पढ़ाई के लिए टाइम टेबल ऐसे बनाएं | 100% फॉलो कर पाएंगे

चाहे आप स्कूल में हो याफिर कॉलेज में आपके लिए पढ़ाई करना Important है और सभी स्टूडेंट्स अपने हिसाब से पढ़ाई करते भी है लेकिन फिर भी कई सारे स्टूडेंट्स की ये दिक्कत होती है की वो पढ़ाई के लिए अपना समय सही से मैनेज नहीं कर पाते और इस वजह से उन्हें पढ़ाई के लिए पर्याप्त वक़्त नहीं मिल पाता|

कुछ स्टूडेंट्स ऐसी भी होते है जो आपने आलस के कारण पढ़ाई के ऊपर ज्यादा ध्यान नहीं देते और अपना कीमती समय यूँही जाया कर देते है| ऐसे में अगर आप को सारा टाइम सही से मैनेज कर के अपनी पढ़ाई को पूरा करना है तो आप को अपना study time table बनाना होगा जिससे की आप पढ़ाई के लिए अपने टाइम को सही से मैनेज कर पाएंगे और वक़्त पर अपनी सारी पढ़ाई पूरी कर पाएंगे|

Study time table बनाने के फायदे

1) Study time table बनाने से आप अपनी पढ़ाई वक़्त पर पूरी कर पाते हो|

2) आप अपने समय का अच्छे से इस्तेमाल कर पाते हो|

3) आपके ऊपर पढ़ाई का ज्यादा प्रेशर नहीं होता|

4) Study time table बनाने से आप को कब क्या पढ़ना है और कितनी देर तक पढ़ना है इन सारी चीज़ों का पता चल जाता है|

Study time table बनाने के लिए इन steps को follow करो:

1) अपनी दिनचर्या (Daily routine) को सही करो:

study time table अपनी दिनचर्या को सही करो

  • Study time table बनाने से पहले आपको अपनी दिनचर्या को सही करना होगा जैसे की समय पर सोना, सुबह जल्दी उठना, योगा, मैडिटेशन और एक्सरसाइज करना, स्वस्थ आहार (Healthy food) लेना| इसके अलावा आपको पुरे दिन में जो भी ज़रूरी काम करने है उनकी लिस्ट बनाओ और उस हिसाब से अपने दिन को बिताओ| जब आप अपनी दिनचर्या को सही बनाते हो तब आप अपने समय का सही से इस्तेमाल कर पाते हो और अपने समय को सही कामों में लगा पाते हो और आप अनुशासन (Discipline) में रहने लगते हो|

आप इस तरह से बना सकते है अपनी दिनचर्या (Daily Routine)

2) पढ़ाई का समय निश्चित करो:

  • स्कूल/कॉलेज और कुछ अन्य ज़रूरी कामों को छोड़कर आप को अपने दिन भर के समय में पढ़ाई के लिए कितना समय मिल पाता है ये देखो| इसके लिए आप एक to do list बनाओ जिसमे आप अपनी दिन भर की सभी गतिविधियों (Activities) को शामिल करो और उसमे से अपने पढ़ाई के लिए एक सही समय निश्चित करो| जैसे की सुबह स्कूल/कॉलेज जाने से पहले दो से तीन घंटे और स्कूल/कॉलेज से आने के बाद दो से तीन घंटे तक आप पढ़ाई कर सकते हो|
  • इसके अलावा अगर आप ऐसे स्टूडेंट्स है जो स्कूल या कॉलेज नहीं जाते और घर में ही रहकर बोर्ड एग्जाम की या फिर किसी गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे हो तो ऐसे में आप को पढ़ाई के लिए बहुत ज्यादा टाइम उपलब्ध होता है तो आप को उस हिसाब से अपना study time table बनाना है और अपने टाइम का सही से इस्तेमाल करना है|

टाइम मैनेज करना सीखिए

3) Study time table:

यहा पर मैंने दो situations के हिसाब से study time table बनाया है ताकि आप को study time table बनाने का अंदाज़ा हो जाए वैसे आप अपने हिसाब से इसमें बदलाव कर सकते हो|

रेगुलर स्कूल/कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए study time table:

