Breakup se bahar kaise nikle? – जानिए breakup से बाहर निकलने के 10 सटीक तरीके

ज्यादातर लोग breakup के बाद बुरी तरह टूट कर बिखर जाते है, तनाव में आ जाते है, बेचैन से हो जाते है, गुस्सा करने लगते है, दुखी और परेशान हो जाते है और ये सब होना जाहिर सी बात है पर कितने समय तक?

दो-तीन दिन तक, एक हफ्ते तक, एक महीने तक लेकिन उसके बाद क्या?… क्या आप ज़िंदगी भर इसी दर्द में जीते रहोगे या फिर इस breakup से बाहर भी आओगे|

आपको जो भी दुःख और तकलीफ हो रही है उसके लिए आप जी भर के रो लो, किसी करीब इंसान से बात करो इससे आपके अंदर का वो दर्द और वो घुटन बाहर आ जायेगी|

Breakup से बाहर निकलने के लिए अपने आपको थोडासा समय देना है, अपनी खामियों पर काम करना है और अपने जीवन में आगे बढ़ना है|

Breakup क्यों होता है?

1) लंबे समय तक बातचीत न होने के कारण|

2) धोखा देने के कारण|

3) एक दूसरे के प्रति विश्वास न होने के कारण या फिर विश्वास तूट जाने के कारण|

4) गलत बर्ताव के कारण|

5) बात बात पर गुस्सा होने के कारण|

6) एक दूसरे को समय न देने के कारण|

7) झूठ पकडे जाने के कारण|

Breakup से बाहर निकलने के तरीके

1) आखरी बार बात करलो (Talk for the last time):

Breakup se bahar kaise nikle talk for the last time

  • Breakup का कारण क्या है, ये सब क्यों और किसलिए हुआ इसके बारे में बात करो| याद रखो आपको उनसे कोई बहस नहीं करनी है ना कोई झगड़ा करना है बस शान्ति से उनकी बात सुननी है और सोच समझकर अपनी बातें भी उनके समने रखनी है|
  • इससे आप सारी बातों को और परिस्थिति (Situation) को अच्छे से समझ पाओगे breakup करते समय आपको अपनी भावनाओं (Feelings) को छुपाना है मतलब रोना धोना या उनके सामने गिड़गिड़ाना नहीं है|

2) पीछे मत पड़ो (Don’t hold back):

  • अगर वो आपसे breakup करना चाहते है तो ऐसे में आप उनसे बात करो, कारण पूछो और अगर जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो गयी हो तो माफ़ी भी मांगो पर अगर वो फिर भी नहीं मान रहे तो यार प्लीज उनके पीछे मत पड़ो|
  • उन्हें रोकने के लिए उनके सामने रोना, गिड़गिड़ाना, उन्हें अपनी भावनाएं बताना ये सब मत करो क्योंकि यार आपकी भी तो कोई Value है और आत्मसम्मान (Self-respect) है इसलिए जो आपको समझना नहीं चाहते उन्हें समझाना छोड़ दो और अपनी self-respect को गिराना छोड़ दो|

3) उन्हें शुभकामनाएं दो (Wish them well):

  • पढ़कर आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा पर breakup होने पर बहुत से लोग एक दूसरे से लड़ते है, रोते है, एक दूसरे को बुरा भला कहते है पर ये सब नेगेटिव बातें है और आपको ऐसा बिलकुल भी नहीं करना है|
  • अगर वो आपसे दूर होना चाहते है तो उन्हें अपने आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दो, उनसे अच्छी बातें कहो और उन्हें अच्छे से अलविदा कहो इन सब बातों से सामनेवाले को आपकी समझदारी (Maturity) दिखेगी और breakup के समय आप दोनों के मन में एक दूसरे के लिए कोई नाकरात्मकता भी नहीं रहेगी|

4) आप अकेले नहीं हो (You are not alone):

  • याद रखो आप अकेले नहीं हो ये बहुत सारे लोगों के साथ हुआ है और आगे भी होता रहेगा तो अपने आपको कोसना, तकलीफ देना बंद करो और साथ ही साथ उनके बारे में भी नेगेटिव सोचना बंद करो क्योंकि इन सब चीज़ों से आप और ज्यादा परेशान हो जाओगे इसलिए बीती हुई बातों को भूलकर आपको इस breakup से बाहर आना होगा|

5) आप बेस्ट हो (You are the best):

