Thursday, June 1, 2023
HomeLifestyleसफल लोगों की अच्छी आदतें, आपको भी बना सकती है सफल

सफल लोगों की अच्छी आदतें, आपको भी बना सकती है सफल

एक सफल और एक असफल इंसान में सिर्फ उनकी आदतों का फर्क होता है और अगर आप इन आदतों को अपना लेते हो तो आपकी सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है| तो आइए सफल लोगों की अच्छी आदतें जान लेते है जिसे अपनाकर आप भी अपने जीवन में सफल हो पाओगे|

सफल लोगों की अच्छी आदतें

1) सुबह जल्दी उठना:

  • ज्यादातर सफल लोगों की अच्छी आदतों में से एक है सुबह जल्दी उठना| एक रिसर्च के अनुसार बताया गया है की कुछ सफल इंसान तो अपने दिन भर का लगभग 70% काम सुबह के समय में ही पूरा कर देते है|
  • सुबह जल्दी उठने से आप ज्यादा पॉजिटिव महसूस करते हो, आपके शरीर में दिन भर ऊर्जा बनी रहती है और आप हर काम को अच्छी तरीके कर पाते हो| आपको भी अगर सफल बनना है तो कल से ही सुबह जल्दी उठना शुरू कर दीजिये|

2) To do list बनाना:

सफल लोगों की अच्छी आदतें To do list बनाना

  • सफल लोगों की एक और ख़ास आदत होती है और वो है to do list बनाना मतलब दिन भर के कामों की सूचि (list) बनाना| To do list में दिन भर में कौन कौन से काम करने है, कब करने है, हर एक काम के लिए कितना समय देना है, break कब लेना है, सबसे ज्यादा important काम कौनसे है इन सभी चीज़ों की सूचि बनायी जाती है और उसके हिसाब से एक एक काम को किया जाता है| To do list से आप अपने दिन भर की योजना (Planning) बहुत ही अच्छी तरीके से कर पाते है|

3) समय का सही से इस्तेमाल करना:

  • सफल लोग अपने समय को सिर्फ महत्वपूर्ण (Important) चीज़ों में लगाते है| मनोरंजन के नाम पर घंटो तक TV shows देखना, mobile पर घंटो तक तरह तरह के videos देखना, games खेलना, chatting करना ये सब समय को बर्बाद करने वाली चीज़े वो नहीं करते क्योंकि वो जानते है की उनका समय कितना कीमती है|

4) जीवन में लक्ष्य (Goal) बनाना:

सफल लोगों की अच्छी आदतें जीवन में लक्ष्य (Goal) बनाना

  • सफल लोग अपने जीवन में लक्ष्य बनाते है और अपने लक्ष्य या अपने सपनों को पाने के लिए वो दिन रात एक कर देते है| अपने लक्ष्य के बिना उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं देता फिर चाहे उनके रास्ते में कितनी भी कठिनाई क्यों न आए वो निरंतर अपने लक्ष्य (Goal) की तरफ बढ़ते रहते है|

5) हमेशा Positive सोचना:

  • सफल लोगों की अच्छी सोच ही उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने में मदद करती है फिर चाहे उनकी जिंदगी में बुरी से बुरी चीज़ ही क्यों न हो जाए पर वो हमेशा अपने आपको positive रखने की कोशिश करते है| अब ऐसा नहीं है की वो कभी दुखी या परेशान नहीं होते पर अंत में वो सभी परिस्थिति का सामना करके फिर से अपने जिंदगी की नई ऊंचाइयों को छूते है|

6) दूसरों का आदर करना:

  • बहुत से लोगों को लगता है की ज्यादा सफल लोग या ज्यादा अमीर लोग दूसरों का आदर नहीं करते पर ऐसी बात नहीं है वो हर इंसान का आदर करते है फिर चाहे वो इंसान उनसे बड़ा हो या छोटा और वो किसी इंसान को अपने से ऊँचा या नीचा नहीं समझते वो सबको समान मानते है|

7) खुदपर भरोसा करना:

  • सफलता का सबसे बड़ा राज़ है खुदपर भरोसा करना और यही तो सफल लोग करते है| कितनी भी कठिन समस्या आये, कोई कुछ भी कहे पर जीवन की हर परिस्थिति में वो खुद पर भरोसा बनाये रखते है और सभी समस्याओं को पार करते है|

8) विफलताओं (Failures) से सीखना:

  • सफल लोगों की अच्छी आदतों में से एक और आदत है कभी हार न मानना फिर चाहे जीवन में चाहे कितने भी failures आ जाए पर एक सफल इंसान उनसे कभी नहीं डगमगाता बल्कि उन सारे failures से कुछ न कुछ सीखता है और अपने जीवन में आगे बढ़ता है|

9) पैसों का सही से इस्तेमाल करना:

सफल लोगों की अच्छी आदतें पैसों का सही से इस्तेमाल करना

  • सफल लोग हमेशा पैसों को सही जगह लगाते (Invest करते) है जिससे की वो अपने जीवन में और तरक्की कर सके| वो अपना पैसा बिज़नेस आगे बढ़ाने में, टर्म इन्शुरन्स में, लाइफ इन्शुरन्स में, हेल्थ इन्शुरन्स में, इमरजेंसी फंड्स में और थोड़ा बहुत पैसा सेविंग्स में लगाते है और फिर उसके बाद वो अपना पैसा गाडी, बंगला, हीरे जवाहारात लेने में खर्च करते है क्योंकि गाडी, हीरे जवाहारात जैसी चीज़े डेड इन्वेस्टमेंट में आती है मतलब आप एक बार इन चीज़ों पर पैसा खर्च कर देते हो तो आपको आगे जाकर वहा से मुनाफा नहीं होगा इसलिए पहले वो अपना पैसा जीवन सुरक्षित (Life secure) करने में लगाते है और उसके बाद बाकी के शौक पुरे करते है|

