Thursday, June 1, 2023
HomeLifestyleSmart Kaise Bane? होशियार बनने के जबरदस्त 10 टिप्स

Smart Kaise Bane? होशियार बनने के जबरदस्त 10 टिप्स

वैसे सीधा या भोला होना कोई गलत बात नहीं पर आज के ज़माने में सीधे और भोले इंसान को बेवकूफ कहा जाता है इसलिए आज के ज़माने में आपका smart होना बहोत ही ज़रूरी है|

अब smart होने का ये मतलब नहीं है की आप दूसरोंको नीचा दिखाओ, या दूसरों का नुकसान करो या किसीका गलत तरीके से फायदा उठाओ|

आपको smart बनना है क्योंकि आपका कोई गलत तरीके से फायदा न उठा सके, ना आपका कोई किसी भी तरीके से नुकसान कर सके| आप अपनी smartness से लोगों पर एक अलग तरह की छाप छोड़ सकते है और इससे आपको लोग और भी ज्यादा पसंद करने लगते है और आपका respect भी करते है|

स्मार्ट बनने का तरीका

1) हर चीज़ को सोच समझकर करे (Do everything carefully):

smart kaise bane Do everything carefully

  • अक्सर हम अपने आपको तेज और smart दिखाने के चक्कर में अपने कामों को जल्दबाजी में करने की कोशिश करते है और उसके बाद वो काम हमसे ठीक से हो नहीं पाता या हमारी वजह से वो काम पूरी तरह बिगड़ जाता है और हा अगर आपमें self confidence की कमी है तब भी काम बिगड़ने के chances होते है |
  • अगर किसी भी काम को करने से पहले हम ये सोचले की इस particular काम को या इस चीज़ को करना कैसे है? और किस तरह से उस काम को अच्छे ढंग से पूरा किया जा सकता है? ; अगर इन सब के बारे में हम पहले ही सोचले तो वो काम अच्छी तरीके से हो पायेगा और इससे आपका self confidence भी बढ़ जायेगा | तो कहने का मतलब यही है की किसी भी चीज़ को सोच समझकर करने से आप अपने आप ही smart बन जाओगे |

2) अपनी गलतियों से सीखे (Learn from your mstakes) :

smart kaise bane learn from your mistakes

  • अगर past में आपसे कोई गलती हुई हो तो उस गलती पर पछताने से अच्छा है उस गलती से एक अच्छी सीख लो और उस गलती को दोबारा मत दोहराओ |

3) अपने आपको बेहतर बनाओ (Make yourself better) :

  • हरवक्त हरपल अपने आपको पहले से भी ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश करो इसके लिए आप उन चीज़ों को लिखो जिन चीज़ों में आप बाकियों के मुकाबले कमजोर हो,नहीं मै यहाँ पे दूसरों से comparison की बात नहीं कर रहा|
  • आप दूसरोंको देखो और उस चीज़ को सीखने की कोशिश करो और वो चीज़ आपके लिए important है तो हरदिन उस चीज़ की practice करो और जब तक आपकी कमजोरी आपकी ताकत न बन जाए तब तक उस चीज़ की practice करो |

4) अपने communication skills को बढ़ाओ:  

smart kaise bane improve your communication skills

   (Improve your communication skills)  

  • लोगों से सोच समझकर बात करो सामनेवाली व्यक्ति की बात खत्म होने के बाद ही उस पर react करो | बातचीत के दौरान अगर हो सके तो आप कम ही बोले और सामनेवाले व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा सुने और जब उसकी बात खत्म हो जाए तब सोच समझकर आप अपनी बात को उसके सामने रखे हा अगर कोई ज़रूरी बात है तो आप उसके बारे में discuss कर सकते हो उनसे सलाह भी ले सकते हो|
  • तो कहने का मतलब यही है की ज्यादा बाते करके लोगों को bore करने की जगह आप लोगों को सुने और उसके अनुसार अपनी बात रखे इससे आप smart कहलाओगे और लोग आपसे बाते करना पसंद भी करेंगे |

