Thursday, September 28, 2023
HomeLifestyleLife SkillsTime Management Book Review - समय का सदुपयोग करने के नियम

Time Management Book Review – समय का सदुपयोग करने के नियम

Time Management Book Summary in Hindi | कहा जाता है कि कोई भी इंसान अपने जीवन में गवाये हुए पैसों को कभी भी कमा सकता है। लेकिन अपने गुजरे हुए वक्त को कभी भी वापस नहीं ले कर आ सकता है। यदि आप समय का बेहतर ढंग से सदुपयोग करते हैं तो आप आसानी से पैसे कमा सकते हैं। वही अगर आप समय को बर्बाद करते हैं तो आप न तो पैसे कमा सकते हैं और  ना ही इज्जत कमा सकते हैं। 

दोस्तों यदि आप जीवन में कामयाबी को हासिल करना चाहते हैं और पैसे कमाना चाहते हैं तो “ Time Management “ के कुछ नियमों के बारे में आप सभी को पता होना चाहिए। लेकिन ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती है कि समय का सदुपयोग कैसे करें? तो आज इस लेख में हम आपको समय का सदुपयोग करने के कुछ नियम बताने वाले हैं। जो हमने एक प्रसिद्ध लेखक डॉ सुधीर दिक्षित की लिखी पुस्तक Time Management “  से लिए हैं। आज हम आपके साथ ” Time Management Book Review in Hindi ” शेयर करने वाले हैं। यदि आप इस पुस्तक को एक बार पढ़ते हैं और उसमें बताये नियमों का पालन करते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलती है। 

Time Management Book Review in Hindi | टाइम मैनेजमेंट बुक की समरी 

time management book review in hindi

  • दोस्तों क्या आपको भी लगता है कि आप अपने समय का सही ढंग से सदुपयोग नहीं कर पा रहे हैं, आपके पास समय तो बहुत है लेकिन आप समय का सही जगह पर इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैक्या आपको भी अपने समय को मैनेज करने में परेशानी आ रही है और आप इंटरनेट कर ” टाइम मैनेजमेंट कैसे करें ” सर्च कर रहे हैं तो आज आगे इस लेख में आपको इन सभी सवालों के जवाब बिल्कुल आसान भाषा में मिलने वाले हैं। क्योंकि आज हम आपको Time Management Book Review देने वाले है। जिसमें हम आपके साथ कुछ महत्वपूर्ण बिंदु के ऊपर चर्चा करने वाले हैं। जिनको यदि आप अपनाते हैं तो आप अपने समय का बेहतर ढंग से सदुपयोग कर सकते हैं। 

1) Time Table बनाये –

time-table-kaise banaye

  • टाइम मैनेजमेंट किताब के लेखक कहते हैं कि जिस तरह से हम अपने पैसों को व्यवस्थित ढंग से करने के लिए बजट बनाते हैं। ठीक उसी तरह से हम सभी को समय का भी लॉग बुक यानी कि एक टाइम टेबल बनाना चाहिए। जिसमें हमको एक नोटबुक में यह लिखना चाहिए कि किस समय पर किस कार्य को पूरा करना है। सुबह से लेकर रात तक आप जितनी भी कार्य करते हैं. उन सभी कार्यों की के बारे में आपको एक नोटबुक में लिख लेना चाहिए ताकि आप सही समय पर सही कार्य को पूरा कर सकें। ज्यादातर लोग बिना टाइम टेबल कि अपने दिन को बिताते हैं। जिसकी वजह से उनके जरूरी कार्य छूट जाते हैं और जो कार्य जरूरी नहीं होते है वे उनको पूरा करते रहते हैं। 
  • कहने का मतलब है कि उनका कीमती समय व्यर्थ की चीजों में बर्बाद हो रहा होता है तो इससे बचने के लिए आप सभी को अपने समय का लॉग बुक बनाना चाहिए ताकि आप बेहतर ढंग से समय को व्यवस्थित कर सके। 

2) सबसे जरुरी कार्य सबसे पहले करे – 

  • Time Management Book Review in Hindi में हम सभी टाइम टेबल तो बना लेते हैं और हम सभी को शुरू से यही सिखाया गया है कि दिन में सबसे जरूरी कार्यों को सबसे पहले करना चाहिए लेकिन इस बात को हम कभी भी अभ्यास नहीं करते हैं और प्रैक्टिकल करने की कोशिश नहीं करते हैं। क्योंकि ऐसा करना हमारी आदत में नहीं होता है और जब तक आपकी आदत में जरूरी कार्यों को पूरा करना नहीं आता है। तब तक आप समय का सही ढंग से सदुपयोग नहीं कर सकते हैं। 
  • जब भी आप अपनी लिस्ट बनाते हैं तो उस लिस्ट में आपको सबसे पहले जरूरी कार्य लिखने चाहिए और उन सभी जरूरी कार्यों को सबसे पहले पूरा करना चाहिए। यदि आप की लिस्ट में कोई सबसे मुश्किल और कठिन कार्य है तो आपको उस कठिन कार्य को सबसे पहले पूरा करना चाहिए। यदि आप इस तरह से कार्य करने का अभ्यास करते हैं तो धीरे-धीरे यह आपकी एक आदत बन जाता है और आप आसानी से अपने सभी जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने लग जाते है। 

