Mahatma Gandhi in Hindi 10 Lines | नमस्कार दोस्तों SelfhelpinHindi.com पर आप सभी का स्वागत है। जब भी देश को आजादी दिलाने की बात आती है तो महात्मा गांधी जी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। देश को आजादी दिलाने में अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों की अहम भूमिका रही थी लेकिन महात्मा गांधी जी का नाम सबसे पहले इसलिए लिया जाता है क्योंकि इन्होंने अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलते हुए देश को आजादी दिलाई थी।
महात्मा गांधी जी का देश आजाद करवाने में अहम योगदान रहा था और आने वाली 2 अक्टूबर 2023 को महात्मा गांधी जी की 154वीं जयंती मनाई जा रही है तो यदि आप अपने स्कूल या कॉलेज में महात्मा गांधी जी पर कुछ लाइन बोलना या लिखना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए होने वाला है क्योंकि इस लेख में आगे हम आपके साथ 10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi शेयर करने जा रहे हैं।
Table of Contents
Mahatma Gandhi in Hindi 10 Lines | महात्मा गांधी जी के प्रेरणादायक विचार
महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर जिले में गुजरात में हुआ था।
महात्मा गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है।
महात्मा गांधी जी को राष्ट्रपिता और बापू के नाम से जाना जाता है।
महात्मा गांधी जी की माता का नाम पुतलीबाई है और इनको धार्मिक माता के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि ये धर्म में बहुत ज्यादा विश्वास रखते थे। महात्मा गांधी जी ने अपनी पढ़ाई लंदन से पूरी की थी।
महात्मा गांधीजी दक्षिण अफ्रीका से वापस लौटने के बाद देश को आजादी दिलाने में एकजुट हो गए थे।
महात्मा गांधी जी ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आजादी दिलाई थी।
महात्मा गांधी जी देश के प्रति एक सच्चे देशभक्त थे क्योंकि इन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी थी।
महात्मा गांधी जी ने देश को आजादी दिलाने के लिए अनेकों आंदोलन और सत्याग्रह चलाए थे।
महात्मा गांधी जी की शादी 13 वर्ष की उम्र में ही कस्तूरबा गांधी से कर दी थी।
महात्मा गांधी जी ने पूरे देश को अहिंसा और शांति से चलने का उपदेश दिया था।
5 Best Lines on Mahatma Gandhi
महात्मा गांधी जी भगवान में सबसे ज्यादा विश्वास रखते थे और भगवान राम के ही गुणगान गाया करते थे।
महात्मा गांधी जी की हत्या 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर कर दी थी।
महात्मा गांधी जी की समाधि दिल्ली के राजघाट पर बनी हुई है।
मरते समय महात्मा गांधी जी के आखिरी शब्द ” हे राम “ निकले थे।
महात्मा गांधी जी अहिंसा पे विश्वास रखते थे
Mahatma Gandhi Motivational Thought in Hindi
“मनुष्य उस हद तक महान बन जाता है, जिसमें वह लोगों के कल्याण के लिए काम करता है।
“स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है स्वयं को औरों की सेवा में डुबो देना।
“सत्य कभी ऐसे कारण को क्षति नहीं पहुंचाता जो उचित हो।
“प्रेम दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है और फिर भी हम जिसकी कल्पना कर सकते हैं उसमे सबसे नम्र है।
“मानवता की महानता मानव होने में नहीं है, बल्कि मानवीय होने में है।
“हो सकता है आप कभी ना जान सकें कि आपके काम का क्या परिणाम हुआ, लेकिन यदि आप कुछ करेंगे नहीं तो कोई परिणाम नहीं होगा।
“पाप से घृणा करो, पापी से नहीं।
“आप तब तक यह नहीं समझ पाते की आपके लिए कौन महत्त्वपूर्ण है जब तक आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देते।
“किसी राष्ट्र की संस्कृति उसमे रहने वाले लोगों के दिलों में और आत्मा में बिलकुल स्पष्ट दिखती है।
“भूल करना मनुष्य का स्वभाव है। अपनी भूल को मंजूर कर लेना और अपने आचरण से दुबारा भूल न होने देना ही सच्ची मर्दानगी है।
“एक धर्म जो व्यावहारिक मामलों के कोई दिलचस्पी नहीं लेता है और उन्हें हल करने में कोई मदद नहीं करता है, वह धर्म हो ही नहीं सकता है।
“अपने प्रयोजन में द्रढ विश्वास रखने वाला एक सूक्ष्म शरीर इतिहास के रुख को बदल सकता है।
“चिंता से अधिक कुछ और शरीर को इतना बर्बाद नहीं करता, और वह जिसे ईश्वर में थोडा भी यकीन है उसे किसी भी चीज के बारे में चिंता करने पर शर्मिंदा होना चाहिए।
इन्हे भी पढ़े
- रतन टाटा की जीवनी | Biography of Ratan Tata in Hindi
- Swami Vivekananda Biography – स्वामी विवेकानंद जी का संपूर्ण जीवन
- मुकेश अंबानी का संपूर्ण जीवन परिचय | Biography of Mukesh Ambani
- Gautam Adani Biography in Hindi | गौतम अडानी का संपूर्ण जीवन परिचय
- Bhagat Singh Biography in Hindi | शहीद भगत सिंह की पूरी जीवनी
- Subhash Chandra Bose Biography | नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संपूर्ण जीवनी
- Lal Bahadur Shastri Biography in Hindi | भारत के दूसरे प्रधानमंत्री
- Mahatma Gandhi Biography in Hindi| महात्मा गांधी जी का जीवनी
निष्कर्ष (Conclusion)-
- आज हमने जाना है ” 10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi ” उम्मीद करते हैं कि महात्मा गांधी के द्वारा कहे गए प्रेरणादायक विचार आप सभी को जरूर पसंद आए होंगे और आपको इनके जीवन से जरूर कुछ नया सीखने को मिला होगा। यदि आप भी जीवन में सफलता और कामयाबी को हासिल करना चाहते हैं तो आप इनके जीवन से प्रेरणा लेकर के आगे बढ़ सकते हैं।
- अगर आपको आज की हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमको कमेंट करके जरूर बताएं कि आज आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा धन्यवाद।