  • सुबह 5 am से 8 am बजे तक पढ़ाई उसके बाद 8 am से 10 am बजे तक अपना मॉर्निंग रूटीन follow करो जैसे की ब्रश करना, एक्सरसाइज करना, नहाना और नाश्ता करना और उसके बाद स्कूल जाने की तैयारी में लग जाओ| 11 am से 5 am (यहां मैंने स्कूल का एक कॉमन टाइम लिया है आप अपने हिसाब से इसमें changes कर सकते है|) स्कूल से आने के लगभग एक से डेढ़ घंटे बाद आप पढ़ाई के लिए बैठ सकते हो और लगभग 7 pm से लेकर 8.30 pm तक आप पढ़ सकते हो| उसके बाद रात का भोजन कर के 10 pm से 5 am बजे तक आप नींद ले सकते हो|

जो स्टूडेंट्स स्कूल/कॉलेज नहीं जा रहे है और घर में ही बोर्ड एग्जाम की या फिर किसी गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे है उनके लिए study time table:

  • सुबह 5 am से 8 am बजे तक पढ़ाई उसके बाद 8 am से 10 am बजे तक मॉर्निंग रूटीन follow करो जैसे की ब्रश करना, एक्सरसाइज करना, नहाना और नाश्ता करना और फिर सुबह 10 से दोपहर के 1 बजे तक पढ़ाई और फिर 1 pm से 2 pm तक भोजन, 3 pm से 5 pm तक पढ़ाई उसके बाद 5 pm से 6 pm तक थोड़ा विश्राम इसमें आप अपने मनोरंजन के लिए टाइम दे सकते है, थोड़ी नींद ले सकते है, बाहर टहलने जा सकते है या फिर अपने पसंद की चीजें खा सकते है| उसके बाद 6 pm से 8 pm तक पढ़ाई और फिर 8 pm से 9 pm तक रात का भोजन और उसके बाद 10 pm से 5 am तक आप नींद ले सकते हो|

(टिप: अगर आप को possible हो तो रात का भोजन 7 pm के अंदर कर लो क्योंकि आयुर्वेदा के अनुसार ये आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है|)

4) सब्जेक्ट के अनुसार टाइम टेबल बनाओ:

  • पढ़ाई का सही समय निश्चित होने के बाद आपको कौनसे सब्जेक्ट की पढ़ाई कब करनी है और कौनसे सब्जेक्ट को कितना समय देना है ये निश्चित करना है और उस हिसाब से अपना study time table बनाना है|
  • अगर आपको कोई सब्जेक्ट थोडासा कठिन लगता है तो उस सब्जेक्ट को पढ़ने के लिए आप ज्यादा समय दे सकते हो और कोई सब्जेक्ट आप को पसंद है और आप को जल्दी समझ में आता है तो आप उसके लिए थोडा कम समय दे सकते हो| जो सब्जेक्ट आप को थोड़े कठिन लगते है उन सब्जेक्ट को सुबह के समय में पढ़ो क्योंकि सुबह के समय में हमारी grasping power बहुत ज्यादा होती है इसलिए पढ़ा हुआ अच्छे से समझ में आता है और याद भी रहता है|

5) Study time table बनाते वक़्त ये बात ध्यान में रखो:

  • अगर आप सोच रहे हो की ज्यादा समय तक पढ़ाई करने से आपकी पढ़ाई अच्छी तरिके से हो पाएगी तो ये बात पूरी तरिके से गलत है क्योंकि आप चाहे दिन भर में तीन घंटे पढ़ो या दस घंटे पर आप जो पढ़ रहे हो वो अगर अच्छे से सोच समजकर नहीं पढोगे तो उस पढ़ाई का कोई फायदा नहीं है|
  • कहने का मतलब ये है की अपनी पढ़ाई के quantity पर नहीं मतलब आपने कितने घंटे पढ़ाई की इससे ज्यादा पढ़ाई के quality पर मतलब आपने जो भी पढ़ा है वो आप को कितना समझमें आया है इस पर ध्यान दो तभी आपकी पढ़ाई प्रभावी (Effective) तरिके से हो पाएगी|

6) ब्रेक के लिए भी समय दो:

study time table ब्रेक के लिए भी समय दो

  • जब भी आप study time table बना रहे हो तब उसमे ब्रेक के लिए भी समय निश्चित करो| एक घंटे पढ़ाई करने के बाद आप को दस से पंधरा मिनट का लेना है| क्योंकि ब्रेक लेने से आपका माइंड फ्रेश हो जाएगा, आप ज्यादा थकेंगे नहीं और आप ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई कर पाएंगे|
  • इस दस से पंधरा मिनट के ब्रेक में आप थोड़ा टहल सकते हो, बॉडी स्ट्रेचिंग कर सकते हो, अच्छा म्यूजिक सुन सकते हो, अपनी मनपसंद की चीज़ें खा सकते हो, मैडिटेशन कर सकते हो याफिर अपनी मनपसंद की चीज़ें कर सकते हो|

