वैसे आप सब जानते ही है की पढाई हमारे करियर के लिए कितनी ज्यादा important है पर फिर भी कई बार हम उतने अच्छे से मन लगाकर पढाई नहीं कर पाते और इसके पीछे कई सारे कारण है जैसे कई बार हमारा मन किसी चीज़ की वजह से विचलित (Distract) हो जाता है या कई बार हमारा मूड सही नहीं रहता, कई बार हमारे आस पास का मोहोल या लोग सही नहीं रहते याफिर हमारे आस पास बहुत शोर शराबा होता है| तो ऐसे में चाहकर भी हम पढ़ाई में मन नहीं लगा पातें; लेकिन आज मै इस आर्टिकल के ज़रिए आपको कुछ ऐसे practical तरीके बताने जा रहा हु जिन्हे अपनाकर आप अच्छे से मन लगाकर और ज्यादा focus के साथ पढ़ाई कर पाएंगे|
पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता?पढ़ाई में मन ना लगने के प्रमुख कारण….
1) आस पास का शोर शराबा या आस पास का मोहोल सही न होने के कारण|
2) थकान होने के कारण|
3) मूड सही न होने के कारण|
4) मोबाइल, टीवी, दोस्त, सोशल मीडिया या इन जैसी अन्य कई सारी मन भटकाने वाली चीज़ों के कारण|
5) पढ़ाई को लेकर आपका लक्ष्य अस्पष्ट होने के कारण|
6) शरीर में किसी चीज़ की तकलीफ होने के कारण जैसे की सिरदर्द, पेटदर्द, कोई घाव याफिर तबियत सही न होने के कारण|
Padhai me man lagane ke upay:
1) पढ़ाई के लिए एक सही टाइम टेबल बनाओ:
- अपने पढाई के लिए जीतना भी टाइम आप निकाल पाते हो उसके हिसाब से अपने लिए एक सही टाइम टेबल बनाये| टाइम टेबल बनाते वक़्त कितने सब्जेक्ट्स है और उनमें से हर एक सब्जेक्ट को आप कितना टाइम दे पाओगे ये देखो और उसके हिसाब से हर एक सब्जेक्ट के लिए एक सही टाइम फिक्स करो|
- ऐसा करने से पढाई करने के लिए आपकी एक सही मानसिकता (Mindset) बन जायेगी और अगर टाइम टेबल को सही से follow कर के आप पढ़ाई करोगे कुछ दिन पढ़ाई करोगे तो इससे पढ़ाई करने की आपको आदत लग जायेगी और पढ़ाई में आपका मन भी लगने लगेगा|
2) पढ़ाई करने से पहले अपना मूड ठीक रखो:
- ये सबसे ज्यादा important बात है क्योंकि जब आपका मूड ही सही नहीं रहेगा तो पढाई में मन कैसे लग पायेगा? कुछ ऐसी चीज़ें है जो आपका मूड खराब करती है जैसे की तनाव, नींद की कमी, आपके आस पास के कुछ नेगेटिव लोग, भूख लगना, सोशल मीडिया याफिर कोई नेगेटिव न्यूज़ इसके अलावा मूड खराब होने के और भी कई सारे कारण हो सकते है इसलिए पढाई करने से पहले आप ऐसी चीज़ों से दूर रहे जो आपका मूड ख़राब करती है|
- पढ़ाई करने से पहले मन को शांत रखें और अपने आप को relax करें, किसी भी बात का तनाव ना लें, नेगेटिव लोगों से, सोशल मीडिया से खुद को दूर रखें, हररोज़ अच्छी नींद लें, अच्छा और हेल्थी खाना खाये और पढ़ाई करते समय किसी और चीज़ के बारे में ना सोचें; इससे आपका मूड ठीक रहेगा और फिर आपका पढाई में मन भी लगेगा|
3) पढ़ाई के लिए एक सही जगह चुनो:
- आप पढ़ाई करने के लिए कोई ऐसी जगह चुनो जो शांत हो क्योंकि आस पास की जगह जितनी शांत होगी उतनी अच्छी तरीके से आपका पढ़ाई में मन लग पायेगा और आपकी पढ़ाई अच्छे से हो पाएगी| पढ़ाई के लिए ऐसी जगह बिलकुल ना चुनें जहा पर शोर शराबा है या जिस जगह पर ऐसे लोग है जो आपको नेगेटिव फील कराते है या जहा पर आस पास का मोहोल अच्छा नहीं है; क्योंकि इन सब के कारण आपका पढाई में मन नहीं लग पायेगा|
4) पढ़ाई के दौरान ब्रेक लो:
- अगर आप बिना ब्रेक लिए लगातार पढाई करते ही रहोगे तो आपका दिमाग जल्दी थक जाएगा और फिर आपका पढाई में मन नहीं लग पायेगा इसलिए एक से डेढ़ घंटा लगातार पढ़ाई करने के बाद आप को 10 से 15 मिनट तक का ब्रेक लेना ही है|
- ब्रेक में आप exercise कर सकते हो, music सुन सकते हो, अपने परिवार वालों से या दोस्तों से बातें कर सकते हो, अपनी मनपसंद चीज़ें खा सकते हो या और भी ऐसी कई सारी चीज़ें कर सकते हो जो आप को पसंद हो जिससे की आपका माइंड फ्रेश हो जायेगा और फिर से आप concentration के साथ पढ़ाई कर पाओगे|
