Tuesday, December 5, 2023
HomeLifestyleSelf-care25 Best Self Love Affirmations in Hindi

25 Best Self Love Affirmations in Hindi

हम में से ज्यादातर लोग दूसरों के बारे में सोचते है,उनकी तारीफ़ करते है,उन्हें motivate करते है,उनसे बातें करते है,उनका ख्याल रखते है और उन्हें बेहद ज्यादा प्यार भी करते है लेकिन आपने कभी खुद से प्यार किया है,कभी खुद से बातें की है और खुद की कभी जी भर कर तारीफ़ की है?नहीं ना? तो ये सब चीज़ें जो हम दूसरों के लिए करते है वो खुद के लिए भी करनी ज़रूरी है। 

इसलिए self love करना और हररोज़ खुद को self love affirmations देना बेहद ज़रूरी है। Self love के बारे में तो मैंने अपने पिछले आर्टिकल में बहुत अच्छे से बताया है और आज इस आर्टिकल में हम self love affirmations के बारे में जानने वाले है।    

Self love affirmations से क्या होता है?

self love affirmations in hindi

जब हम खुद को self love affirmations देते है,उन affirmations को बार बार दोहराते है और फिर वैसा ही महसूस करते है तो हमारा confidence बढ़ता है,हम motivation से भर जाते है,हम खुद से प्यार करने लगते है, हमारा खुद को देखने का नजरिया बदल जाता है,हमारे अंदर खुद के प्रति जो नकारात्मकता है वो दूर हो जाती है और हमारे अंदर खुद के प्रति सकारात्मकता (Positivity) आने लगती है,हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति improve होने लगती है और हमारी personality में बदलाव आता है और हम पहले से ज्यादा सुंदर और आकर्षक दिखने लगते है। इसलिए self love affirmations हमारे लिए बहुत ज्यादा ज़रूरी है।      

Self Love Affirmations Hindi

1) मै जैसा हु वैसे ही खुद को पूरी तरह से स्वीकार करता हु। 

2) मै खुद से बेहद ज्यादा प्यार करता हु। 

3) मै बहुत ज्यादा खूबसूरत हु। 

4) मेरे शरीर का एक एक अंग दिन ब दिन निखरता जा रहा है। 

5) मेरा चेहरा,मेरी त्वचा,मेरी आँखें,मेरे बाल और मेरे शरीर का एक एक अंग बेहद सुंदर और आकर्षक  है।  

6) मझे खुद पर भरोसा है। 

7) मै दिन ब दिन खुद को और बेहतर बना पा रहा हु। 

8) मुझ में बहुत काबिलियत है। 

9) मै अपनी जिंदगी में जो चाहे वो हासिल कर सकता हु। 

10) मै अपने अंदर बहुत शांति महसूस करता हु। 

11) मै अंदर से बहुत खुश रहता हु। 

12) मै एक अच्छा इंसान हु।   

13) सब लोग मुझे पसंद करते है। 

14) मै जहा जाता हु वहा पर छा जाता हु।

15) मै intelligent और smart हु।   

16) मै अपने सपनों को हासिल करने की काबिलियत रखता हु। 

17) मै अपने लाइफ के सारे लक्ष्य (Goal) को हासिल कर पा रहा हु। 

18) मुझ में बहुत ज्यादा ताकत और हिम्मत है।

19) मै अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से जी पा रहा हु। 

20) मेरा शरीर ताकतवर और मजबूत है। 

21) मेरा स्थिर और शांत है। 

22) मै मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह से सक्षम हु।  

23) मेरा शरीर पूरी तरह से Fit और स्वस्थ्य (Healthy) है।  

24) मै अंदर से बहुत ज्यादा confident महसूस करता हु। 

25) सब लोग मेरी वैल्यू करते है और मुझसे इज्जत से बात करते है। 

26) मै दिन ब दिन अपने काम में माहिर बनता जा रहा हु।

27) मै अपने skills और talent के ज़रिये अपनी लाइफ में आगे बढ़ पा रहा हु।

So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना।

आपका कोई personal question हो तो आप मुझे selfhelpinhindi@gmail.com पे मेल कर सकते हो। Thank you, stay connected & love you guys…

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Post

Most Popular