7) छुट्टी के दिन का भी time table बनाओ:

  • अब जाहिर सी बात है की जब स्कूल/कॉलेज को छुट्टी होती है तो आप को ज्यादा समय मिल जाता है तो इस वक़्त का अच्छे से इस्तेमाल करते हुए छुट्टी वाले दिन आप अपने हिसाब से study time table बनाकर आप पढाई के लिए थोड़ा ज्यादा समय दे सकते है| इसके अलावा हर हफ्ते रविवार के दिन आपने हफ्ते भर में जो भी पढ़ाई की है उसकी पुनरीक्षण (Revision) कीजिये|

8) अवलोकन (Observe) करो:

  • Study time table बनाने के बाद आपको उसे अच्छी तरह से follow भी करना है| इसके अलावा अगर कभी ज़रूरत पड़ी तो अपने study time table में सुधार करना है, आप अपने पढ़ाई में कितना progress कर रहे हो ये आपको समय समय पर देखना है और अगर पढ़ाई में कोई दिक्कत आ रही है तो अपने टीचर्स से मदद लेनी है|

9) अन्य गतिविधियां (Other activities):

  • पढ़ाई के अलावा अन्य जो काम है जैसे की स्कूल या कॉलेज के असाइनमेंट्स पुरे करना, प्रोजेक्ट्स पर काम करना, घर के कुछ ज़रूरी काम करना और अपने मनोरंजन के लिए समय देना इन सभी चीज़ों को भी आप अपने study time table में शामिल कीजिये| इसके अलावा अगर किसी वजह से किसी दिन study time table के हिसाब से पढ़ाई न हो पाए तो थोड़ा ज्यादा समय देकर उस दिन की पढ़ाई अगले दिन पूरी कीजिये|

10) एक डायरी रखो:

study time table एक डायरी रखो

  • आप को अगले दिन किन किन सब्जेक्ट्स को पढ़ना है और उनमें कौन कौनसे चैप्टर्स को पढ़ना है, उस चैप्टर्स के क्या क्या महत्वपूर्ण पॉइंट्स है इन सबके बारे में रात को सोने से पहले आप डायरी में लिखकर रखें|
  • इसके अलावा पढ़ाई के दौरान आपको कोई शंकाये आ गयी हो या फिर पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण बात हो तो आप उस डायरी में लिख सकते हो और पढ़ाई के अलावा आप अपने दिनचर्या के कुछ महत्वपूर्ण बातें उसमे शामिल कर सकते हो|

Conclusion

तो इस आर्टिकल के ज़रिए हमने study time table बनाने का महत्व जाना| इसके अलावा study time table कैसे बनाते है, उसे बनाते वक़्त कौन कौनसी जरूरी चीज़ों का ध्यान रखते है जैसे की अपनी पढ़ाई के quality पर ध्यान देना, पढ़ाई के बीच बीच में ब्रेक लेना, आप को जो सब्जेक्ट हार्ड लगते है उन्हें ज्यादा समय देना और अपने study time table को अच्छे से follow करने के लिए अपने दिनचर्या में बदलाव करना ये सभी महत्वपूर्ण बातें हमने जानी|

इन्हे भी जरूर पढ़ें:

  1. मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं?
  2. पढ़ा हुआ याद कैसे रखें?
  3. जानिए Exam टॉपर्स के तरीके
  4. पढ़ाई के लिए टाइम टेबल ऐसे बनाएं | 100% फॉलो कर पाएंगे

So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना|

आपका कोई personal question हो तो आप मुझे selfhelpinhindi@gmail.com पे मेल कर सकते हो| Thank you, stay connected & love you guys…

This Post Has 4 Comments

  1. Aarti Kumari

    Thank you very much for you 💕

  2. Sonu Patel

    Thank you so much sir 🙏🙏🙏🇮🇳
    Maine bahut se apne friends se research kiya par kisi ne sahi se nhi bataya

    But aapse janne ke baad ab mujhe Aisa lagta hai ki agar Maine ish timetable ko follow kar liya Aram se 90% ya 95% la hi sakta hu

    So thank you so much sir ji ☺️☺️

    1. admin

      You are welcome sonu and all the best for your exams.

Leave a Reply