चाणक्य नीति की 10 बातें – आपके जीवन को सफल बना देगी…!

  • भारत के इतिहास में एक महान विद्वान के रूप में आचार्य चाणक्य जी को जाना जाता है।वो एक महान तत्वज्ञानी होने के साथ साथ अर्थशास्त्र तज्ञ और एक महान राजकारणी भी थे।उन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता के ज़रिये चन्द्रगुप्त मौर्या को मगध का राजा बना दिया और इस तरह से मगध राज्य के शासक द्वारा उनका जो अपमान हुआ था उसका बदला उन्होंने लिया था।
  • आचार्य चाणक्य जी ने जीवन के सभी पहलुओं पर गहन अध्ययन किया और आज भी उनकी सारी बातें यानिकि “चाणक्य नीति” हमारे जीवन में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है क्योंकि इससे हमें  जीवन के बारे में बहुत सी बातें पता चल जाती और हमें जीवन जीने के लिए एक सही राह मिल जाती है।तो आज इस आर्टिकल के ज़रिये हम आचार्य चाणक्य जी के द्वारा बताई गयी ऐसी 10 बातें बताने जा रहे है जिन्हें अपने जीवन में अपनाकर आप अपने जीवन को सफल बना पाओगे। 

चाणक्य नीति की ये 10 बातें अपने जीवन में ज़रूर अपनाओ:  

1) दूसरों की गलतियों से सीखें: 

चाणक्य नीति दूसरों की गलतियों से सीखें

  • हमें अक्सर ये बताया जाता है की हमें अपनी पिछली गलतियों  से सीखना चाहिए और आगे उन गलतियों को नहीं दोहराना नहीं चाहिए और ये बात सही भी है।लेकिन चाणक्य नीति के अनुसार हमें ना सिर्फ अपनी गलतियों से बल्कि दूसरों की गलतियों से भी सीख लेनी है और हमें वो गलतियों नहीं करनी है जो दूसरों ने की इससे आप पहले से ही उन गलतियों के प्रति और उससे होने वाले नुकसान के प्रति सतर्क हो जाओगे।    

2) अनुशासन में रहें: 

  • आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लो लेकिन आप में अनुशासन (Discipline) में नहीं है तो आप अपनी जिंदगी में पीछे रह जाओगे।क्योंकि अनुशासन से में रहने से हमे अपने सरे ज़रूरी काम समय पर पूरा कर पाते है,अपने तय किये गए लक्ष्य पर एक consistency के साथ काम कर पाते है, हम खुद पर नियंत्रण रख पाते है,हम खुद को और अपने आने वाले भविष्य को और ज्यादा  बेहतर बना पाते है और अपनी जिंदगी में सफल बन पाते है।इसलिए चाणक्य नीति के अनुसार हर इंसान का अनुशासन में रहना ज़रूरी है।   

3) अच्छी संगत में रहें: 

  • हम जिस तरह के लोगों की संगत में रहते है हम भी उन्हीं की तरह बन जाते है मतलब की उनकी सोच, उनकी आदतें,उनके बर्ताव और रेहन सहन का तरीका ये सारी चीज़ें हम में आ जाती।इसलिए चाणक्य नीति के अनुसार आपको अच्छी लोगों के संगत में रहना चाहिए अगर आप अच्छे लोगों की संगत में रहते हो तो आप भी उनकी अच्छी आदतें अपनाओगे,आपका भी बर्ताव उनकी तरह अच्छा हो जाएगा और आपकी सोच भी अच्छी हो जायेगी।
  • वही अगर आप बुरे लोगों की संगत में रहते हो तो आप भी उनकी तरह बुरी आदतों में फस जाओगे,उनकी तरह बुरा बर्ताव करोगे और आपकी सोच नहीं बुरी बन जायेगी।    

4) हमें अपने रहस्य (Secrets) बताने नहीं चाहिए: 

हमें अपने रहस्य (Secrets) बताने नहीं चाहिए

  • अक्सर बहुत से लोग अपनी जिंदगी की कुछ ऐसी बातें या ऐसे रहस्य (Secrets) लोगों को बता देते है जो उन्हें नहीं बताने चाहिए।क्योंकि कल को लोग आपके इसी बात का फायदा उठाकर आपका नुकसान कर सकते है याफिर आपको धोखा दे सकते है।इसलिए चाणक्य नीति के अनुसार आपको अपने जीवन के रहस्य किसी को नहीं बताने चाहिए।
  • इसके अलावा आपकी जो भी कमजोरियां है उसके बारे में भी लोगों को और खासकर अपने दुश्मन या प्रतिद्वंद्वी (Competitor) को नहीं बताना है क्योंकि वो लोग आपकी कमजोरियों का फायदा उठाकर आपको नियंत्रण में रखने की कोशिश कर सकते है याफिर आपका किसी प्रकार नुकसान कर सकते है।     