3) 20/80 के नियम को Follow करे –

  • पैरोटो के नियम के अनुसार यदि आप अपने जरूरी कार्य की 20% पर प्राथमिकताएं आप सभी को 80% तक का परिणाम देती है। यदि आप किसी भी कार्य में 20% मेहनत करते हैं तो आपको 80% का परिणाम मिलता है। हमारे द्वारा किए गए कार्य में हमको 80% परिणाम 20% किए गए कार्य पर ही मिलते हैं। यदि आप एक बिजनेसमैन है तो आपको अपना समय, एनर्जी और पैसे अपने कर्मचारी पर लगाएं और जब आपकी टीम के सभी कर्मचारी पूरी एनर्जी के साथ कार्य करते हैं तो आपको 80% तक का परिणाम मिलता है। इस नियम को आप सभी को अपने दैनिक जीवन में जरूर अपनाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको बेहतर परिणाम मिलते हैं। 

4) कार्य को डेलीगेट करना सीखें – 

  • अक्सर बहुत बार हम कोई भी कार्य की शुरुआत करते हैं तो उस कार्य की सभी चीजें खुद करने की कोशिश करते हैं और इस चक्कर में हम महत्वपूर्ण कार्य को छोड़ देते हैं और छोटे-छोटे कार्य में उलझ कर रह जाते हैं और ऐसा करने पर हम अपने कीमती समय को छोटी-छोटी चीजों में बर्बाद करते रहते हैं और कभी भी कुछ बड़ा नहीं कर पाते हैं। 
  • यदि आप जितने भी सफल लोगों को देखते हैं तो उनके जीवन में आपको कार्य को सौंपना यानी कि डेलिगेशन जरूर नजर आता है। आपको कभी भी हर एक कार्य खुद से नहीं करना है बल्कि उस कार्य के लिए एक सही व्यक्ति का चुनाव करना है और जल्द से जल्द उस कार्य को समय पर पूरा कर लेना है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप अपने कीमती समय का सही दिशा में सदुपयोग कर सकते हैं। 

5) Important कार्य पर Focus करे – 

important karyo pe focus kaise kare

  • आप सभी ने महसूस किया होगा कि अक्सर हम बहुत बार ऐसे ही व्यवस्थित कार्यों में अपने समय को बर्बाद कर रहे होते हैं। जिनका हमारे लक्ष्य से कोई संबंध नहीं होता है और हम ऐसी अव्यवस्थित चीजों से अपने जीवन में मुश्किलें खड़ी कर लेते हैं। इसीलिए आप सभी को अपने सभी कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करना चाहिए और ऐसा आप भी कर सकते हैं। 
  • जब आप अपने जरूरी कार्यों पर फोकस करते हैं और अपने दैनिक जीवन के या फिर अपने जीवन के बड़े लक्ष्य को प्राथमिकता देते हैं। आप सभी को अपने दैनिक जीवन को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करना सीखना होगा। तब जाकर आप अपने समय का अच्छे से उपयोग कर सकते हैं। 

6) समय की कीमत को समझे – 

  • टाइम मैनेजमेंट पुस्तक के लेखक कहते हैं कि मनुष्य को समय की कीमत को समझना चाहिए क्योंकि समय पैसे से भी कीमती होता है। एक सफल इंसान अपने समय को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पैसे खर्च करने के लिए भी तैयार होता है। क्योंकि उसके लिए पैसा जरूरी नहीं बल्कि समय जरूरी होता है। 
  • एक सफल इंसान को पता होता है कि पैसे समय से कीमती नहीं होते हैं। यदि समय होता है तो वह वापस से पैसे कमा सकता है लेकिन समय को वह नहीं खरीद सकता है। इसीलिए इस पुस्तक के लेखक हर किसी को अपने आप से 3 सवाल पूछने के लिए बोलता है। जिसमें पहला सवाल होता है कि हम सभी को अपने आप से यह सवाल करना चाहिए कि हमको समय की इतनी कमी क्यों महसूस होती है, क्या हम अपने समय को गलत कार्यों में बर्बाद तो नहीं कर रहे है

दूसरा सवाल – 

  • हम सभी के पास कितना समय है? पुस्तक के लेखक बताते हैं कि एक मनुष्य हर एक खोई हुई चीज को वापस लेकर आ सकता है लेकिन समय को वापस नहीं लेकर आ सकता है। 

तीसरा सवाल – 

  • आप सभी का समय आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप एक फॉर्मूला अपना सकते हैं। 

