वैसे तो हर लोग हर वक़्त दूसरे के बारे में जानना चाहते है पर वो खुद पर कभी ध्यान ही नहीं देते खुद को जानने की कोशिश ही नहीं करते| तो खुद को जानने का तरीका क्या है? अगर इस सवाल का जवाब आपको मिल गया तो आपके ज़िन्दगी में से आधी से ज्यादा परेशानियाँ तो यूँ ही दूर हो जायेगी|
खुद को जानने के लिए अपने आपको थोड़ा वक़्त देना पड़ेगा, अपने सोचने समझने के तरीकों को जानना पड़ेगा, अपने मन में चल रहे विचारों पर ध्यान देना होगा, खुद की अच्छाइयों और बुराइयों का पता करना होगा तभी आप खुद को अच्छे से जान पाओगे|
Table of Contents
खुद को जानने का तरीका
1) खुद को समय दो:
- खुद को जानने के लिए सबसे पहले ये ज़रूरी है की खुदको समय दिया जाए लेकिन दिक्कत ये है की हम सबने अपने आपको इतना व्यस्त कर लिया है की खुद के लिए समय ही नहीं दे पाते|
- अपने दिनचर्या (Daily routine) में आधा या एक घंटा स्वयं को समय दे और उस समय में आप अपने मन में चल रहे विचारों को देखे, खुद के पसंद की चीज़ें करें, खुद का खयाल रखें इन सब चीज़ों से हम खुद को जान पाएंगे|
2) अपनी क्षमताओं को पहचानो:
- अगर खुद को जानना है तो आप जो चीज़े अच्छी तरीके से कर सकते हो उनकी एक लिस्ट बनाओ जैसे की आपके बात करने का तरीका अच्छा है, आपकी इंग्लिश अच्छी है, आप पढ़ाई में अच्छे हो या फिर किसी स्पोर्ट्स में अच्छे हो ये सभी चीज़ें आप एक पेपर पर लिखो इससे आप अपनी खूबियों को पहचान पाएंगे आपके अंदर एक आत्मविश्वास आ जायेगा|
3) अपनी कमियों को पहचानो:
- हम में से बहुत से लोग अपनी कमियों को छुपाते है लेकिन आप को ऐसा नहीं करना है नहीं तो आप स्वयं को कभी भी जान नहीं पाओगे और आप हमेशा अपनी कमज़ोरियों की वजह से अपने आपको कोसते रहोगे अपने आपको कम समझते रहोगे|
- तो अपनी कमियों को छुपाने की बजाय उनपर काम करना शुरू कर दो और अपनी कमियों को अपनी ताकत बनाओ तभी आप खुद की क्षमताओं को अच्छे से जान पाओगे|
4) अपनी आदतों को जानो:
- आपकी जो भी आदतें है फिर चाहे वो अच्छी हो या बुरी उनको भी आप एक पेपर पर लिखो क्योंकि आपको तो पता ही है की इंसान अपने आदतों से पहचाना जाता है तो अपनी खुद की आदतों के बारे में जान कर आप स्वयं को और ज्यादा अच्छे से जान पाओगे| आपकी जो अच्छी आदतें है उनके लिए आप स्वयं को शाबाशी दो और जो बुरी आदतें है उन्हें सुधारने की कोशिश करो|
5) अपने मन पर ध्यान दो:
- अपने मन में चल रहे विचारों पर ध्यान दो मतलब आप हर वक़्त क्या सोचते हो, किन किन चीज़ों के बारे में सोचते है, आपके मन में अच्छे खयाल आते है या बुरे, दूसरों के प्रति आपके विचार कैसे है और आप खुद के बारे में क्या सोचते हो इन सब पर ध्यान दो इससे आपको खुद को जानने और समझने का मौका मिलेगा|
- आपके मन में जो भी बुरे या नेगेटिव खयाल आते है उनको ज्यादा महत्व मत दो क्योंकी इन्ही की वजह से stress और depression जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है इसलिए positive सोचो और अपने जीवन में जो चीज़ें ज्यादा महत्व रखती है बस उन पर ज्यादा ध्यान दो|
6) दूसरों की राय लो:
- किसी करीबी दोस्त से या अपने परिवार वालों से अपनी राय लो और देखो की वो आपके बारे में क्या सोचते है क्योंकि कभी कभी हमें खुद की अच्छाइयाँ या बुराइयाँ खुदसे पता नहीं चल पाती इसलिए आपके करीबी और आपको चाहने वाले लोग आपके बारे में क्या सोचते है ये भी जानना ज़रूरी है और इस तरीके से भी आप खुद के बारे में अच्छे से जान पाओगे|
7) अपने सफलता और असफलताओं को देखो:
- आप आज तक किन किन चीज़ों में सफल रहे और किन चीज़ों में आपको असफलता मिली इसके बारे में सोचो क्योंकि इससे भी आपको अपनी क्षमताओं के बारे में पता चल जाएगा और आप स्वयं को और ज्यादा बेहतर तरीके से जान पाओगे|
- यहाँ पर एक बात याद रखो लोग आपके बारे में जो भी राय दे उन्हें सुनो फिर चाहे वो आपकी अच्छाई बता रहे हो या आपकी कमियाँ निकाल रहे हो पर अंत में ये आपके उपर ही है की आप उन बताई गयी चीज़ों पर काम कर रहे हो या नहीं; अगर वो चीज़ें ज़रूरी है और आपको और बेहतर बना सकती है तो आप अवश्य ही उन चीज़ों पर काम करे|
Conclusion
तो इस आर्टिकल के ज़रिये हमने जाना की कैसे हम अपनी कमियों और अपनी क्षमताओं को पहचानकर, अपनी अब तक की जिंदगी में मिली सफलता और असफलता को देखकर, अपने मन पर यानिकि अपने विचारों पर ध्यान देकर, अपने किसी करीबी इंसान की राय लेकर, खुद को अच्छे से समय देकर, अपनी अच्छी और बुरी आदतों को जानकर खुद को अच्छे से जान सकते है|
So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना|
आपका कोई personal question हो तो आप मुझे selfhelpinhindi@gmail.com पे मेल कर सकते हो|
Thank you, stay connected & love you guys…
Amazing bro
Thank you, Aftab
Bahut achha laga ye padhakar maine ess apne baare me jaane ke liye hlep mili
Thank you
🤗🤗
Thank you Anshu
Very powerful motivation hai Thank you 🙂
Thank you Sahil
Really you show me the roadmap for recognize myself 👍👍
Thank you 😊
Maine bahut kuch sikha, mujhe accha laga,
Thank you Sanjay
Bahut hi lazawab tarike se aapne samjhaya ,hum aapki isi tarah ki aur lekh ko padhne ke liye utsuk hai
Pranam
धन्यवाद संदीप जी
Thanks so much and he’s a good article
You are welcome shalini
Aap se a chhi sikha milti hi
Thank you Sagar