5) आलस से दूर रहें: 

  • आलस के कारण हम अपने ज़रूरी कामों को बार बार टालते रहते है, हम मन लगाकर किसी काम को नहीं कर पाते है, हम अपने comfort zone में रहना पसंद करते है और आलस से हमारा बहुत सारा कीमती समय भी बर्बाद हो जाता है और इस वजह से हम अपने जीवन में कही न कही पीछे रह जाते है।इसलिए चाणक्य नीति के अनुसार हमें आलस से दूर रहना चाहिए|

6) कभी किसी को धोखा ना दें: 

  • दोस्तों कभी भी किसी दोस्ती को,रिश्तेदार को या अन्य किसी भी इंसान को धोखा ना दें क्योंकि किसी को धोखा  देने से देर सवेर आपकी सच्चाई लोगों के सामने आ ही जायेगी और उसके बाद लोगों का आप पर से विश्वास उठ जाएगा और लोग आपको एक धोखेबाज़ इंसान के रूप में ही देखने लगेंगे। 
  • एक बार किसी इंसान को पता चल गया की आप धोखेबाज है तो उसके बाद वो इंसान आपको हमेशा के छोड़ कर जा सकता है और उस इंसान की नज़रों में आप हमेशा हमेशा के लिए गिर जाते है।इसलिए चाणक्य नीति के अनुसार हमें लालच में आकर,खुद का स्वार्थ देख कर और लुभावनी चीज़ों के प्रति आकर्षित होकर किसी को भी धोखा नहीं देना चाहिए।     

7) शिक्षा (Knowledge) लें: 

  • शिक्षा (Knowledge) लें: यहाँ पर शिक्षा का मतलब सिर्फ स्कूल और कॉलेज की शिक्षा नहीं है बल्कि आपको अपनी जिंदगी में ऐसी चीज़ों कि भी knowledge लेनी है और साथ साथ ही ऐसे skills भी सीखने है जिससे आप जिंदगी में ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़ सको।इसलिए तो कहते है की एक इंसान को अपने जीवन में हमेशा सीखते रहना चाहिए।
  • अगर आपके पास ज्यादा knowledge होगी तो आप अपनी जिंदगी आयी हुयी कठिनायों का सही तरीके से सामना कर पाओगे लोगों की नज़र में आपकी value बढ़ेगी और एक सही दृष्टिकोण (Attitude) के साथ जिंदगी को जी पाओगे इसलिए  चाणक्य नीति के अनुसार शिक्षा (Knowledge) लेना बेहद ज़रूरी है।     

8) अपनी क्षमताओं को पहचानो: 

  • बहुत से लोग अपनी तुलना दूसरों के साथ करते है और खुद को कम आंकने लगते है लेकिन उन्हें खुद की क्षमताओं का पता ही नहीं होता वो बस दूसरों की सफलता को देख कर खुद को कोसने लगते है। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है बल्कि आपको अपनी क्षमताओं को और हुनर को पहचनाकर उनका का सही से इस्तेमाल कर के अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना है और सफल बनना है और कभी कभी अपने आपको किसी से कम नहीं समझना है और ना ही किसी के साथ अपनी तुलना करनी है। 

9) सीधा ना रहें: 

सीधा ना रहें

  • अगर आप हद से ज्यादा सीधे और भोले हो तो लोग आपका हमेशा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, आपको कमजोर समझकर हमेशा आपको दबाने की और अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश करेंगे और आपको नुकसान भी पहुंचाएंगे।इसलिए  चाणक्य नीति के अनुसार आपको कभी भी सीधा नहीं रहना है बल्कि आपका स्मार्ट और चालाक  बनकर रहना है ताकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश ना करें या आपको दबाने की कोशिश ना करें।
  • यहाँ पर चाणक्य जी ने इसका बहुत अच्छा उदाहरण दिया है की “जंगलों में भी सीधे पेड़ ही पहले काटे जाते है और टेढें पेड़ों को छोड़ दिया जाता है”।    

10) अहंकार ना करें: 

  • आपको अपने जीवन में चाहे कितनी भी सफलता मिले लेकिन आपको कभी भी अहंकार नहीं करना है क्योंकि अहंकार इंसान को अंधा बना देती है, इंसान दूसरों को अपने से कम आंकने लगता है,इंसान खुद की कमियों को और गलतियों को नहीं देख पाता और अहंकार के कारण इंसान का पतन हो जाता है। इसलिए चाणक्य नीति के अनुसार इंसान को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए।  

इन्हें भी पढ़े

So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना।

आपका कोई personal question हो तो आप मुझे selfhelpinhindi@gmail.com पे मेल कर सकते हो। Thank you, stay connected & love you guys…

Leave a Reply