Biography of MS Dhoni in Hindi | नमस्कार दोस्तों SelfhelpinHindi.com पर आप सभी का स्वागत है। क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम है, जिसको देश का बच्चा-बच्चा जानता है।
पूरी दुनिया भर में महान क्रिकेटरों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे पहले लिया जाता है लेकिन इनके महान बनने का सफर इतना आसान नहीं रहा है। इन्होंने जीवन के संघर्ष और कठिनाइयों को झेला है और उनको पार करते हुए महान क्रिकेटर बनने का सफर तय किया है।
आज इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे एक साधारण सा टिकट बेचने वाला व्यक्ति दुनिया का महान क्रिकेटर बना तो MS Dhoni Biography in Hindi जानने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Table of Contents
MS Dhoni Biography in Hindi | महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय
पूरा नाम – महेंद्र सिंह धोनी
उप नाम (Nickname) माही, MS, Msd
जन्म – 7 जुलाई 1981, रांची भारत
शैक्षिक योग्यता – 12 वीं कक्षा पास
कहां से हासिल की शिक्षा रांची
पिता का नाम – पान सिंह
माता का नाम – देवकी देवी
भाई-बहन – एक भाई और एक बहन]
पत्नी का नाम – साक्षी सिंह
बच्चे – जीवा (लड़की)
Test debut – 2 दिसंबर, 2005 में श्रीलंका टीम के साथ
ODI debut – 23 दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के साथ
T20 debut – 1 दिसंबर 2006 में दक्षिण अफ्रीका टीम के साथ
आईपीएल टीम – चेन्नई सुपर किंग्स
महेंद्र सिंह धोनी की प्रारंभिक शिक्षा –
- महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी जोहार विद्या मंदिर स्कूल से पूरी की थी। इसके बाद इन्होंने अपनी 12वीं कक्षा की पढ़ाई सेंट जेवियर कॉलेज से पूरी की थी लेकिन क्रिकेट की वजह से इन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था और उसके बाद से इन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपना कदम रखा और आज इनको सबसे महान क्रिकेटरों की गिनती में गिना जाता है।
महेंद्र सिंह धोनी का Domestic करियर –
- महेंद्र सिंह धोनी ने मात्र 18 साल की उम्र में ही बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में अपना पहला डेब्यू किया था। उसके बाद में इनको बिहार टीम का नेतृत्व सौंपा गया और उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी मैच में शतक लगाया था। 2003 के प्रदर्शन के बाद में इन्होंने देवधर ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन शतक और अर्धशतक लगाए थे।
- महेंद्र सिंह धोनी के इस प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई ने आरडीडब्ल्यू स्मॉल टाउन टैलेंट स्पोटिंग के तहत उनका चुनाव किया था। जिस समय महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के लिए खेलते थे और उसके बाद में जब भारतीय टीम का जिंबाब्वे और केन्या का दौरा हुआ था तब इनको भारत के लिए पहली बार चुना गया था।
महेंद्र सिंह धोनी का International करियर –
- MS Dhoni Biography in Hindi में भारतीय क्रिकेट टीम का एक ऐसा दौर चल रहा था, जब भारतीय टीम को एक बल्लेबाज के साथ-साथ विकेटकीपर की जरूरत थी। उस समय राहुल-द्रविड़ ने विकेटकीपिंग की थी और पार्थिव पटेल के साथ-साथ दिनेश कार्तिक का भी भारतीय क्रिकेट टीम में सामना हुआ था लेकिन ये सभी बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में सफल नहीं हो पाए और उसके बाद 2004 के दौरे में बांग्लादेश दौरे में महेंद्र सिंह धोनी का चुनाव किया गया।
- बांग्लादेश के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन सामान्य रहा था लेकिन फिर भी पाकिस्तान दौरे के लिए इनका चुनाव किया गया और धोनी ने अपने पांचवें अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना पहला डेब्यू शतक बनाया था और इनकी आखिरी पारी 2019 में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी जहाँ रनआउट के साथ अपनी पारी को समाप्त किया था और इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपनी विदाई ले ली थी।
Test Matches –
- 90 टेस्ट मैच में 144 पारियां खेली हैं। 38.09 की औसत के साथ 4876 रन बनाएं हैं। टेस्ट में 6 शतक और 33 अर्धशतक हैं। 256 कैच पकडे और 38 स्टंपिंग की हैं। इनका सर्वाधिक स्कोर 224 है।
ODI –
- Total 350 में 297 पारियां खेली हैं। 50.57 की औसत के साथ 10,773 रन बनाए हैं। 321 कैच पकडे है और 123 स्टंपिंग की हैं। ODI में 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाये हैं। बेस्ट स्कोर 183 Not Out है जो श्रीलंका के खिलाफ 2005 में बनाया था।
T20 –
- MSD ने टी20 में 98 टोटल मैच में 85 पारियां शामिल हैं। 37.60 की औसत के साथ 1,617 रन जड़े हैं। 57 कैच पकडे और 34 स्टंपिंग की हैं। Best Score 56 है।
MS Dhoni को मिले रिवॉर्ड –
- 2007-8 में इनको खेल में उपलब्धि हासिल करने के लिए राजीव गांधी खेल रतन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
- 2009 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पदम श्री से सम्मानित किया गया था। 2018 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
महेंद्र सिंह धोनी के कुछ रोचक तथ्य –
- महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे महान क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में सभी फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप जीत दिलाने में मदद की है।
- महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम में युवा प्लेयर के साथ-साथ सीनियर प्लेयर को भी संभाला था।
- इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज प्लेयर राहुल द्रविड़ सौरव गांगुली सचिन तेंदुलकर को अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से प्रभावित किया था।
इन्हे भी पढ़े
- रतन टाटा की जीवनी | Biography of Ratan Tata in Hindi
- मुकेश अंबानी का संपूर्ण जीवन परिचय | Biography of Mukesh Ambani
- Gautam Adani Biography in Hindi | गौतम अडानी का संपूर्ण जीवन परिचय
- Elon Musk Biography in Hindi – सदी के सबसे क्रांतिकारी व्यक्ति की जीवनी
- Dr. APJ Abdul Kalam Biography | अब्दुल कलाम जी का जीवनी
निष्कर्ष (Conclusion) –
- आज हमने जाना है ” Biography of MS Dhoni in Hindi ” उम्मीद करते हैं कि इस लेख में बताई गई महेंद्र सिंह धोनी की बायोग्राफी आप सभी को जरूर पसंद आई होगी। अगर आपको इस लेख की जानकारी अच्छी लगी तो इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमको कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह लेख कैसा लगा धन्यवाद।