हम अपनी सोच की वजह से, अपनी बर्ताव की वजह से अपनी ही life में मुसीबतें खड़ी कर देते है और तब हम अपने आपसे ही नाराज़ हो जाते है, दुखी हो जाते है और दूसरों को भी दोष देने लगते है ; अगर life की ख़राब situations से आपको बचना है तो सबसे पहले अपने आप को बदलना पड़ेगा| हम अक्सर ये सोचते रहते है की लोग अच्छे नहीं है, उसे ऐसा करना चाहिए, उसे वैसा करना चाहिए वगैरह वगैरह पर हम अपने आपको बदलने की कभी नहीं सोचते |
अगर आप खुद को बदलते है तो आप life की खराब से खराब situations से बाहर निकल पाते हो, आपकी life अपने आप ही बेहतर हो जाती है और आप अपनी life में आगे बढ़ पाते हो| इस article में मैंने खुद को बदलने के लिए कुछ बेहतरीन tips दिए है जिन्हे अपनाकर आप अपनी life बेहतर बना सकते हो |
Table of Contents
Apne aapko kaise badle?
1) अपनी खूबियों को पहचानो :
- अपनी खूबियों को पहचानो और उस पर काम करना चालु करो; अपने आप को बदलने का ये सबसे best तरीका है | अपनी खूबियों के जरिये नए नए अवसरों को प्राप्त करो और अपनी life में लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करो |
2) अपनी कमजोरियों पर काम करो :
- ज्यादातर लोग हमेशा दूसरों में खामियाँ निकालते है, उनकी कमजोरीयों पर हसते है पर उन्हें खुद की कमजोरीयां कभी दिखाई नहीं देती ऐसे लोग अपने आप को बदलने की सोचते तक नहीं है और ऐसे लोग life में हमेशा पीछे रह जाते है |
- दूसरों की कमजोरियों पर ध्यान देने की बजाय खुद की कमजोरियों पर ध्यान दो और उन पर काम करके अपने आप को बेहतर बनाने की कोशिश करो |
3) अपनी आदतों में बदलाव करो:
- अगर अपने आप को बदलना चाहते हो तो सबसे पहले अपनी आदतों को बदलना बेहद ज्यादा ज़रूरी है क्योंकि इंसान आदतें अगर अच्छी है तो वो अपनी जिंदगी में कुछ बेहतर कर पाता है और अगर इंसान की आदतें बुरी है तो वो अपने जिंदगी में पीछे रह जाता है|
- इसलिए आपको सुबह जल्दी उठना, मैडिटेशन और एक्सरसाइज करना, हेल्थी खाना खाना, अपने रेगुलर रूटीन को सही से फॉलो करना ज़रूरत पडने पर दुसरों की मदद करना, दूसरों के साथ सम्मान से पेश आना और अपने समय का सही इस्तेमाल करना इन जैसी अच्छी आदतों को अपनाना होगा| इसके अलावा आप में जो कुछ भी बुरी आदतें है उन्हें सुधारने की कोशिश करो; इससे आप अपने आपको पूरी तरह से बदल पाएंगे और एक अच्छा और बेहतर इंसान बन पाएंगे|
4) गुस्से पर काबू रखो:
- कई बार चीज़े अपने हिसाब से न होने पर या फिर कोई ऐसी situation आ जाती है जहाँ पर हमें बहुत ज्यादा गुस्सा आ जाता है; उस वक़्त तो हम अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते पर जब हमारे गुस्से के कारण situations और ज्यादा ख़राब हो जाती है, चीज़े और ज्यादा बिगड़ जाती है तब जाकर हमें एहसास होता है की हम गलत थे |
- इसलिए जब भी आपको गुस्सा आये तो आप थोड़ी देर शांत रहे और सोच समझकर फैसला लें ऐसा करने से आप लोगों की नज़रों में ज्यादा mature और समझदार बन जाओगे |
अपने गुस्से पर कैसे काबू रखें?
