Thursday, June 1, 2023
HomeCareer and BusinessGoal Setting कैसे करें - 7 तरीको से जीवन में बड़ी सफलता...

Goal Setting कैसे करें – 7 तरीको से जीवन में बड़ी सफलता पाएं

हेलो दोस्तों इस आर्टिकल की शुरुवात करने से पहले मै आपसे एक सवाल करना चाहता हु जैसी की मानलो अगर आपको अपने घर से कही दूर घूमने के लिए जाना है लेकिन आपको ये पता ही ना हो की आपको जाना कहा है तो ऐसे में आप confuse हो जाओगे और कही पर जा ही नहीं पाओगे| वैसे ही अगर आपके लाइफ में आपको क्या करना है या future में आपको क्या बनना है यही पता नहीं होगा तो आप भी अपनी लाइफ में confuse हो जाओगे और भटक जाओगे| तो इसीलिए आपको लाइफ में एक सही लक्ष्य को निर्धारित यानिकि goal setting करना बेहद ज़रूरी है|

लेकिन अपने लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए कुछ ख़ास बातों को ध्यान में रखना बेहद ज़रूरी है जैसे की योजना के हिसाब से काम करना,अपने रूचि (Interest) के बारे में पता होना, सही दिशा में प्रयास करना वगैरह ऐसी और भी कुछ ज़रूरी बातें है जिनके बारे में हम इस आर्टिकल में अच्छे से जानेंगे और उन बातों को अपनाएंगे ताकि हम सही से goal setting कर पाए और goal setting से जुडी किसी भी बात को लेकर हमें कोई दिक्कत ना आए|

Goal Setting Kya Hai? 

Goal Setting कर लेने से हमे जीवन में एक दिशा मिलती है और हम उसी के मुताबिक जीवन में आगे बढ़ सकते है| अगर हमने अपने जीवन में कोई लक्ष्य या Goal नहीं रखा;तो हमारा जीवन बिलकुल दिशाहीन हो जायेगा| यह एक कड़वी सच्चाई है की ज्यादातर लोग अपने जीवन में कोई लक्ष्य रखते ही नहीं है और जैसे जीवन चल रहा है वैसे चलने देते है और बादमे उन्हें पछतावा होता है की उन्होंने अपने जीवन में कुछ ख़ास हासिल नहीं किया| इसीलिए अपने जीवन में एक निश्चित लक्ष्य होना बहोत ज़रूरी है|

Goal Setting Kaise Kare? 

यहाँ पे मैंने Goal Setting के लिए कुछ Tips दिए है| अगर आप इनको Follow करते है तो आप अपने जीवन का लक्ष्य जान पाओगे और आप अपने जीवन में सफल हो पाओगे|

Goal Setting Tips in Hindi

1) रूचि (Interest):

  • Goal Setting करने से पहले आप ये जरूर जान ले की आपको किस चीज़ में Interest है|अपने आप से सवाल करो जैसे क्या इस चीज़ को मै पुरे दिल से करना चाहता हूँ ? इस चीज़ को पाने के लिए जो मेहनत करनी पड़ेगी क्या वो मै करने के लिए तैयार हु? अगर आप ये सारी चीज़े करने के लिए तैयार हो तो ही आप उस लक्ष्य को पाने की तैयारी में लग जाईये|
  • (NOTE: किसी दूसरे के Goal को देखकर अपना Goal निर्धारित मत कीजिये अपने आपसे पूछिए की मैंने जो Goal या Dream अपने लिए Set किया है वो मुझे दिल से पसंद है या नहीं?)

2) योजना (Planning):

goal setting planning

अपने Goal को Achieve करने के लिए एक सही Planning का होना बेहद ज़रूरी है| Planning से हमे अपने Goal तक पहुँचने के लिए एक रास्ता मिल जाता है|मे कब?,कैसे? और क्या करना है? ये पता चल जाता है और हमारा Goal हमे और भी Clear दिखने लगता है|इसलिए Planning करो Goal Setting करो और अपने Goal पर काम करो |

3) सही दिशा में प्रयास करो (Put effort in Right Direction):

  • कई बार हम Planning के हिसाब से काम तो कर रहे होते है पर हमें हमारे हिसाब से Results नहीं मिल पाते| ऐसे में हम अपने आप से या अपने काम से गुस्सा होते है,निराश होते है और हमे लगता है की अब कुछ नहीं हो सकता| लेकिन हमे ऐसे Situation में ये देखना होगा की हमारी गलती कहा पे हो रही है|
  • कई बार ऐसा होता है की हम सही दिशा में Efforts नहीं डालते; मतलब हम अपनी Goal को Achieve करने के लिए जी तोड़ मेहनत तो करते है लेकिन उस मेहनत को सही तरीके से और सही दिशा में नहीं करने से हमे उसके Results नहीं मिलते|
  • अगर आपको Efforts डालने के बाद भी Results नहीं मिल रहे है तो ऐसे में आप किसी Coach या Mentor की Help ले सकते इससे आप एक सही Direction में आगे बढ़ पाओगे|

4) Goal को छोटे छोटे हिस्सों में बाँट दो (Break the Goal into Small Parts):