5) पढ़ाई में मन लगाने के लिए मैडिटेशन करो:
- मैडिटेशन की वजह से आपका मन शांत रहता है और आपकी एकाग्रता (Concentration) भी बढ़ती है और इस वजह से आपका पढ़ाई में मन लग पाता है| इसलिए आप को हररोज़ कम से कम 10 से 15 मिनट तक मैडिटेशन करना ही है|
6) पढ़ाई से जुड़े लक्ष्य को जानो:
- वैसे हम पढाई किस लिए करते है? एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाने के लिए, एग्जाम में टॉप करने के लिए, अच्छी जॉब पाने के लिए या अपना करियर बनाने के लिए है ना? तो कहने का मतलब यही है की पढाई करने से पहले आपको पढाई करने का उद्देश्य (Purpose) यानिकि पढ़ाई करने से जुड़े अपने उस लक्ष्य को जानना होगा और खुद से यह सवाल करना होगा की आप पढ़ क्यों रहे है और पढ़ाई करने से आपको क्या हासिल होगा; तो यह बात खुद को पता होना बेहद ज़रूरी है| क्योंकि बिना किसी लक्ष्य के आप एक सही direction के साथ पढ़ाई नहीं कर पाओगे, आपका मन भटका रहेगा, अपनी पढ़ाई को लेकर आप गंभीर (Serious) नहीं रहोगे और इस वजह से पढ़ाई में मन नहीं लग पायेगा|
- इसलिए पढाई करते समय यह ध्यान में रखो की पढ़ाई कर के आप किस लक्ष्य को पाना चाहते हो याफिर पढ़ाई कर के आपको क्या मिलेगा ये सबसे पहले अपने मन में स्पष्ट कर लो| इससे पढाई करने का असली मकसद आप को पता चल जाएगा, आप अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा गंभीर रह पाओगे और इस वजह से आपका पढाई में मन भी लगा रहेगा|
7) कुछ चीज़ों से दूर रहो:
- पढाई करते समय जिन चीज़ो की वजह से आपका time waste होता है या जो चीज़ें आपका मन भटकाती है जैसे की मोबाइल या टीवी, सोशल मीडिया, दोस्त या जिन चीज़ों से आप को परेशानी होती है उन सभी चीज़ों से आप दूर रहे ताकि आप अच्छे से मन लगाकर पढाई कर सके|
Conclusion
तो आज इस आर्टिकल के ज़रिये हमने जाना की पढ़ाई में मन लगाने के लिए मैडिटेशन के ज़रिये अपने concentration power को बढ़ाना होगा, हमें पढ़ाई करने का असली उद्देश्य जानना होगा, एक सही समय चुनना होगा और उस समय के हिसाब से अपना टाइम टेबल बनाना होगा, पढ़ाई से पहले अपने मूड को ठीक रखना होगा, मन को भटकाने वाली चीज़ों से और नेगेटिव चीज़ों से दूर रहना होगा और साथ ही साथ पढ़ाई के दौरान थका हुआ महसूस करने पर बीच बीच में ब्रेक लेना होगा; इन सब चीज़ों को follow करने से हम अच्छे से पढ़ाई में मन लगा पाएंगे|
ये भी पढ़ें:
- दिमाग को तेज कैसे करें – ये है असली उपाय
- पढ़ाई के लिए टाइम टेबल ऐसे बनाएं | 100% फॉलो कर पाएंगे
- इन 8 आसान तरीकों से मोबाइल की लत छूट जायेगी
So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना|
आपका कोई personal question हो तो आप मुझे [email protected] पे मेल कर सकते हो|
Thank you, stay connected & love you guys…
Very Good
Thank you Deepak ji
Match ko padhaai mein man nahin lag raha hai kya karun main pata hai bhai log
Nehal ji is topic par hum ne detail me article likha hai wo padhiye
Is link par click kar ke aap wo article padh sakte ho..https://www.selfhelpinhindi.com/padhai-me-man-kaise-lagaye/
Mujhe padhai karne ka man hi nhi karta keseke liya ky ka
पढ़ाई में मन लगाने के लिए सबसे पहले पढ़ाई करते वक्त जिन चीज़ों से आपका ध्यान भटक जाता है उससे दूर रहो और शांत जगह बैठ कर पढ़ाई करो। दूसरी बात आप जो भी पढाई कर रहे हो वो किस लिए पढ़ रहे हो मतलब आपके पढ़ाई करने के पीछे का मकसद क्या है पढाई करने से आप अपने लाइफ में क्या बदलाव ला पाओगे ये सोचो इससे आपके मन में पढ़ाई को लेकर एक clear direction मिल जायेगा और तीसरी बात जो भी पढ़ रहे हो वो सोच समझकर पढ़ो।