Wednesday, September 27, 2023
HomeTech Help(PMJDY) मोबाइल से ऑनलाइन जन धन योजना खाता कैसे खोलें

(PMJDY) मोबाइल से ऑनलाइन जन धन योजना खाता कैसे खोलें

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि ज्यादातर बैंकों में खाता खुलवाने के लिए मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी होता है। जिसकी वजह से ज्यादातर नागरिक खाता खुलवाने से वंचित रह जाते हैं। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए केंद्र सरकार ने 2014 में देश के 10 वर्ष से अधिक नागरिकों को 0 बैलेंस खाता खुलवाने की सुविधा प्रदान की है और इस योजना को जनधन नाम दिया गया है। 

जनधन योजना के तहत खाता खुलवाने वाले नागरिक को 10000 ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलती है। साथ ही साथ किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने हेतु एवं संकट की स्थिति में आर्थिक मदद भी मिलती है। इसीलिए हर एक भारतीय नागरिक के पास जनधन खाता होना चाहिए। लेकिन फिर भी ज्यादातर नागरिकों को जानकारी नहीं होती है कि ” जनधन खाता ऑनलाइन कैसे खुलवाएं ” तो आज इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि Mobile Se Jan Dhan Khata Kaise Khole ” 

Mobile से जनधन खाता खोलने की प्रक्रिया – Jan Dhan Yojna 

  • प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता खोलने की प्रक्रिया बेहद ही आसान है। केंद्र सरकार ने जनधन खाता खुलवाने के लिए नागरिक को ऑनलाइन सुविधा प्रदान कर रखी है। जिसमें नागरिक मोबाइल से घर बैठे जनधन खाता खोल सकता है तो मोबाइल से जनधन खाता खोलने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

Step 1) घर बैठे ऑनलाइन जनधन खाता खोलने के लिए सबसे पहले केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjdy.gov.in/ पर विजिट करें और यदि आप डायरेक्ट वेबसाइट पर विजिट करना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें। 

Step 2) आप आपको Home Page पर जनधन खाता खोलने के लिए के 2 Option मिलते है जो इस प्रकार से है। 

Account Opening Form – Hindi

Account Opening Form – English 

mobile se jandhan khata kaise khole

Step 3) अब आपको अपने according भाषा का चुनाव करना है और एक Form को Select करना है। 

Step 4) अब आपको आपको अपनी भाषा का चुनाव करने के बाद में यदि आप हिंदी में फॉर्म चाहते हैं तो आपको हिंदी के विकल्प पर क्लिक करना होगा और यदि आप अंग्रेजी में चाहते हैं तो आपको अंग्रेजी के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 

Step 5) इसके बाद आपके सामने जनधन खाता का फॉर्म खुलकर आ जाता है। जिसे आपको डाउनलोड कर लेना है और उसका प्रिंट निकलवाना है। 

mobile se jandhan khata kaise khole

Step 6) Form में पूछी गई संपूर्ण जानकारी को विस्तार से भरना है और सभी जरूरी दस्तावेजों को फोरम के साथ अपलोड कर देना है। 

Step 7) आखिर में आपको फॉर्म और सभी जरूरी दस्तावेज को अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र या फिर बैंक में जाकर के जमा कर देना है। 

  • इस तरह से आप अपने मोबाइल से जनधन खाता खोल सकते हैं और खाता खोलने के 6 महीने के बाद ₹10000 निकाल भी सकते हैं। 

ऑनलाइन जनधन खाता खोलने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट – 

केंद्र सरकार ने सभी भारतीय नागरिकों के लिए जनधन खाता खुलवाने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट निर्धारित किए हैं। जिनकी मदद से आप आसानी से ऑनलाइन जनधन खाता खोल सकते हैं। 

  • आधार कार्ड 

  • निवास प्रमाण पत्र 

  • मोबाइल नंबर 

  • पासपोर्ट साइज फोटो

जनधन खाते के क्या फायदे हैं?

  • जनधन योजना के तहत परिवार के सदस्यों को आर्थिक मदद मिलती है और किसी भी प्रकार की सरकारी योजना का लाभ भी जनधन खाते के तहत ही मिलता है। इसके अलावा बीमा योजना और पेंशन की भी सुविधा मिलती है और 100000 तक का इंश्योरेंस किसी भी दुर्घटना के लिए दिया जाता है। 

जनधन खाते की क्या पहचान होती है?

  •  जनधन खाते की पहचान जन धन एटीएम के द्वारा होती है। बैंक आपको जो एटीएम देता है, उस एटीएम पर जनधन खाते का Logo दिया होता है। जिससे आप जनधन खाते की पहचान कर सकते हैं। 

जनधन खाते से ₹10000 कैसे मिलते हैं?

  • यदि आप अपने जनधन खाते से ₹10000 की सुविधा लेना चाहते हैं तो आपका अकाउंट कम से कम 6 महीने पुराना होना चाहिए और उस अकाउंट से पैसे निकालने के लिए आप की अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए। 65 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति जनधन खाते से पैसे नहीं निकाल सकता है। यदि आपका खाता 6 महीने पुराना नहीं है तो आपको सिर्फ ₹2000 तक निकालने की सुविधा मिलती है। इस योजना के तहत जिन व्यक्ति की आय कम है, उनकी आवश्यकताओं को पूरा किया जाता है। 

FAQs – 

1)  जनधन खाता खुलवाने के लिए कितने रुपए लगते हैं?

  • यदि आप प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जनधन खाता खुलवाते हैं तो आपको किसी प्रकार के पैसे देने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि जनधन खाता बिल्कुल फ्री में खुलता है। जिसको आप अपने मोबाइल से घर बैठे भी खोल सकते हैं। 

2) जनधन खाते से कितना पैसा मिलता है?

  • जब आप अपना खाता खुलवा लेते हैं तो उसके 6 महीने बाद आप अपने खाते से ₹10000 निकाल सकते हैं। जिसे आपको निकलवाने के लिए बैंक जाना पड़ता है। 

3) जनधन खाते में कितने पैसे रख सकते हैं?

  • जनधन खाते में आप ₹200000 या फिर उससे अधिक रख सकते हैं। 

इन्हे भी पढ़े

निष्कर्ष (Conclusion) – 

ऑनलाइन जनधन खाता खोलने के लिए सबसे पहले केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjdy.gov.in/ पर विजिट करें।  HomePage पर जनधन खाता खोलने के लिए Account Opening Form पर क्लिक करे। अब आपके सामने जनधन खाता का फॉर्म सामने खुलकर आ जाता है। जिसे आपको डाउनलोड कर लेना है और उसका प्रिंट निकलवाना है। Form में पूछी गई संपूर्ण जानकारी और सभी जरूरी दस्तावेजों को फोरम के साथ अपलोड कर देना है आखिर में आपको फॉर्म और सभी जरूरी दस्तावेज को अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र या फिर बैंक में जाकर के जमा कर देना है।

आज इस लेख में हमने जाना हैमोबाइल से जनधन खाता कैसे खोलें “ आशा करते हैं कि इस लेख की जानकारी आप सभी को जरूर पसंद आई होगी और यदि आप भी घर बैठे जनधन खाता खुलवाना चाहते हैं तो इस लेख में हमने पूरी जानकारी आपके साथ शेयर कर दी है। जिसकी मदद से आप आसानी से बिना बैंक गए घर बैठे जनधन खाता खुलवा सकते हैं। अगर आपको इस लेख की जानकारी पसंद आई तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले, धन्यवाद। 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

Most Popular