Best Self Improvement Tips खुद को बेहतर बनाने के लिए

Self improvement क्या है?

अपने नॉलेज को बढाना, ज़रूरी स्किल्स को सिखना और अपनी कमजोरियों पर काम कर के खुद को बेहतर बनाना ही Self improvement कहलाता है|

Self improvement क्यों ज़रूरी है?

  • खुद को और अपने जीवन को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने के लिए, अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए, रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए और अपने अंदर की बुराइयों को मिटाकर अच्छी आदतों को अपनाने के लिए Self improvement ज़रूरी है|

Self improvement के फायदे

1) आप को जीवन जीने के लिए एक दिशा मिल जाती है|

2)  आप खुद को अच्छी तरह से जान पाते हो और खुद से जुड़ पाते हो|

3) आपका concentration बढ़ जाता है और आप अधिक प्रभावशाली बन जाते हो|

4) आपका पूरा mindset बदल जाता है और आप जीवन को एक पॉजिटिव ऐटिटूड से देखने लगते हो|

5) आप मोटिवेटेड रहते हो|

6) Self improvement की वजह से आप को अपने जीवन में बहुत सारी उपलब्धियां (Opportunities) हासिल होती है|

7) आप अपने जीवन स्तर (Standard of living) को बढ़ा पाते हो|

Self improvement Tips in Hindi

1) अपने कमजोरियों पर काम करें:

  • हमारी खुद की कमजोरियों से हम अक्सर भागते रहते है और कहि न कहि ये चीज़ें हमारी self improvement में बाधा बनती है| इसलिए अपनी कमजोरियों को पहचानो और उन पर काम कर के उन्हें अपनी ताकत बनालो|

2) असफलताओं से सीख लें:

  • जीवन में हम सबको कभी न कभी तो असफलता का सामना करना ही पड़ता है फर्क सिर्फ इतना है की जीवन में आयी हुयी इस असफलता से कोई बिखर जाता है तो कोई निखर जाता है|
  • असफलता से बाहर आने के लिए अपने आप को थोड़ा समय दें और असफलता से दुखी और परेशान होने से अच्छा है की उससे एक अच्छी सीख लें क्योंकि Self improvement के लिए ये काफी ज़रूरी है| इसके अलावा कौनसे कमियों के कारण आप को असफलता मिली इसका परीक्षण करें और उन कमियों पर काम करें और सफलता पाने के लिए फिर से एक नई शुरुवात करें|

3) आत्मविश्वास रखें:

Self improvement tips hindi आत्मविश्वास रखें

  • Self improvement के लिए खुद पर भरोसा होना बहुत ही ज़रूरी है इसलिए चाहे आप को कितनी भी मुश्किलों का सामना करना पड़े पर आप अपने ऊपर आत्मविश्वास रखें, खुद को हर चीज़ के लिए काबिल बनाने की कोशिश करें और कठिन समय का निडरता के साथ सामना करें और एक पॉजिटिव ऐटिटूड के साथ अपने जीवन में आगे बढ़े|

4) अपने comfort zone को तोड़ो:

  • आत्मविश्वास की कमी की वजह से, खुद को कमजोर समझने की वजह से या फिर कई बार लोगों की बातों में आकर हम अपने comfort zone से बाहर निकल ही नहीं पातें| लेकिन  अपनी लाइफ में कुछ सकरात्मक बदलाव लाने के लिए और खुद की self improvement के लिए आप को थोड़ी हिम्मत कर के अपने comfort zone को तोड़कर अपनी लाइफ में आगे बढ़ना ही पड़ेगा|

5) अपने पर्सनालिटी पर काम करिये:

  • Self improvement के लिए अपने communication skills और बॉडी लैंग्वेज को सुधारिये, अपने ड्रेसिंग सेंस को improve कीजिये और इसके आलावा अपने शारीरिक स्वच्छता (Hygiene) और self grooming मतलब अपने चेहरे को, स्किन को, बालों को और शरीर के बाकी अंगों को ठीक ठाक रखने की कोशिश करें|