10) वो अपने कमाई के स्रोत (income source) को बढ़ाते है:

  • ज्यादातर लोग अपना जीवन एक ही कमाई के स्रोत के उपर गुजार देते है लेकिन सफल लोग ऐसा बिलकुल नहीं करते बल्कि वो अपने कमाई के स्रोत को अपने अपने हिसाब से बढ़ाते रहते है और इसी के कारण उनको पैसों की दिक्कत नहीं आती और कभी कबार पैसों का नुकसान हो भी जाए तो वो अपने दूसरे कमाई के स्रोतों के द्वारा उस नुकसान से बाहर निकल आते है|

11) हमेशा सीखते रहना:

  • सफल लोग हमेशा सीखते ही रहते है फिर चाहे वो किसी किताब के ज़रिये हो या किसी कोर्स के जरिये वो कुछ न कुछ नया सीखते ही रहते है और इसी की वजह से उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए अलग अलग विचार (Ideas) मिलते है, वो नयी नयी चीज़े सीख पाते है और अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़ पाते है |

12) जोखिम (Risk) लेना:

सफल लोगों की अच्छी आदतें जोखिम (Risk) लेना

  • जीवन में आगे बढ़ने के लिए समय समय पर वो जोखिम भी लेते है| वो किसी भी जोखिम को बहुत सोच समझकर और उसके होने वाले परिणामों के आधार पर लेते है और इसी वजह से वो अपने जीवन में कुछ अलग कर पाते है और दूसरों के मुकाबले ज्यादा सफल हो पाते है|

13) बड़ा सोचते है:

  • हर आम आदमी सफल बन सकता है पर वो कुछ बड़ा करने की सोचे तो सही पर ये एक कड़वा सच है की हम में से ज्यादातर लोग बड़ा बनने की, जीवन में कुछ अलग करने की सोचते तक नहीं है|
  • सफल लोगों की सोच ऐसे नहीं होती वो अपने जीवन में कुछ बड़ा करने की सोचते है और वो जो सोचते है उसपर काम भी करते है क्योंकि उनको खुदपर और उनके मेहनत पर पूरा भरोसा होता है वो दूसरे लोगों की तरह अपने किस्मत को दोष नहीं देते बल्कि वो अपनी किस्मत खुद लिखते है|

इन्हे भी पढ़े

So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना|

आपका कोई personal question हो तो आप मुझे [email protected] पे मेल कर सकते हो|

Thank you, stay connected & love you guys…

RELATED ARTICLES

10 Comments

    • वैसे तो मैं इस बिज़नेस के बारे में ज्यादा नहीं जानता हु लेकिन आप इन बेसिक स्टेप्स को ज़रूर फॉलो कर सकते हो…

      फिशरी का बिज़नेस शुरू करने के लिए इन बातों का ख़ास ख्याल रखें…

      1) इस बिज़नेस को शुरू करने से पहले उसकी अच्छे से डिटेल में जानकारी लें और उसके लिए जो भी चीज़ें सीखनी पड़ेंगी वो अच्छे से सीखें|

      2) सौरभ जी पहले आप मार्किट रिसर्च कीजिये और देखिये की किस टाइप की मछलियों (Fishes) की मार्किट में ज्यादा डिमांड है|

      3) फिर एक Fishery को बिज़नेस को शुरू करने के लिए कम से कम कितने पैसों की ज़रूरत पड़ सकती है और शुरुवात में ज्यादा पैसे इन्वेस्ट ना करे जब धीरे धीरे फायदा होने लगे वैसे वैसे पैसे लगाते जाए और अपने बिज़नेस को बढ़ाते जाए|

      4) बिज़नेस को शुरू करने के लिए अगर हो सके तो कर्जा ना ही लें और अगर आपके पास पर्याप्त पैसा नहीं है और कर्जा लेकर ही बिज़नेस शुरू करना पड़ रहा है तो ऐसे में ऐसी कर्ज पर लें जिसे आप बाद में चूका सकते हो|

      5) जिस जगह पर मछलियों की ज्यादा डिमांड है उस जगह पर अपना बिज़नेस शुरू करे ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा ग्राहक मिल सकें| अगर आपको पॉसिबल हो तो आप इस बिज़नेस को ऑनलाइन भी कर सकते है और उसके लिए आप व्हाट्सअप का इस्तेमाल कर के ग्राहक के आर्डर ले सकते है|

      6) इस बिज़नेस में क्या क्या चुनौतियाँ आ सकती है इसके बारे में सोचिये और सभी चीज़ों को एक सही योजना बनाकर करें|

      7) अपने कॉम्पिटिटर्स (प्रतिस्पर्धी) को ध्यान में रखें और उनसे बेहतर कुछ करने की कोशिश करें|

      8) आप इस बिज़नेस के किसी एक्सपर्ट की भी हेल्प ले सकते है ताकि आपको एक सही मार्गदर्शन मिलें|

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Post

Most Popular