अपने Goal को छोटे छोटे हिस्सों में बाँट दो और उसपे काम करना शुरू कर दो इससे आपका Goal आपको और भी आसान और स्पष्ट दिखने लगेगा| जब आप इन छोटे छोटे लक्ष्य को हासिल करोगे तो आपका Self Confidence बढ़ जायेगा और फिर आप कोई भी बड़ा Goal आसानी से हासिल कर पाएंगे|

5) आपका लक्ष्य S.M.A.R.T होना चाहिए (Your goal should be S.M.A.R.T):  

  • Goal Setting करने से पहले ये चीज़ बहुत ज़रूरी है की आपका लक्ष्य स्पष्ट (Specific),नापने योग्य (Measurable), प्राप्त करने योग्य,(Achievable), वास्तविक (Realistic) और समयबद्ध (Time Bound) होना चाहिए| आईये इसे हम उदहरण के ज़रिये समझते है….
  • उदाहरण १): अगर आपने ये तय किया की अगले 14 दिनों में मै 1 करोड़ रुपये कमाऊंगा; जब की आपके पास इतने रुपये कमाने का कोई जरिया ही नहीं है और ऐसे में आपका Goal Specific और Measurable तो है लेकिन Achievable और Realistic नहीं है क्योंकि इतने कम Time में इतने पैसे कमा पाना Impossible है| हा अगर इन 14 दिनों में आपको लॉटरी लग जाए तो वो बात अलग होगी|
  • उदाहरण २):अगर आपने तय किया की मुझे आने वाले 6 महीने या एक साल में १ करोड़ रूपए कमाने है तो इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है| क्योंकि यह Goal Specific,Measurable,Achievable,Realistic और Time bound में है|अब आप लोग मुझसे पूछेंगे की 6 महीने या एक साल में भी इतनी बड़ी रकम कैसे कमा पाएंगे तो मै बता दू अगर आप लेखक है और आपने अपनी कोई किताब लिखी और वो किताब बहुत मशहूर हो गयी और उसकी बिक्री ज्यादा हो गयी तो आप एक साल के अंदर करोड़पति बन सकते है ऐसे ही कई सारे उदाहरण है|

 6) आत्मविश्वास (Self Confidence):

goal setting self confidence

आपने Goal Setting कि और आप उसपे काम कर रहो पर ऐसा कई बार होगा की आप असफल हो जाओगे और लोग भी आपको सलाह देंगे की तेरे बस की बात नहीं है इसे छोड़ दे वगैरा वगैरा| ऐसी परिस्थिति में आपका self confidence ही काम आता है|याद रखे आपको खुद पर और अपने सपनो पर भरोसा होना चाहिए और Self Confidence के साथ ही अपने Goal को Achieve किया जा सकता है|

7) तीव्र इच्छाशक्ति (Burning desire):

goal setting burning desire

Goal Setting करने से पहले सबसे ज्यादा Important चीज़ है वो है Burning Desire क्योंकि किसी भी dream या Goal को Achieve करने के लिए आपके पास तीव्र इच्छाशक्ति (Burning Desire) का होना बहुत ज़रूरी है| यकीन मानिये अगर आप ज़िन्दगी में सचमुच कुछ बड़ा करना चाहते हो तो “YOU NEED TO HAVE A BURNING DESIRE मतलब आपके पास तीव्र इच्छाशक्ति होनी बहुत ज़रूरी है|आपको दिन रात उस Dream पर उस Goal पर काम करना पड़ेगा और उस Goal के लिए अपने आप को पूरा झोंकना पड़ेगा तब जाके आपका सपना पूरा होगा|

Conclusion

तो इस आर्टिकल के ज़रिये हमने जाना की कैसे हम अपने interest को पहचानकर,अच्छी योजना बनाकर और उस योजना के हिसाब से सही दिशा में प्रयास कर के,अपने लक्ष्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर,अपने अंदर तीव्र इच्छाशक्ति (Burning desire) जगाकर और अपने अंदर आत्मविश्वास रख कर अपने लक्ष्य को निर्धारित कर सकते है यानिकि goal setting कर सकते है| इसके अलावा ये बात भी याद रखें की आप जिस भी लक्ष्य को पाना चाहते हो वो Specific, Measurable, Achievable,Realistic और Time bound में होना चाहिए|

Read Also:

So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना |

आपका कोई personal question हो तो आप मुझे [email protected] पे मेल कर सकते हो|

Thank you, stay connected & love you guys…

RELATED ARTICLES

9 Comments

  1. आपने Goal सेटिंग के बारे में बहुत ही सरल शब्दों में, सटीक बताया है so very nice 👌👌👌

    • उसके लिए आप को अपनी ताकत (strengths) को पहचानना होगा| आप किस चीज़ में अच्छे है या फिर आप कौनसी चीज़ में अच्छा करियर कर सकते है ये देखे और साथ ही साथ आपकी जो भी strengths है उसका फ्यूचर स्कोप भी देखिये और उस हिसाब से अपना गोल सेट कीजिये|

  2. Aap apne article se kitni earning kar sakte ho plz batao mere liye jarruri hai janna hai kyuki me bhi ye Karna chahta hu

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Post

Most Popular