मन को शांत कैसे रखे? मन को शांत रखने के कुछ आसान उपाय

हमारा मन बहुत ही चंचल है और इसी वजह से कभी कभी हमारा मन बहुत अशांत होता जाता है और हम न चाहते हुए भी तरह तरह के खयाल हमारे मन में चलते रहते है|जब हमारा मन अशांत रहता है इधर उधर भटकता है तब हम अपने काम पर अच्छे से ध्यान नहीं दे पाते इसलिए हमारे मन को शांत रखना बहुत ही ज़रूरी है|

हम जो मन में सोचते है वैसा ही महसूस करते है और मानलो अगर negative thoughts या बुरे खयाल हमारे मन में आ रहे है तो हम और ज्यादा परेशान हो जाते है,इसलिए हमारे मन में चल रहे बेमतलब के विचारोंको रोकना और उसे शांत करना बहुत ही ज़रूरी है,इस article में मैंने मन को शांत रखने के लिए कुछ उपाय बताये है जिन्हे अपनाकर आप बड़ी ही आसानी से अपने मन को शांत रख पाएंगे|

मन अशांत क्यों रहता है?

  • अगर हम किसी चीज़ के बारे में बार बार सोचते है जैसे अगर किसीने आपको कुछ बुरा कह दिया हो, आपको दुख पहुँचाया हो,आपको अपनी future की tension हो,किसीसे बिछड़ने का डर लगता हो,job या career को लेकर कोई problem हो,बहुत बड़ा नुकसान होने का डर हो,कोई अनहोनी होने का डर हो ऐसी और भी कई सारी बातें हमारे मन में चलती रहती है और हम इन्ही चीज़ों के बारे में बार बार सोचकर अपने आपको परेशान करते रहते है और सी वजह से हमारा मन अशांत हो जाता है |

मन को शांत करने के उपाय

1) बीती बातों को भूल जाओ:

मन को शांत कैसे रखे बीती बातों को भूल जाओ

  • कई बार हम बीती हुई बातों को,कुछ बुरी यादों को बार बार सोचकर दुखी हो जाते है और बाद में वही विचार हमारे मन में घूमते रहते है और ऐसे में हमारा बाकी के चीज़ों में मन नहीं लगता|जो बीती हुई बातें है उनके के बारे में बार बार सोचकर हम उन्हें नहीं बदल सकते इसलिए अपने मन को शांत रखने के लिए उन सारी बुरी बातों को भूल जाना ही आपके लिए बेहतर रहेगा|

2) Future के बारे में ज्यादा चिंता मत करो:

  • बहुत से लोग उन्हें अपनी life में क्या करना है ये decide ही नहीं कर पाते और इसी वजह से अपने future को लेकर उनके मन में एक डर सा बैठ जाता है |  आप अपनी life में क्या करना चाहते हो ये decide करो और उसके हिसाब अपने goals set करो, हर चीज़ की planning करो और उस हिसाब से धीरे धीरे अपनी life में आगे बढ़ो इससे future की चिंता कम हो जायेगी क्योंकि कम से कम आपको पता होगा की आपको आगे क्या करना है और इस तरह से आप अपने मन को शांत रख पाओगे |

3) Social media से दुर रहो:

मन को शांत कैसे रखे Social media से दुर रहो

कई बार हम किसी ज़रूरी काम में व्यस्त होते है और mobile में notifications आ जाती है ऐसे में हम अपने मन को शांत नहीं रख पाते बल्कि हमें इस mobile की इतनी आदत पड़ चुकी है की हम अपना ज़रूरी काम छोड़कर उन notifications को देखते है और फिर उसी में हमारा ज़रूरी समय बर्बाद हो जाता है इसलिए दिन में सिर्फ एक या दो बार ही social media का इस्तेमाल करें इससे आप अपने काम में focused रह पाएंगे और अपने मन को शांत रख पाएंगे |

4) बिना मतलब की बातें मत सोचो:

  • जो बातें आपके लिए important है बस उन्ही के बारे में सोचो, उन्ही के ऊपर focus रखो और उन्ही के ऊपर काम करो | अपने मन को शांत रखने के लिए जो बातें आपकी life में कोई importance नहीं रखती उनके बारे में सोचकर stress मत लो और दुखी या परेशान मत हो बल्कि उन बातों को अपने दिमाग से निकाल दो और अपने आपको ज्यादा से ज्यादा खुश रखने की कोशिश करो |

5) कही घूमने चले जाओ:

  • कई बार हम अपने regular routine से bore हो जाते है और इसी के कारण हमें चिड़चिड़ापन होता है, काम में मन नहीं लगता ऐसी situation में life में थोड़ा break लेना ज़रूरी हो जाता है|अपने मन को शांत रखने के लिए आप regular routine से हटकर कुछ अलग चीज़े करो जैसे अपनी मनपसंद जगह पर घूमने चले जाओ, या दो तीन दिन की छुट्टी लेकर अपने family members के साथ या फिर अपने दोस्तों के साथ समय बिताओ ऐसा करने से आपका mood fresh हो जाएगा,आप अपने अंदर एक ख़ुशी महसूस करोगे और आपके काम को लेकर जो stress था वो भी कम हो जाएगा |

6) अकेले समय बिताओ:

मन को शांत कैसे रखे अकेले समय बिताओ

  • मन को शांत रखने के लिए दिन में कुछ देर खुद के साथ समय बिताओ आत्मचिंतन करो, खुदसे बात करो, अगर life में कोई problems है तो सोच समझकर उसका हल निकालने की कोशिश करो ऐसा करने से आपको अंदर से confidence महसूस होगा और जिन चीज़ों के बारे में सोचकर आप परेशान रहते थे उनका भी solution मिल जाएगा |

7) अच्छा music सुनो:

  • Music आपके मन को शांत करने के लिए एक best medicine है,music से आपके मन को एक instant high मिल जाता है मतलब आपका mood एकदम से change हो जाता है इसलिए कोई ऐसा music सुने जो आपको अंदर से ख़ुशी देता हो और आपके मन को शांत करता हो|

8) ज्यादा stress मत लो:

  • किसी भी चीज़ का ज्यादा stress मत लो फिर चाहे वो job या business की problem हो, relationship की problem हो या कोई और बात हो|जब आप अपने problems के बारे में बार बार सोचते है तब आपका stress बढ़ जाता है और आप परेशान हो जाते हो इसलिए अगर अपने मन को शांत रखना है तो किसी भी बात का ज्यादा stress मत लो|

9) ध्यान और योगा करो:

  • ध्यान और योगा आपके मन को शांत करने के लिए कारगर उपाय है इनसे आपका मन तो शांत होता ही है पर साथ ही साथ stress, anxiety,depression और शरीर के अन्य कई रोगों से छुटकारा मिल जाता है इसलिए आप अपने regular routine में योगा और ध्यान को ज़रूर शामिल करें|

10) दूसरों की राय ले:

  • कई बार हमारे life में कुछ ऐसी बातें होती है जिसका solution हम खुदसे नहीं निकाल पाते और इसी वजह से हमारे मन में बार बार वही बातें घूमती रहती है ऐसे में अपने family members की,दोस्तों की या फिर किसी expert की राय लेकर उस problem को solve करें |

इन्हे भी पढ़े

So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना |

आपका कोई personal question हो तो आप मुझे selfhelpinhindi@gmail.com पे मेल कर सकते हो|

Thank you, stay connected & love you guys…

Leave a Reply