हम में से ज्यादा तर लोग या तो अतीत के बारे में या फिर अपने भविष्य के बारे में सोचते है और ये सोचना गलत नहीं है पर आप किस चीज़ के बारे में सोच रहे है, कितनी बार सोच रहे है और जिस चीज़ के बारे में आप सोच रहे है वो आपके जीवन में जरुरी है भी या नहीं ये समझना बहुत ज़रूरी है|
ज्यादा तर समय हमारे दिमाग में बार बार ऐसी चीजें चल रही होती है जिनका हमारे जीवन में कोई महत्व नहीं होता पर फिर भी हम उसी एक चीज़ के बारे में सोच सोचकर अपना दिमाग और अपना समय दोनों बर्बाद कर रहे होते है इसलिए दिमाग में बार बार चल रहे विचारों को रोकना बहुत ही ज़रूरी है|
Table of Contents
बार बार एक ही विचार आना Tips in Hindi
1) अपने आपको शांत रखो:
- अगर आपके मन में एक ही विचार एक ही विचार बार बार आ रहा है तो ऐसे में सबसे पहले अपने आपको शांत करने की कोशिश करो और इसके लिए आप मेडिटेशन या प्रणायाम का सहारा ले सकते हो|
- इसके साथ ही साथ जिस चीज़ के बारे में आपके मन में बार बार विचार आ रहे है वो चीज़ आपके लिए कितनी ज़रूरी है इसके बारे में सोचो और अगर वो विचार फिजूल के है तो उन विचारों पर बिलकुल ध्यान न दे और जब आप ध्यान नहीं देंगे तब वो विचार धीरे धीरे अपने आप ही कम हो जाएंगे|
2) एक ही विचार बार-बार आता है तो दूसरी चीज़े करो:
- जब भी आप एक ही चीज़ को बार बार सोचकर परेशान हो रहे हो तो उस परिस्थिति में दूसरी चीज़ों के बारे में सोचना शुरू कर दे| जो चीज़े आपको अच्छी लगती है, जिन चीज़ों में आपका मन लगता है या फिर जो चीजें आपके लिए important है उन चीजों को करो इससे आपका मन उन बार बार आने वाले विचारों से हट जाएगा|
3) अपनी जगह बदलो:
- अगर आपके मन में एक ही विचार बार बार आ रहा है और इससे आप परेशान हो रहे है, बेचैन हो रहे है या तनाव में आ रहे है तो ऐसे में जिस जगह आप है उस जगह को छोड़कर थोड़ी देर बाहर चले जाए| अपने मन को शांत करने के लिए आप अपनी मनपसंद जगह पर टहलने के लिए जा सकते है, अपने दोस्तों से मिल सकते है या फिर किसी शांत जगह पे जाकर बैठ सकते है इससे आपके मन में आने वाले विचार शांत हो जाएंगे|
4) विचारों पर काम करो:
- अगर आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो या आपको जॉब इंटरव्यू का या फिर किसी एग्जाम का डर हो या याफिर किसी और चीज़ के बारे में बार बार सोचकर आप परेशान हो रहे हो तो ऐसे में आप हिम्मत से काम लो और जिस चीज़ का भी आपको डर लगता है या जिन चीज़ों के बारे में सोचकर आप परेशान होते हो उन पर आप काम करना चालू करो इससे बार बार आनेवाले विचार कम हो जायेंगे पर इसके लिए आपको थोडासा मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा|
5) अपने विचारों को लिखो:
- आपके मन में जो भी विचार आ रहा है फिर चाहे वो अतीत में घटी कोई बुरी घटना हो या किसी चीज़ को सोचकर आपको डर लगता हो उन सभी विचारों को आप एक कागज पर लिखो और उसके बाद उस कागज को जलादो या फिर कूड़ेदान में फेंक दो और उसके बाद तुरंत ही दूसरे काम में लग जाओ इससे आप अंदर से हलका महसूस करोगे और आपके मन में आने वाले विचार कम होने में मदद मिलेगी|
