद को अपराधी (Guilty) महसूस कर रहे हो तो ऐसे में खुद को उन गलतियों के लिए माफ़ करना और अपने जीवन में आगे बढ़ना ही सही होता है और फिर से इस तरह की गलती ना करने का भी खुद से वादा करें|
  • इसी तरह अगर दूसरों की कुछ बातों से आप को दुःख पहुंचा है आप को तकलीफ हुयी है तो आप उन्हें भी माफ़ कर दे भलेही आप उनके सामने जाकर उन्हें माफ़ न कर सकें पर मन ही मन में उनको माफ़ करें और उसके बाद चाहे तो आप उनसे दूर हो सकते हो ताकि आप को और ज्यादा तकलीफ न सहनी पड़े|

5) Situations को accepts करो:

  • हमारे जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती है जिससे की हम अंदर से पूरी तरह तूट जाते है जैसे की अपने किसी करीबी इंसान की मृत्यु हो जाना, या फिर किसी करीबी व्यक्ति का अचानक से आप को छोड़कर चले जाना ऐसी या ब्रेकअप हो जाना तो ऐसी situations को हम जल्दी accept नहीं कर पाते और हम उस चीज़ के बारे में overthinking करने लगते है, stress और depression में आ जाते है|
  • इसलिए जब भी ऐसी घटना आपके साथ घटे तो अपने आप को उस situation से उभरने में थोडासा समय दो, उस घटना या फिर उस चीज़ को भूलने के लिए अपना ध्यान दूसरी चीज़ों पर लगाओ जैसे की अपनी hobbies पर काम करो, अपना daily routine change करो या फिर नए दोस्त बनाओ इससे आप overthinking से बच पाएंगे|

6) चीज़ों को Ignore करना भी सीखो:

  • कई बार हम बहुत सी छोटी छोटी चीज़ों पर ध्यान देते है, उन्हें दिल पर लगा लेते है और फिर उसी के बारे में overthinking करते रहते है| ऐसे में जो चीज़ें आपके लिए important नहीं है या जो चीज़ें सोचकर आप को तकलीफ होती है उनके बारे में overthinking करना बंद कीजिये और उन चीज़ों को ignore करने की कोशिश करें| लेकिन कुछ चीज़ों को लेकर अगर आप को ज्यादा ही तकलीफ हो रही है तो ऐसे में उस चीज़ को लेकर एक्शन लें और उस प्रॉब्लम को solve करें|

7) जगह को छोड़ दो:

Overthinking जगह को छोड़ दो

  • Overthinking से बचने के लिए आप जहा पर बैठे हो उस जगह को कुछ देर के लिए छोड़ दो और कही दूसरी जगह चले जाओ या फिर कुछ देर के लिए अपनी मनपसंद जगह पर घूमने चले जाओ इससे आप अंदर से हल्का महसूस करोगे और overthinking से होने वाले तनाव और परेशानी से भी अपने आप को बचा पाएंगे|

8) मदद लो:

  • अगर आप overthinking से बहुत ही ज्यादा परेशान है तो और उसकी वजह से आप को मानसिक तनाव और चिंता हो रही है तो ऐसे में आप अपनी बातें किसी करीबी इंसान से शेयर करो और उनसे सलाह लो और चाहे तो आप psychologist की भी सलाह ले सकते हो|

9) मैडिटेशन करो:

इन्हे भी पढ़े

So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना|

आपका कोई personal question हो तो आप मुझे [email protected] पे मेल कर सकते हो| Thank you, stay connected & love you guys…

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Post

Most Popular