वैसे हर किसी को किसी न किसी चीज़ से डर लगता है पर सवाल ये है की वो डर आपको जीवन में आगे ले जाने वाला है या आपको पीछे ढकेलने वाला|
कुछ ऐसे प्रकार के डर है जो आपके लिए अच्छे है जैसे मानलो अगर किसी को एग्जाम का डर है तो वो डर उसके लिए अच्छा है क्योंकि उस डर की वजह से ही वो पढ़ पायेगा वैसे ही इंग्लिश बोलने का डर या लोगों के सामने बात करने का डर इन सब के बारे में सोच सोच कर परेशान और तनाव लेने की जगह अपने डर पर काम करके उसे खत्म करना ही सही उपाय रहेगा और इससे ही हम अपने लाइफ में आगे बढ़ पाएंगे और अगर आप इन चीज़ों से डरते ही रहोगे तो आप अपने जीवन में कही ना कही पीछे रह जाओगे|
कुछ डर है जैसे ऊंचाई का डर, पानी का डर या मौत का डर इस तरह के डर को दूर भगाने के लिए हमें इन चीज़ों पर काम करना पड़ेगा, अपने आपको मजबूत बनाना पड़ेगा और साथ ही साथ कुछ सटीक तौर तरीके अपनाकर इस प्रकार के डर को खत्म करना पड़ेगा|
डर के प्रकार:
- एग्जाम का डर|
- इंटरव्यू का डर|
- जॉब जाने का डर|
- बिज़नेस में घाटा होने का डर|
- असफल होने का डर|
- ब्रेकअप का डर|
- ऊंचाई का डर|
- लोगों के सामने बात करने का डर|
इन जैसी और भी कई सारी चीजें है जिनसे हमे डर लगता है|
डर को भगाने का तरीका
1) अपना आत्मविश्वास बढ़ाओ (Increase your self-confidence):
- अपने अंदर के किसी भी प्रकार के डर को भगाने के लिए आपको सबसे पहले आपका आत्मविश्वास बढ़ाना होगा| अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अपनी कमजोरियों को जानो आपको जिस चीज़ से डर लगता है वो चीजें करना शुरू कर दो|
- अगर आपको लोगों के सामने बात करने का डर लगता है तो हिम्मत करके थोड़ा बहुत बात करना शुरू करदो अगर आप रोज़ ऐसा करोगे तो धीरे धीरे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और उस चीज़ के प्रति आपका डर खत्म हो जाएगा|
2) खुदको अपग्रेड करो (Upgrade yourself):
- समय समय पर नयी स्किल्स या फिर नयी चीजें सीखते रहो| जितना आप नयी नयी चीज़ों के बारे में जानोगे और उन्हें अपनी लाइफ में अपनाओगे मतलब उनका इस्तेमाल करोगे उतना ही खुदको अपडेट रख पाओगे और इस तरह से किसी भी नयी चीज को सीखते वक़्त आपको डर नहीं लगेगा|
- उदाहरण: जैसे लोगों को UPI Apps के बारे में पता तो था लेकिन कही ना कही लोग इनका इस्तेमाल करने से डरते थे पर कोविड के समय में लोगों को इसकी ज़रुरत महसूस होने लगी और जैसे ही उन्होंने इन UPI Apps के बारे में जाना और उसे सीखा तो उनके अंदर का डर अपने आप ही खत्म हो गया और आज आप देखते हो सब्जी मंडी से लेकर शॉपिंग मॉल तक लोग डिजिटल पेमेंट्स ही कर रहे है|
3) अपनी सोच को बदलो (Change your mind):
- स्कूल और कॉलेजेस में कई तरह के घटनाओं से हमारे मन में डर बैठ जाता है जैसे स्टेज पर जाने का डर, दोस्तों या लोगों के द्वारा मजाक उड़ाए जाने का डर, रैगिंग का डर या किसीके धमकाने का डर इन जैसी और भी कई सारी चीज़ों की वजह से हमारे मन में डर बैठ जाता है और आगे स्कूल और कॉलेज खत्म होने के बाद भी हमारे मन में इन सारी चीज़ों का डर बना रहता है|
