Thursday, June 1, 2023
HomeEducationDaily Routine कैसे बनाये - 9 STEPS

Daily Routine कैसे बनाये – 9 STEPS

हम अपने हर एक दिन को कैसे बिताते है इस बात से हमारा आने वाला भविष्य तय होता है| क्योंकि दिन भर आप जो काम करते है वो आप क्यों कर रहे है? और वो काम आपके लिए कितने important है? ये पता होना बहुत ज़रूरी है| कुछ लोग अपना पूरा दिन ऐसे कामों में गवा देते है जिनका भविष्य में जाकर उन्हें कोई फायदा नहीं होता और उलटा उनका कीमती समय बर्बाद हो जाता है|

तो हमारा पूरा दिन और दिन के 24 घंटे हम किन चीज़ों में लगा रहे है ये समझने के लिए हमें अपनी एक proper दिनचर्या (Daily routine) बनानी बहुत ही ज़रूरी है| एक सही daily routine को follow करने से हम अपने दिन का और दिन भर में मिले समय का बेहतर ढंग से इस्तेमाल कर पाते है और पुरे समय को सही कामों में लगा पाते है और अपने दिन और समय को फालतू की चीज़ों में बर्बाद होने से बचा पाते है|

Daily routine को follow करने के फायदे:

1) Daily routine से हमें अपने लक्ष्य के ऊपर काम करने में और उसे पाने में मदद मिलती है|

2) हम टालमटोल (Procrastination) करने से बच जाते है|

3) हमें पता चल जाता है की कौनसे काम हमारे लिए important है और कौनसे काम हमारे लिए important नहीं है|

4) हमें अपना पूरा दिन किस तरह से बिताना है इसका अंदाज़ा हो जाता है|

5) Daily routine को follow करने से हम ज्यादा क्षमता (Efficiency) से काम कर पाते है|

6) हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है|

7) Daily routine से हमारा कीमती समय बचता है|

8) हमारा तनाव कम होता है|

डेली रूटीन कैसे बनाये:

1) To do list बनाओ:

Daily routine in hindi To do list

  • To do list बनाना और उस हिसाब से काम करना ये आपके daily routine की सबसे important बात है| To do list में आप ज़रूरी कामों को, अपने लक्ष्य से जुड़े कामों को और दिन भर के छोटे से छोटे काम को लिख सकते हो| इसलिए रात को सोने से पहले कल के कामों की to do list बनाओ जिससे की आप को कल दिन भर में कौन कौन से ज़रूरी काम करने है इसका अंदाज़ा हो जाएगा और वो काम वक़्त पर पुरे भी हो पाएंगे|

2) अच्छी नींद लो:

  • To do list बनाने के बाद आप सोने जा सकते हो और आप को कम से कम 6 से 7 घंटों की अच्छी और गहरी नींद लेनी है| याद रखो आप को देर रात तक नहीं जागना है बल्कि आप अपना daily routine ऐसे बनाओ की आप रात में लगभग 9 या 10 बजे तक सो पाओ जिससे की आपकी नींद पूरी हो सकें, आप fresh mood के साथ अपनी दिन की शुरुवात कर सकें और आपके शरीर में एनर्जी भी बने रहे|
  • रात के समय हलका आहार लें जिससे की खाना पचने में आसानी हो और अच्छी नींद के लिए आप सोने से पहले अच्छी किताब पढ़ सकते हो, मैडिटेशन या फिर deep breathing exercise कर सकते हो| एक और बात सोने से एक घंटा पहले आप मोबाइल चलाना छोड़ दो|

3) सुबह जल्दी उठो:

  • Daily routine में जल्दी सोने के साथ साथ आप को सुबह जल्दी भी उठना है| आप ब्रह्म मुहर्त में यानिकि सुबह 30 से 5.30 बजे तक उठ जाए या कम से कम सूरज निकलने के पहले उठ जाए| सुबह जल्दी उठने से आप को काम करने के लिए ज्यादा समय मिल पायेगा और वैसे भी सुबह का समय काम करने के लिए बहुत productive माना जाता है|
  • इसके अलावा सुबह जल्दी उठने से आपका stress level कम हो जाता है, आप खुद को ज्यादा energy से भरे हुए महसूस करते हो, आप अंदर से खुश रहते हो, आपकी sleep quality भी बेहतर हो जाती है और सुबह जल्दी उठना आपके mental health के लिए भी अच्छा है|

4) Morning routine:

  • सुबह उठने के बाद आप बिना ब्रश किये लगभग एक से दो गिलास तक गुनगुना पानी पीये इसे उषापान कहते है आप चाहे तो इसमें आधा निम्बू या एक चम्मच शहद मिलाकर भी पी सकते हो और ये आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है| पानी पीने के लगभग 45 मिनट बाद आप अपना ब्रेकफास्ट कर सकते हो|
  • शरीर और दिमाग को चुस्त और तंदुरुस्त रखने के लिए आप एक्सरसाइज, मैडिटेशन, योगा और प्राणायाम को भी अपने daily routine में ज़रूर शामिल करो| ब्रेकफास्ट में आप डोसा, थेपला, उपमा, इडली सांबर जैसे डिशेस खा सकते हो|

5) अपने to do list को follow करो:

  • ब्रेकफास्ट खत्म होने के बाद आप अपने to do list के अनुसार एक एक काम को करते जाओ| पहले जो काम सबसे ज्यादा ज़रूरी है और जो काम आपके लक्ष्य से जुड़े है उन कामों को करो और सारे ज़रूरी काम खत्म होने के बाद आप अपने to do list में शामिल बाकी के कामों को पूरा करो| काम करते वक़्त हर एक काम के लिए एक विशेष समय सीमा निश्चित करो और ऐसे कर के आप अपने daily routine के जितने भी काम है उन्हें पूरा करो|

6) ब्रेक लें:

  • किसी भी काम को घंटो तक करते रहने से हम उस काम से बोर होने लगते है और फिर हम उस काम पर concentrate नहीं कर पातें इसलिए अपने daily routine में काम के दौरान हर एक से डेढ़ घंटे बाद आप 10 से 15 मिनट का ब्रेक लो और ब्रेक में आप अपनी पसंद की चीज़ें खा सकते हो, music सुन सकते हो, एक्सरसाइज कर सकते हो, डांस कर सकते हो, सिंगिंग कर सकते हो, किसी फ्रेंड से बात कर सकते हो या फिर आपकी मनपसंद की चीज़ कर सकते हो| ब्रेक लेने से आपका माइंड फ्रेश हो जाता है और ब्रेक के बाद आप दोबारा से अपने काम पर concentrate कर पाते हो|

7) खाली समय में ये चीज़ें करें:

Daily routine in hindi खाली समय में ये चीज़ें करें

  • आपके daily routine में अगर सब काम होने के बाद भी आपके पास खाली समय बचता है तो इस समय में आप अपने hobbies पर काम कर सकते हो, किसी ज़रूरी स्किल्स को सीख सकते हो, अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हो, कोई अच्छी किताब पढ़ सकते हो या फिर अपने कमजोरियों पर काम कर सकते हो जैसे मानलो अगर आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी नहीं है या फिर किसी और चीज़ में आप कमजोर हो तो आप उस पर काम कर सकते हो|
  • याद रखो आप को अपने खाली समय में कोई भी ऐसी एक्टिविटी नहीं करनी है जिससे की आप का सिर्फ time waste हो बल्कि आप को अपने खाली समय को भी पूरी तरिके से utilize करना है|

8) एंटरटेनमेंट के लिए समय निकालो:

  • Daily routine में आप अपने एंटरटेनमेंट के लिए रोज़ आधा से एक घंटे तक का समय निकाल सकते हो | इसमें आप अपनी मनपसंद की चीज़ें कर सकते है जैसे की outdoor या indoor games खेलना, टीवी शोज देखना, दोस्तों के साथ घूमने जाना या फिर कोई भी ऐसे चीज़ करना जो आप को पसंद हो और जिससे आप को ख़ुशी मिलती हो|
  • एंटरटेनमेंट के कारण आपका stress कम होता है और आप अंदर से ख़ुशी महसूस करते हो इसलिए कुछ समय एंटरटेनमेंट के लिए भी देना ज़रूरी है लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए की इस एंटरटेनमेंट के चक्कर में आपका पुरा समय इसी में निकल जाए नहीं तो फिर आपके ज़रूरी कामों के लिए समय नहीं बच पायेगा इसलिए आप अपने एंटरटेनमेंट के लिए एक टाइम लिमिट सेट कर के रखें|

9) दिन विश्लेषण (Day analysis) करो:

daily routine in hindi Day analysis

  • दिन ख़त्म होने पर आपका दिन आज कैसे बिता? दिन भर में आपने कौन कौन से काम किये?, कितने काम अधूरे रह गए? और किन चीज़ों की वजह से आपका सिर्फ time waste हुआ इन सभी चीज़ों के बारे में सोचिये और जो भी गलतियां आपने की है उसे दोबारा न दोहराये और आपके जो भी ज़रूरी काम अधूरे रह गए है उसे कल के दिन करने की ठान लीजिये|
  • Day analysis करने से आप को पता चलता है की आप अपने दिनचर्या को ठीक से follow कर रहे हो या नहीं और ये जानकर आप अपने daily routine को सही कर सकते हो|

So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना|

आपका कोई personal question हो तो आप मुझे [email protected] पे मेल कर सकते हो| Thank you, stay connected & love you guys…

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Post

Most Popular