आपकी 1 घंटे की कीमत = आपकी कमाई / प्रति घंटे काम 

  • इस पुस्तक के लेखक कहते हैं कि यदि कोई इन तीनों सवालों के जवाब अच्छे से जान लेता है तो उसके लिए समय का मैनेजमेंट करना बेहद ही आसान हो जाता है और ऐसा व्यक्ति अपने कार्य की प्रोडक्टिविटी को भी बढ़ा सकता है। 

7)  समय पर काम पूरा करना सीखे – 

  • ज्यादातर लोग अपने कीमती समय को गलत कार्यों में बर्बाद करते रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग होते हैं जो अपने कीमती समय के लिए टाइम टेबल तो बना लेते हैं लेकिन उस टाइम टेबल पर कभी भी अपने कार्यों को पूरा नहीं करते है। जिसकी वजह से उन लोगों को जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिलती है। समय पर कार्य करना एक महत्वपूर्ण आदत होती है और इस आदत को आप 1 दिन में नहीं अपना सकते हैं। लेकिन हर रोज इसका अभ्यास करने पर इस आदत को जरूर अपना सकते हैं। यदि आप एक विद्यार्थी है तो आपको हर दिन पढ़ाई करने की आदत अपनानी चाहिए और आप सभी को इस आदत को अपनाने के लिए निरंतर अभ्यास करने की जरूरत होती है। 

8) फाइनैंशल लक्ष्य बनाएं – 

  • यदि आपके जीवन में कोई भी लक्ष्य नहीं होता है तो आपका सफल होना भी निश्चित नहीं होता है। यदि हम इस बात को एक उदाहरण के माध्यम से समझे तो आपको एक जगह से दूसरे जगह पर जाना है लेकिन आपको यह निश्चित नहीं है कि आपको किस जगह या फिर स्थान पर जाना है तो आपके लिए उस स्थान पर पहुंचना बेहद ही मुश्किल होता है लेकिन यदि आपको शुरुआत से ही यह स्पष्ट होता है कि आपको इस जगह पर जाना है तो आपके लिए वहां पर पहुंचना आसान होता है। 
  • ठीक उसी तरह से जीवन में सफलता को हासिल करने के लिए आपके पास में लक्ष्य होना जरूरी होता है। जब आपके पास एक Goal होता है तो आपके दिमाग में यह होता है कि आपको सिर्फ इस लक्ष्य को इस समय पर हासिल करना है। तब आप उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने समय का बेहतर ढंग से सदुपयोग कर सकते हैं। इसलिए अपने जीवन में कामयाब होने के लिए और समय का सदुपयोग करने के लिए सही लक्ष्य बनाएं। 

9) समय को बर्बाद ना करें – 

  • ज्यादातर लोग आज के समय में इंटरनेट पर अपने समय का दुरुपयोग करते रहते हैं और उनको बिल्कुल भी जागरूकता नहीं होती है कि उनके लिए समय कितना महत्वपूर्ण है। यदि आप भी अपने समय का फालतू की चीजों में दुरुपयोग कर रहे हैं तो आपके अंदर अपने समय का सदुपयोग करने की जागरूकता होनी चाहिए और आपको यह पता होना चाहिए कि यदि आप आज अपने कीमती समय को बर्बाद कर देते हैं तो समय कल आपको बर्बाद कर सकता है। इसलिए समय से पहले अपने अंदर यह जागरूकता बना ले कि समय आपके लिए सबसे कीमती होता है और उस समय का सदुपयोग करना सीखिए। 
  • दोस्तों इस दुनिया में हर इंसान के पास सिर्फ 24 घंटे होते हैं और जिस व्यक्ति को सफलता को पाना होता है। उसके लिए तो 24 घंटे बहुत ज्यादा होते हैं और सफल व्यक्ति 24 घंटे में सफलता को प्राप्त कर लेता है और वही एक असफल व्यक्ति अपने समय को बर्बाद करता रहता है। इसलिए समय का प्रबंध करना सबसे जरूरी होता है। 

इन्हे भी पढ़े

आखिर में (Conclusion) – 

  • आज इस लेख में हमने जाना है ” Time Management Book Review in Hindi ” उम्मीद करते हैं कि इस लेख की जानकारी आप सभी को जरूर पसंद आई होगी और यदि आप भी अपने समय का बेहतर ढंग से मैनेजमेंट करना चाहते हैं तो लेख में बताई गई तरीकों को जरूर अपनाएं। हमने इस लेख में टाइम मैनेजमेंट बुक का रिव्यू आपके साथ में शेयर किया है। जिसमें से हमने सिर्फ कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं के ऊपर बात की है। यदि आप अपने समय का बेहतर ढंग से और व्यवस्थित ढंग से सदुपयोग करना चाहते हैं तो आपको एक बार Time Management Book को जरूर पढ़ना चाहिए और इस पुस्तक को आप नीचे दिए गए लिंक के जरिए खरीद कर पढ़ सकते हैं। 
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

Most Popular