5) अपने Body language को सही रखे:  

  (Keep your body language right)

  • जब भी आप किसीसे मिलो तब आपका उस व्यक्ति पर अच्छा प्रभाव पड़ना चाहिए इसलिए आप अपनी body language को सही रखे |
  • बात करते वक़्त hand movements का इस्तेमाल करना, आपका चाल ढाल सही होना, आपका body posture सही होना ये सभी चीज़े body languge में आती है और ये एक ऐसी चीज़ है जिसे देखकर लोग अन्दाज़ा लगा लेते है की आप कितने smart हो |

6) Dressing sense को improve करो:  

   (Improve your dressing sense)

  • आज की दुनिया का सच यही है की जो दीखता है वो बिकता है; अगर आपको dressing sense की knowledge है मतलब आपको पता है की आपको कब क्या पहनना है, किस तरह के कपडे आप पे अच्छे लगते है, किन कपड़ों में आप ज्यादा comfortable महसूस करते है अगर ये सारी चीज़े आपको पता है तो आप लोगों के सामने अपने पहनावे की वजह से ही smart लगोगे और ये सच भी है की लोग आपको आपका पहनावा देख कर ही आपको judge करते है |
  • अगर आप अपना पहनावा सही नहीं रखोगे तो ऐसे में आप अंदर से कितने भी smart हो लेकिन बाहर से लोग आपको average ही समझेंगे |

7) Smart लोगों के साथ रहो (Be with smart people) :

  • उन लोगों के साथ रहो जो आपसे ज्यादा smart है अब इसका मतलब ये नहीं की आप बेवकूफ हो | Smart लोगों को observe करो देखो उन्हें की वो life में आने वाली हर एक problems और situation को किस तरह solve कर रहे है अब यहाँ पे आपको as it is उनको copy नहीं करना है बल्कि उनसे सीख कर idea लेना है और अगर वैसी problems और situations आपकी life में आये तो सोच समझकर उसे अपने हिसाब से solve करना है |

8) नई चीज़े सीखे (Learn new things):

smart kaise bane learn new things

  • हरदिन कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश करे इससे आप और ज्यादा बेहतर और smart हो जाएंगे | जो skills आपके life में important है और आपको लगता है की इन skills की वजह से आपकी life में परिवर्तन आ सकता है तो उन चीज़ों को सीखे और अपनी life में apply करे |

9) सोच समझकर decision ले (Take decision wisely) :

smart kaise bane take decision wisely

  • आपके life का हर decision आप सोच समझकर ले | Decision लेते वक़्त आपको उससे क्या फायदा और क्या नुकसान होने वाला है, उसमे कितना risk है, उस फैसले की वजह से आपके life में क्या changes आ सकते है इन सभी चीज़ोंके बारे में सोचकर ही आप decision ले |
  • लोगोंकी बाते सुने पर अंत में जो आपको सही लगे वही चीज़ करे; हो सकता है लोग पहले आपको गलत कहे पर आपको अगर अपने किये गए फैसले पर और अपने आप पर भरोसा है तो आप उस फैसले पर डटे रहे |

10) ये मत करो (Don’t do these things) :

कई बार ऐसा होता है की हम अपने आपको smart बनाने के चक्कर में over smart बनने लगते है, दूसरे लोगों को कम समझने लगते है और उन्हें नीचा दिखाने लगते है | ऐसा करने से लोगों की नज़र में आप एक बुरे व्यक्ति साबित होंगे, लोगोंकी नज़र में आपकी value कम हो जायेगी और लोग आपको पसंद नहीं करेंगे |

इन्हें भी पढ़ें:

So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना |

आपका कोई personal question हो तो आप मुझे [email protected] पे मेल कर सकते हो|

Thank you, stay connected & love you guys…

RELATED ARTICLES

2 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Post

Most Popular