Thursday, December 7, 2023
HomeLifestyleएक अच्छा इंसान कैसे बने? जानिए 8 स्टेप्स में

एक अच्छा इंसान कैसे बने? जानिए 8 स्टेप्स में

  • क्या आप को एक अच्छा इंसान बनना है? तो यार congratulations क्योंकि अच्छे इंसान बनने की ये सोच ही आप को एक अच्छा इंसान बनाती है|
  • वैसे अच्छा इंसान बनने के लिए ज्यादा कुछ ख़ास करने की ज़रूरत नहीं है बल्कि आप अगर अपने जिम्मेदारियों को ठीक से समझे और बिना किसी को तकलीफ दिए इस समाज में रहे तो भी आप एक अच्छे इंसान कहलाओगे|
  • एक बात है, मतलब आज कल ज्यादा अच्छा होना भी सही बात नहीं है; नहीं मै ये बिलकुल नहीं कह रहा की आप बुरे बन जाओ पर आप को अच्छे तो बने रहना है पर साथ ही साथ आप को थोडासा चालाक भी बनना है ताकि लोग आपकी अच्छाई का गलत फायदा उठाकर आपका किसी भी तरह का नुकसान ना कर सके|
  • वैसे एक अच्छे इंसान में कई सारी बातें होती है जो उसे एक अच्छा इंसान बनाती है और अगर आप को भी वैसे ही बनना है तो आप को नीचे दी गयी कुछ बातों को ध्यान में रखना पड़ेगा|

Ek achcha insan kaise bane?

1) अपनी सोच को अच्छा रखो:

  • एक अच्छा इंसान बनने के लिए आप को अपनी सोच को अच्छा बनाना पड़ेगा जैसे को लोगों के प्रति अच्छा भाव रखना पड़ेगा, अपने साथ साथ लोगों की भी भलाई के बारे में सोचना होगा, किसी भी इंसान के बारे में गलत नहीं सोचना है और ना ही किसीके प्रति ईर्ष्या या बदले की भावना रखनी है या फिर किसी को जान बुचकर परेशान नहीं करना है|

2) दूसरों की मदद करो:

Achcha insan kaise bane दूसरों की मदद करो

  • अगर किसी को आप की ज़रूरत है या कोई आप को मदद के लिए पूछ रहा है तो ऐसे में एक अच्छे इंसान के नाते आपका ये फर्ज बनता है की आप किसी ज़रूरत मंद की मदद करे| दूसरों की मदद करने से उस इंसान की नज़रों में आपकी अहमियत (Value) तो बढ़ ही जाएगी पर साथ ही साथ आप को भी अंदर से एक संतुष्टि और एक ख़ुशी महसूस होगी|

3) गलतियों को माफ़ करो:

  • अगर मानलो किसीने कोई गलती की है तो उस गलती के बारे में उस इंसान से बातचीत करके उसे अच्छे से समझाके उसे माफ़ कर देना चाहिए और यही एक अच्छे इंसान की सबसे बडी पहचान है जो की गलती होने पर सजा देने के बदले उस इंसान को माफ़ कर दे और साथ ही साथ आगे आपसे भी जाने अनजाने कोई गलती हो गयी हो तो आप भी बेझिजक माफ़ी मांगे|

4) सबका सम्मान करो:

  • चाहे आप कितने भी बड़े हो और आपने अपने जीवन में कितनी भी सफलता हासिल की हो पर आप को सबका सम्मान करना है और सबसे अच्छे से पेश आना है फिर चाहे वो व्यक्ति उम्र में, पैसों में या शोहरत के मामले में आपसे कितना भी छोटा क्यों ने हो|
  • लोग अक्सर यही गलती करते है मतलब वो अपने जीवन में सफल भी होते है और दूसरों के लिए अच्छा काम भी करते है और दूसरों की मदद भी करते है पर कही न कही उनके मन में घमंड रहता है और वो लोगों को अपने से नीचा समझने लगते है और उनसे ठीक से व्यवहार नहीं करते और इसलिए वो दूसरों की नज़रों में कही न कही बुरे बन जाते है|

5) बुरी आदतों को छोडो:

Achcha-inkaise bane बुरी आदतों को छोडो

  • इंसान चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो पर उसकी एक बुरी आदत उस इंसान को बुरा बनाने के काफी होती है और इसलिए अगर आप में भी कोई बुरी आदत है तो उसे जितना जल्दी हो सके छोड़ दो| आप की बुरी आदत सिर्फ आप को बुरा ही नहीं बनाती बल्कि इससे लोगों की नज़रों में आप की इज्जत कम हो जाती है और लोग आप को ज्यादा पसंद भी नहीं करते|

6) ईमानदार रहो:

  • अच्छे इंसान की एक और खासियत होती है की वो किसी के साथ भी धोखा या छल कपट नहीं करते और ना ही अपने फायदे के लिए किसी को फसाते है फिर चाहे वो रिश्तों में हो या व्यवहारिक जीवन में हो वो हमेशा लोगों के प्रति ईमानदार रहते है और अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरीके से निभाते है|

7) किसीसे ज्यादा उम्मीद मत रखो:

  • एक अच्छा इंसान ज़रूरत पडने पर सबकी मदद तो करता है पर वो किसी से कोई ख़ास उम्मीद नहीं रखता की लोग भी उनकी मदद करें और इसी खुबी की वजह से लोग उनसे ज्यादा प्रभावित होते है और उसकी और ज्यादा इज्जत करते है और उन्हें पसंद भी करते है|

8) दूसरों को भी समझने की कोशिश करो:

  • हमेशा अपने आप को दूसरों की जगह रख कर देखो और उन्हें समझने की कोशिश करो, उनकी बातें सुनो, लोगों पर छोटी छोटी बातों पर गुस्सा मत करो, किसीका अपमान मत करो और साथ ही साथ उनकी भावनाओं की भी कद्र करो; ऐसा करने से लोग आप को पसंद करने लगेंगे और लोगों की नज़रों में आप एक अच्छे इंसान बन जाओगे|

इन्हे भी पढ़े

So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना|

आपका कोई personal question हो तो आप मुझे selfhelpinhindi@gmail.com पे मेल कर सकते हो|

Thank you, stay connected & love you guys…

RELATED ARTICLES

6 Comments

  1. 𝗔𝗰𝗵𝗮 𝗶𝗻𝘀𝗵𝗮𝗻 𝗵𝘂 𝗺𝗲 𝗯𝘂𝘁 𝘁𝗵𝗼𝗱𝗮 𝘀𝗮 𝗴𝗮𝗹𝗮𝘁 𝗲𝘀𝗹𝗶𝘆𝗲 𝗵𝘂 𝗾 𝗸𝗶 𝗺𝗲 𝘀𝗺𝗼𝗸𝗶𝗻𝗴 𝗸𝗮𝗿𝘁𝗮 𝗵𝘂 𝗯𝘂𝘁 𝗮𝗮𝗽 𝗻𝗲 𝗯𝗮𝗵𝘂𝘁 𝗮𝗰𝗵𝗮 𝘀𝗲 𝘀𝗮𝗺𝗷𝗵𝘆𝗮

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Post

Most Popular