5) दूसरों को समझने की कोशिश करो :
- कई बार हम दूसरों की situations को, उनकी मजबूरियों को समझ ही नहीं पाते और ऐसे में हमें लगता है की हम ही सही है और इसी के चलते बातें और बिगड़ जाती है और हम दूसरों की नज़रों में बुरा बन जाते है|जितना आप लोगोंको समझोगे, उन्हें support करोगे, उनकी भावनाओंकी कद्र करोगे उतना ही लोग आपको पसंद करेंगे |
6) नयी चीज़ें सीखो :
- जो चीज़ें आपको life में आगे ले जा सकती है ऐसी चीज़े आप सीखो इससे नए नए अवसर (Opportunities) आपके सामने आ जाएंगे जिससे की आप अपने आप को बदल पाओगे और अपनी life को और भी ज्यादा बेहतर बना पाओगे |
7) ज्यादा मत सोचो :
- कई सारे लोग अपना ज्यादातर वक़्त सिर्फ सोचने में ही गवा देते है जब की उन्हें अपनी life में बहुत कुछ करना होता है पर वो नहीं कर पाते|ज्यादा सोचने से अच्छा है जो आपके ideas है, जो भी आपके विचार है उन्हें आप अपनी life में लागू करो जिससे की आप अपने आप को और अपनी life को वक़्त रहते ही बदल सको|
8) अपना लक्ष्य निर्धारित करो :
- अपनी life का एक लक्ष्य (goal) निर्धारित करो और उसपे लगातार मेहनत करो इससे आप अपनी life में कभी भटकोगे नहीं बल्कि आप एक सही दिशा में आगे बढ़ पाओगे और अपने आप को बेहतर बना पाओगे|
9) अपनी personality सुधारो :
- अपने आप को बदलने के लिए आपको अपनी व्यक्तित्व (Personality) पे काम करना ज़रूरी है | अपने personality को सुधारना मतलब आपकी चाल ढाल, आपके उठने बैठने का तरीका, लोगोंसे बातचीत करने का तरीका, आपकी आवाज़ का लहज़ा, आपकी body language, आपके कपडे पहननेका का तरीका (dressing sense) और आपके सोचने समझने का तरीका इन सब चीज़ों पे आपको काम करना पड़ेगा जिससे की आप अपने आप को बदल सकें और लोगों पर आपकी अच्छी छाप (impression) पड़ सके |
10) समझदार (Mature) बनो:
- कई बार हम छोटी छोटी बातों पर दूसरोंसे बहस करने लगते है, उनसे लड़ने लगते है और इतना सब करने के बाद भी हमारे हाथ कुछ नहीं लगता और इस चक्कर में हमारा समय भी बर्बाद हो जाता है इसलिए जिस बात को लेकर आप परेशान हो या दूसरों से लड़ रहे हो वो बात आपके लिए कितनी important है वो देखो और उसके हिसाब सोच समझकर आप अपना निर्णय लो ख़ामखा बेवजह की बातों को लेकर अपना समय बर्बाद मत करो|
11) अपनी सोच बदलो:
- समय के साथ आपको अपनी सोच बदलनी पड़ेगी जैसे पैसा बुरी चीज़ है, ज्यादा बड़ा मत सोचो, ये हमारी बस की बात नहीं है वगैराह वगैराह अगर आप ऐसी पुरानी सोच और mindset रखोगे तो अपने आप को कभी बदल नहीं पाओगे | आपकी सोच बदलने के लिए आपको नए लोगों से मिलना होगा, life में कुछ बड़ा करने का सोचना पड़ेगा, खुद का comfort zone तोड़ना पड़ेगा तभी आप खुद को बदल पाओगे |
12) ये चीज़ें भी याद रखो :
- अपने आप को बदलने के लिए कुछ बातें आपको याद रखनी पड़ेगी जैसे किसीके भी ऊपर निर्भर (dependent) मत रहो, खुदको दूसरों से compare मत करो, लोगों की मदद करो पर किसी के लिए भी हर time available मत रहो, कोई भी रिश्ता निभाते वक़्त अपनी self-respect (आत्मसम्मान) का ध्यान रखो और दूसरों के साथ साथ अपना भी खयाल रखो |
Conclusion
तो इस आर्टिकल के ज़रिये हमने जाना की कैसे हम अपनी सोच को बदलकर, अपने पर्सनालिटी पर काम कर के, समय के साथ नयी नयी चीज़ों को सीखकर, अपने खूबियों और कमियों पर काम कर के, अपनी आदतों में बदलाव कर के और अपने गुस्से पर काबू रख कर अपने आप को बदल सकते है|
इन्हें भी पढ़ें:
So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना |
आपका कोई personal question हो तो आप मुझे selfhelpinhindi@gmail.com पे मेल कर सकते हो|
Thank you, stay connected & love you guys…
Most helpful 👍☺️
Thank you Geeta
Very usefull Post
Thank you Arvind