6) मन की बात बताओ:
- अगर आप किसी चीज़ को लेकर परेशान हो या फिर कोई चीज़ आपको अंदर ही अंदर खाये जा रही है तो आप अपनी मन की बात अपने किसी करीबी दोस्त को या फिर अपने किसी परिवार वालों को बता सकते हो जिससे की उस प्रॉब्लम का हल भी निकलेगा और आपके मन में एक ही विचार बार बार नहीं आएंगे|
7) विशेषज्ञ से मिलो:
- ना चाहते हुए भी एक ही विचार बार बार आना, उसके बारे में सोच सोचकर परेशान होना, तनाव में आना या डिप्रेस फील करना अगर ये सभी चीज़ें बार बार आपके साथ हो रही है तो ऐसे में बेहतर है की आप किसी विशेषज्ञ की सलाह लें नहीं इसमें घबराने की कोई बात नहीं पर अगर आपके मन में बार बार एक ही खयाल आ रहा है और उससे आपको हद से ज्यादा तकलीफ हो रही है तो आप कीसी मनोचिकित्सक के पास जाकर इसके बारे में सलाह ले सकते हो ताकि आपको इस प्रॉब्लम से राहत मिले|
8) जरूरी चीज़ों के बारे में सोचो:
- अपने आपको समय दो, खुदकी सेहत का ख़याल रखो और अपने दिमाग को ज्यादा से ज्यादा खाली रखो मतलब आपके जीवन में जो चीज़े आवश्यक है बस उन्ही चीज़ों के बारे में सोचो और बाकी किसी भी चीज़ को लेकर ज्यादा मत सोचो|
9) मेडिटेशन और प्राणायाम को अपनाओ:
- अगर अपने मन को शांत रखना है और दिमाग में चल रहे विचारों को रोकना है तो आपको रोज़ कम से कम १५ मिनट मेडिटेशन और १० से १५ मिनट प्राणायाम तो करना ही चाहिए इससे न सिर्फ आपको दिमाग में चल रहे अनचाहे विचारों से छुटकारा मिलेगा बल्कि इससे आपका शरीर और मन दोनों मजबूत होंगे, आपको चिंता, तनाव या डिप्रेशन जैसी कोई समस्या नहीं आएगी|
So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना|
आपका कोई personal question हो तो आप मुझे selfhelpinhindi@gmail.com पे मेल कर सकते हो|
Thank you, stay connected & love you guys…
मन वीचलीत रहता है
आप हमें selfhelpinhindi@gmail.com इस पर मेल करे
उपाय
Ak faaltu baat hai jou ki koi souchne ki baat nahi hai fir bhi vahi bar bar aate hain bohut pareshan hou gaya hnu plz koi upay bataou
Jo bhi bat aapke man me bar bar ghum rahi hai wo bat dimag me aane ke bad aapko khud se sirf itna bolna hai
“ki chahe jo bhi situation aa jaye mai usaka samna krne ke liye mai taiyar hu. Chahe koi bhi bat ho lekin wo mujhe jeeven me aage badhne se nhi rok sakti”…bas aage se jab wo bat aapke dimag aaye to yahi bat aapko khud ko bolani hai. Aisa krne se aapka man shant ho jayega aur aapke dimag se dheere dheere kar ke wo bat nikal jayegi.
Mai bahut pareshan rahta hun jab negative thinking mere di.ag .ein jyada sate hain. Fir unhe positive karta hun. Mai kaise thik hounga. Stress bahut rahta hai.
Jab bhi aapke dimag me koi negative khayal aaye to bas ek bat khud se kehna ki chahe jo bhi ho jaye ki chahe jaisi bhi situation aaye mai uska samna kar sakta hu aur ye bat keh kar apne life ki positive cheezon ke bare me socho, achche positive logon ke sath raho aur apne daily routine me busy ho jao.