- Lal Bahadur Shastri Biography in Hindi | नमस्कार दोस्तों Selfhelpinhindi.com पर आप सभी का स्वागत है। दोस्तों आज इस लेख में हम एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जानने वाले हैं, जिनको ” शांति पुरुष “ के नाम से जाना जाता है जो भारत के दूसरे प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। इन्होंने विश्व प्रसिद्ध ” जय जवान जय किसान ” का नारा भी दिया है।
- अब तो आप जान गए होंगे कि हम लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में बात कर रहे है। जिनको 1966 में देश के सबसे बड़े सम्मान ” भारत रत्न ” से सम्मानित किया गया था।
- देश को आजाद कराने से लेकर भारत पाकिस्तान की लड़ाई तक देश को एकजुट रखने में इनका अहम योगदान रहा है तो यदि आप भी Lal Bahadur Shastri ka Jivan Parichay जानना चाहते हैं तो लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Table of Contents
Lal Bahadur Shastri Biography in Hindi | लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी
पूरा नाम – लाल बहादुर शास्त्री
जन्म 2 अक्टूबर 1904
जन्म स्थान – मुगलसराय, वाराणसी, उत्तरप्रदेश(UP)
माता – राम दुलारी
पिता – मुंशी शारदा प्रसाद
पत्नी – ललिता देवी
बच्चे – 4 लड़के और 2 लड़कियां
मृत्यु – 11 जनवरी 1966
राजनैतिक पार्टी – कांग्रेस
लाल बहादुर शास्त्री का प्रारंभिक जीवन – Lal Bahadur Shastri ka Jivan Parichay
- लाल बहादुर शास्त्री जी के बचपन में ही उनके पिताजी का देहांत हो गया था। जिसके बाद लाल बहादुर शास्त्री जी का पालन पोषण उनकी माता ने ही किया था। आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते लाल बहादुर शास्त्री और उनकी माता अपने पिताजी के घर मिर्जापुर आ गए थे लेकिन कुछ समय बाद ही लाल बहादुर शास्त्री जी के नाना का भी स्वर्गवास हो गया था।
- इनकी प्रारंभिक शिक्षा अपने नाना के गांव में हरीश चंद्र हाई स्कूल में हुई थी और आगे चलकर लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपनी ग्रेजुएशन संस्कृत भाषा में पूरी की थी। इनको ” शास्त्री ” की उपाधि भी मिली हुई है और 1928 में ललिता देवी के साथ इनकी शादी हो गई। जिसके बाद इनके 6 संतान हुई।
स्वतंत्रता की लड़ाई लाल बहादुर शास्त्री जी का योगदान –
- लाल बहादुर शास्त्री जी ने 1920 में ही आजादी की लड़ाई में अपने कदम उठा लिए थे और उन्होंने ” मरो नहीं मारो ” का नारा भी दिया था। जिसके बाद इनको भारत सेवक समाज में जुड़ने का मौका भी मिला।
- इन्होंने देश के सभी क्रांतिकारी आंदोलन में हिस्सा लिया था। जिसकी बदौलत इनको जेल में भी कई बार जाना पड़ा था। 1921 में हुए असहयोग आंदोलन में इनकी अहम भूमिका रही थी और दांडी यात्रा से लेकर के भारत छोड़ो आंदोलन में भी इन्होंने अपना योगदान दिया।
- द्वितीय युद्ध के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया था और इसी समय 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन एक क्रांतिकारी रूप में था। जिस पर लाल बहादुर शास्त्री जी ने अंग्रेजों को भगाने के लिए करो या मरो का नारा दिया था और इस आंदोलन उग्र रूप ले लिया था।जिसकी वजह से लाल बहादुर शास्त्री जी को 19 अगस्त 1942 को गिरफ्तार कर लिया गया।
लाल बहादुर शास्त्री जी का राजनीतिक जीवन
(Political life of Lal Bahadur Shastri)
- भारत देश के आजाद होने के बाद उत्तर प्रदेश का नया मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत को नियुक्त किया गया था तो उसी समय लाल बहादुर शास्त्री जी को भी उनकी क्षमता और एकजुटता को देखते हुए संसद का सचिव नियुक्त किया था।
- उसके बाद लाल बहादुर शास्त्री जी ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया और उनको महासचिव बनाया गया। 1952 में उनको केंद्रीय मंत्रिमंडल में नियुक्ति मिली और कुछ समय के लिए उन्होंने रेलवे मंत्री के तौर पर भी कार्य किया था लेकिन 1926 में एक रेल दुर्घटना के छोटे उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
- उसके बाद उनको भारत का गृह मंत्री चुना गया। लेकिन 1964 में पंडित जवाहरलाल नेहरू की अचानक से मृत्यु हो गई। जिसके चलते लाल बहादुर शास्त्री जी को भारत का दूसरा प्रधानमंत्री बनाया गया था।
लाल बहादुर शास्त्री जी की मृत्यु का राज –
- लाल बहादुर शास्त्री जी की मृत्यु कैसे हुई और किसने की, इसको लेकर आज भी लोगों के मन में आशंका बनी हुई है। क्योंकि 11 जनवरी 1966 को अचानक से लाल बहादुर शास्त्री जी की मृत्यु हो जाती है और उनकी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है लेकिन कुछ गुप्तचरों से पता लग रहा है कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से नहीं हुई है बल्कि दुश्मनों की एक गहरी साजिश ने उनको जानबूझकर मारा है।
इन्हे भी पढ़े
- रतन टाटा की जीवनी | Biography of Ratan Tata in Hindi
- Swami Vivekananda Biography – स्वामी विवेकानंद जी का संपूर्ण जीवन
- मुकेश अंबानी का संपूर्ण जीवन परिचय | Biography of Mukesh Ambani
- Gautam Adani Biography in Hindi | गौतम अडानी का संपूर्ण जीवन परिचय
- Bhagat Singh Biography in Hindi | शहीद भगत सिंह की पूरी जीवनी
- Subhash Chandra Bose Biography | नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संपूर्ण जीवनी
निष्कर्ष (Conclusion)-
- आज हमने जाना है ” Lal Bahadur Shastri Biography in Hindi ” के बारे में विस्तार से जानना है। उम्मीद करते हैं कि इस लेख में बताई गई जानकारी आप सभी को जरूर पसंद आई होगी तो ऐसे ही महापुरुष की बायोग्राफी को जानने के लिए हमारे Blog के साथ जुड़े रहे और इस लेख “ Lal Bahadur Shastri ka Jivan Parichay’ को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें धन्यवाद।
FAQs –
1) लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन की प्रमुख घटनाएं क्या है?
- लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1950 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनको भारत के दूसरे का प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। देश के सभी बड़े आंदोलन में उनकी अहम भूमिका रही है। 11 जनवरी 1966 को रहस्यमय तरीके से उनकी मृत्यु हो जाती है।
2) लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से आपको क्या शिक्षा मिलती है?
- लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि जीवन में किसी भी कार्य के प्रति संपूर्ण समर्पण और निष्ठा की भावना रखनी चाहिए।
3) लाल बहादुर शास्त्री जी को कितने साल का कारावास हुआ था?
- 1942 में जब भारत छोड़ो आंदोलन चल रहा था। उस समय यह आंदोलन अपनी चरम सीमा पर था। उस समय इनको 4 वर्ष का कारावास हुआ था। 1946 में इनको रिहाई मिली थी और लाल बहादुर शास्त्री जी अपने जीवन काल में 9 बार जेल गए थे।
Bhut hi achi jankari di hai, aapne is lekh me
Thank you Anirudh