6) रिस्क लें:

  • कई बार जीवन ऐसे मौके आते है जहा पर की थोड़ा बहुत रिस्क लेने से हमारी पूरी जिंदगी बदल सकती है पर अपने अंदर छुपे डर की वजह से हम कभी रिस्क ले नहीं पातें और इस वजह से हम जिंदगी में कही न कही पीछे रह जाते है| इसलिए self improvement के लिए सोच समझकर रिस्क लेना भी ज़रूरी है|

7) समय बर्बाद न करें:

  • ज्यादा से ज्यादा समय अपने ज़रूरी कामों को दो, बेमतलब की चीज़ों अपना समय जाया ना करें जैसे की सोशल मीडिया पर घंटो समय बिताना, मूवीज या शोज देखना या फिर बहाने बनाकर टालमटोल करना बंद करिये|
  • आप अपने एंटरटेनमेंट के लिए दिन भर में आधा या ज्यादा से ज्यादा एक घंटा दे सकते हो और अगर आपके पास खाली समय बचता भी है तो उस समय में आप अपने hobbies पर काम करो|

8) रोजाना कुछ न कुछ सीखते रहे:

9) मनी मैनेजमेंट:

Self improvement tips hindi मनी मैनेजमेंट

  • आपके पास जितने भी पैसे है उन पैसों का सही से इस्तेमाल करो जैसे की उन्हें सही जगह निवेश करो, फिजूल के खर्चे बंद करो, emergency के लिए पैसों की बचत करो| इसके अलावा अपने income source को बढ़ाने की कोशिश करो, बिना वजह लोन लेकर financial pressure को मत बढ़ाओ| इसलिए self improvement के लिए मनी मैनजमेंट को भी सीखना बहुत ज़रूरी है|

10) बुरी आदत और संगत से दूर रहे:

  • आप को अपनी राह से भटकाने वाले, आप को बुरी आदतों में फसाने वाले, आप को भड़काने वाले या फिर गलत काम करने के लिए उकसाने वाले लोगों से आप दुरी बनाकर रहे और साथ ही साथ खुद भी किसी बुरी आदत में न पड़े नहीं तो आप कभी भी self improvement कर के अपने जिंदगी आगे नहीं बढ़ पाओगे| इसलिए अपनी बुरी आदतों को छोड़कर अच्छी आदतों को अपनाये|

11) थोड़ा स्मार्ट बनिए:

  • ऐसा न हो की लोग आपके भोलेपन का फायदा उठाले इसलिए हद से ज्यादा सीधे मत बनिये, अपने हित को ध्यान में रखकर लोगों को ना भी कहना सीखिए, खुद को मानसिक रूप से और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाइये, किसीके सामने हद से ज्यादा मत झुकिए और खुद की सेल्फ रेस्पेक्ट रखिये, लोगों के साथ अच्छे से पेशा आये पर साथ ही साथ लोगों को अपनी अच्छाई का फायदा न उठाने दें और भावनावों में बहकर कोई भी निर्णय न लें|

12) अच्छी आदतों को अपनाओ:

  • हेल्थी डाइट को फॉलो करना, अच्छी नींद लेना और सुबह जल्दी उठना, gratitude journal को लिखना, खुद को positive affirmations देना, खुद से positive बातें करना, डेली रूटीन में मैडिटेशन और एक्सरसाइज को शामिल करना, अच्छी किताबें पढ़ना, खुद को किसी भी तरह की नेगेटिविटी से दूर रखना और दूसरों के प्रति अपने व्यवहार को अच्छा रखना ये सारी चीज़ें अच्छी आदतों में आती है तो इन भी चीज़ों को आप अपने लाइफ में ज़रूर follow करें|

इन्हे भी पढ़े

So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना|

आपका कोई personal question हो तो आप मुझे selfhelpinhindi@gmail.com पे मेल कर सकते हो| Thank you, stay connected & love you guys…

Leave a Reply