Breakup se bahar kaise nikle you are the best

  • अगर एक इंसान आपको छोड़कर चला गया तो क्या आप बिलकुल बेकार हो गए? नहीं ऐसा बिलकुल भी नहीं है| कोई आपको छोड़कर चला जाए तो ठीक है वो उनकी सोच है पर आप अपने आपको कम मत समझो; हा आपमें भी कमियाँ होंगी पर यार आप ही बताओ किस इंसान में कमियाँ नहीं होती आपको छोड़कर चले जाने इंसान में भी बहुत सारी कमियाँ होंगी; तो अपने आपको दोष देना बंद करो, इस breakup से एक अच्छी सीख लो, अपने आपको समय दो और अपने आपको ज्यादा से ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश करो और अपने जीवन को सफल बनाओ|

6) आगे की सोचो (Think about future):

  • Breakup के बाद उनकी यादों में घुटघुट कर जीना बंद करो और अपने लाइफ में आगे बढ़ने के बारे में सोचो| जितना आप अपने पास्ट के बारे में सोचोगे उतनी ही आपको ज्यादा तकलीफ होगी इसलिए अपना दिमाग दूसरी चीज़ों में लगाओ जैसे नयी नयी चीज़ें सीखो, नए लोगों से मिलो, अपनी hobbies पर काम करो, अपने आपको काम में व्यस्त रखो और अपने जीवन में एक बड़ा लक्ष्य रखो और उसपर काम करना चालु करो इससे धीरे धीरे पास्ट की यादें धुंधली हो जायेंगी और आप breakup से बाहर भी आ पाओगे|

7) खुद का खयाल रखो (Take care of yourself):

  • जब भी लाइफ में ऐसी परिस्थिति आती है तब कई लोग टूटकर बिखर जाते है, स्ट्रेस और डिप्रेशन में आ जाते है और कई लोग तो आत्महत्या के बारे में भी सोचते है पर आपको ऐसा बिलकुल भी नहीं करना है|
  • आपको खुदका ज्यादा से ज्यादा खयाल रखना है, आपको जिन चीज़ों से तकलीफ होती है जैसे उनकी फोटोज़, आप दोनों की पुरानी चैट्स या उनकी कुछ चीज़े इन सभी को अपने लाइफ से हटा देना है, खुद को मानसिक रूप से मजबूत करना है और अपने आपको ज्यादा से ज्यादा खुश रखना है और इस breakup से बाहर आना है|
  • आप थोडेसे बदलाव के लिए कुछ दिन बाहर भी जा सकते हो जिससे आपका मूड भी थोडासा बदल जाएगा और आप अंदर से अच्छा भी महसूस करोगे|

8) करीबी इंसान से बात करो (Talk to a close person):

Breakup se bahar kaise nikle Talk to a close person

  • आपको अपने भावनाओं को दबाना नहीं है; अगर आपको रोना आ रहा है, गुस्सा और चिड़चिड़ापन हो रहा है तो आप अपने भावनाओं को अपने करीबी दोस्त के सामने या किसी करीबी इंसान के साथ शेयर कर सकते हो इससे आप अंदर से हल्का महसूस करोगे और आप breakup से बाहर भी आ पाओगे|

9) अकेले मत रहो:

  • आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने दोस्तों के साथ या अपने फॅमिली के साथ रहो या फिर अगर आप ऑफिस में काम भी कर रहे हो तो अपने सहकर्मी (Colleague) के साथ रहो उनके साथ बातें करो, हसी मजाक करो इससे आपका तनाव कम हो जाएगा और आपको एक मानसिक समर्थन (Mental support) महसूस होगा और इससे आपको breakup से बाहर आने में मदद भी होगी|

10) उन्हें माफ़ कर दो:

  • आपको अपने मन ही मन में उनको माफ़ कर देना है| ऐसा करने से आपके मन में उनके लिए जो नेगेटिव विचार चल रहे थे वो बंद हो जाएंगे और आप यकीन मानो ऐसा करने से आप अपने आपको तकलीफ देने से बचा रहे हो नहीं तो जितना आप उस इंसान के बारे में नेगेटिव सोचोगे उतनी ही ज्यादा आपको तकलीफ होगी|
  • कुछ इंसान बदले की भावना रखकर उनके साथ कुछ बुरा करने की सोचते है पर ऐसा करने से आप अपनी खुद की ही नज़रों में गिर जाओगे तो ऐसा कुछ आपको नहीं करना है|

So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना|

आपका कोई personal question हो तो आप मुझे selfhelpinhindi@gmail.com पे मेल कर सकते हो|

Thank you, stay connected & love you guys…

Leave a Reply