- इस तरह के डर को भगाने के लिए आपको अपने कमजोरियों के ऊपर काम करना पड़ेगा, आपकी खुद को लेकर जो सोच है उसे बदलना पड़ेगा, अपने आपको बेहतर बनाना होगा और मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा|
4) कृतज्ञ और प्रतिज्ञान (Gratitude and affirmations):
- अपने अंदर के डर को दूर करने के लिए आप रोज़ सुबह जर्नल या नोटबुक में अपने जीवन की सभी सकारात्मक चीजों को लिखिये और जो आप अपने जीवन में पाना चाहते है उन चीज़ों के बारे में भी पुरे फीलिंग के साथ लिखिए जैसे ”मेरा एक अच्छा और सुखी परिवार है”, “मेरे आस पास अच्छे लोग है”, “मेरी अच्छी जॉब है”, मेरा अच्छा बिज़नेस है”; आप ऐसी और भी कई सारी पॉजिटिव बातें लिख सकते हो| अंत में इन सभी बातों को लिखकर इन सभी चीज़ों के लिए ईश्वर का दिल से धन्यवाद करे|
- आप अपने आपको दिन में दो तीन बार पुरे फीलिंग के साथ positive affirmations भी दे जैसे ”मेरे जीवन में सकरात्मकता आ रही है”, मै हरदिन बेहतर और निडर होता जा रहा हु”, “मेरा हर एक दिन अच्छी तरीके जा रहा है”|
- अगर ये दो चीज़ें आपने करना शुरू कर दिए तो आपके जीवन में अपने आप ही परिवर्तन आ जाएगा आप पहले से ज्यादा आत्मविश्वासी और निडर इंसान बन जाओगे|
5) कल्पना (Visualization) करो:
- जिस चीज़ का भी आपको डर लगता है उस चीज़ के बारे में सोचो और वो चीज़ आप बड़ी ही अच्छी तरीके से कर पा रहे हो ऐसी कल्पना करो|
- उदाहरण : मानलो अगर आपको जॉब इंटरव्यू में जाने से डर लगता है तो आप इंटरव्यू बहुत ही अच्छी तरीके से दे रहे हो ऐसी कल्पना करो और उस परिस्थिति को महसूस करने की कोशिश करो और अगर आप ऐसा बार बार करोगे तो आपके मन में से इंटरव्यू का डर काफी हद तक ख़त्म हो जाएगा; पर हा Visualization के साथ साथ आपको इंटरव्यू की तैयारी भी करनी है नहीं तो सिर्फ Visualization से काम नहीं चलेगा|
6) इन चीज़ों के बारे में मत सोचो:
- जो चीजें आपके नियंत्रण (Control) से बाहर है और जिन्हे आप रोक नहीं सकते उन चीज़ों के बारे में सोचकर उनसे डरना छोड़ दो मौत का डर जिसे हम कोई भी रोक नहीं सकते तो इसके बारे में सोचकर डरना और परेशान होना छोड़दो और सकारात्मक और खुशहाल जीवन जियो|
इन्हे भी पढ़ें
- Best Self Improvement Tips खुद को बेहतर बनाने के लिए
- Emotionally strong कैसे बने? Emotionally Strong बनने के तरीके
So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना|
आपका कोई personal question हो तो आप मुझे [email protected] पे मेल कर सकते हो|
Thank you, stay connected & love you guys…
Dar ke karan hatho mai campan hone lagti hai kya karu aap batay please reply kare
Ha aisa hota hai and it,s normal. Dar ko dur krne ke liye aapko jis bhi cheez ka dar lagta hai uska samna karne ki zarurat hoti hai aur jab aapne ek bar himmat dikha kar aapne us cheez ko kar liya to aapka self confidence badh jayega aur us cheez ko lekar aapke andar jo dar hai wo khtm ho jayega.