सुबह जल्दी उठने के लिए क्या करें? | सुबह जल्दी उठने के फायदे

  • क्या आप जानते हो? की दुनिया में जीतने भी इंसान आजतक सफल है उन सबकी एक आदत common है और वो है सुबह जल्दी उठने की आदत| वैसे हमारे भी सपने बहुत बड़े होते है और हम भी अपने जीवन में सफल होना चाहते है पर जैसे ही सुबह का अलार्म बजता है और हम गहरी नींद में होते है तब हमारे सपने बस सपने बनकर ही रह जाते है पर ये सिर्फ आपकी problem नहीं है बल्कि ज्यादातर लोगों की यही problem है और इसी के चलते दुनिया में बहुत से लोग जीवन के उस मुकाम तक नहीं पहुँच पाते जहाँ पर उन्हें होना चाहिए|
  • आप यकीन मानिये अगर आपने सुबह जल्दी उठने की आदत डाल ली तो आप बाकी सब लोगों से कई कदम आगे होंगे और आपको इसके लिए ज्यादा माथा फोड़ी करने की ज़रुरत नहीं है, बल्कि कुछ आसान तरीके से ही आप सुबह जल्दी उठ पाएंगे|

सुबह जल्दी उठने के फायदे

वैसे सुबह जल्दी उठने से आपको बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा समय तो मिलता ही है पर साथ ही साथ इसके कई सारे health benefits है जैसे….

1) सुबह का समय बहुत ही शांत रहता है और आपका दिमाग भी एकदम फ्रेश रहता है; तो इस समय आप अपना कोई भी important काम पूरी concentration के साथ कर सकते हो|

2) सुबह जल्दी उठने से आपको बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा समय मिलता है जैसे अगर आप हररोज़ एक घंटा पहले उठो तो साल भर में आपको 364 घंटे ज्यादा मिलेंगे तो है ना ये कमाल की बात|

3) सुबह जल्दी उठने से आप बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा सफल हो पाएंगे|

4) सुबह जल्दी उठने से दिन भर आपका मूड अच्छा रहता है, आप ज्यादा positive महसूस करते हो और साथ ही साथ आपको stress, anxiety और depression जैसी समस्या काम होने में मदद मिलती है|

5) दिन भर आपके शरीर में ज्यादा एनर्जी बनी रहती है और आप कोई भी कम बहुत ही अच्छे से कर पाते है|

सुबह जल्दी उठने के लिए क्या करें

1) अपने दिनचर्या (daily routine) को बदलो:

  • हमारे दिनचर्या का इसमें बहुत बड़ा महत्व है फिर चाहे वो नींद न आने की समस्या हो या सुबह जल्दी उठने की| सबसे पहले आप अपने कार्य-समय (working hours), खान पान और सोने के समय को निश्चित करो|
  • याद रखो आपको अपने दिनचर्या में कम से कम 6 से 7 घंटो की नींद तो शामिल करनी ही होगी क्योंकि जब तक आपकी नींद अच्छी तरीके से पूरी नहीं होगी तब तक आप सुबह जल्दी नहीं उठ पाओगे|

2) इन चीज़ों को याद रखो:

  • जब भी आप सोने जा रहे हो तब किसी भी चीज़ के बारे में ज्यादा मत सोचो नहीं तो देर रात तक वही चीज़े आपके दिमाग में घूमती रहेंगी और आपको जल्दी नींद नहीं आएगी और इससे आप सुबह जल्दी उठ नहीं पाओगे इसलिए सोने जाते समय सारी चिंताओं को भूलकर एकदम आराम से सो जाए|
  • सुबह जल्दी उठने के लिए सोने से कम से कम 1 घंटे पहले किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल न करें फिर चाहे वो टीवी हो या मोबाइल फोन क्योंकि इनसे निकलने वाली रौशनी से हमे देर रात तक नींद नहीं आती|
  • सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म क्लॉक को अपने आपसे दूर रखो ताकि सुबह अलार्म क्लॉक बजने पर आपको नींद से उठकर उसे बंद करना पड़ेगा और इसी में आपकी नींद टूट जायेगी|

3) हल्का खाना खाओ:

सुबह जल्दी कैसे उठे हल्का खाना खाये

  • सुबह जल्दी उठने के लिए रात के समय हल्का खाना खाये मतलब कोई ऐसी चीज़ न खाये जो पचने में भारी हो बल्कि रात में आपको हल्का, healthy और पचने में आसान हो ऐसा ही खाना खाना है| रात के समय खाने की मात्रा कम ही रखें और खाने में और सोने में कम से कम 2 घंटे का अंतर होना चाहिए|

4) जल्दी सो जाओ:

  • अगर आप रात को 9 से 10 बजे के बीच में सोते हो तो 4 से 5 बजे तक आप आराम से उठ सकते हो क्योंकि तब तक आपकी 6 से 7 घंटो की नींद पूरी हो जाती है इसलिए सुबह जल्दी उठने के लिए आप को जल्दी सोना पड़ेगा  और आप अपना रूटीन ऐसे बनाओ जिससे की आप अपनी नींद अच्छे से पूरी कर पाओ |

5) सुबह उठने के लिए खुद को instructions दो:

  • रात को सोने से पहले से ये सोचे की आपको सुबह कितने बजे उठना है और फिर मन ही मन में अपने आपको रात को सोने से ठीक पहले सुबह उठने के लिए 5 बार आज्ञा (Instructions) दो| जैसे की मानलो अगर आपको सुबह 5 बजे उठना है तो आप खुद को कुछ इस तरह से instructions दे सकते हो “मुझे कल 5 बजे उठना है” ये वाक्य आप 5 बार मन में या बोलकर दोहराये और दोहराते समय उस समय को imagine करे; इससे आपके अवचेतन मन (Subconscious mind ) में वो बात चली जायेगी और आपकी नींद 5 बजे खुल जायेगी| खुद को ये instructions देने से पहले आप खुद को बिलकुल शांत कर ले इसके लिए आप 2 से 5 मिनट तक गहरी साँसे ले सकते हो|

6) अपनी इच्छाशक्ति (Will power) को मजबूत बनाओ:

सुबह जल्दी कैसे उठे अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत बनाओ

  • बाकी सब बातें तो ठीक है पर आप पहले खुद से ये सवाल करो की आप सुबह जल्दी क्यों उठना चाहते हो? मतलब सुबह जल्दी उठने के लिए आपका कोई ऐसा सपना या इच्छा होनी चाहिए या आपके पास ऐसा कोई burning desire होना चाहिए जिससे प्रेरित (Inspire) होकर आप जल्दी उठ पाओ और ऐसे बहुत से उदहारण है जहा अपनी इच्छाशक्ति के आधार पर लोगों ने सुबह उठकर अपने आप पर और अपने काम पर कड़ी मेहनत की और  इतिहास रच दिया,तो आपको भी कुछ ऐसा ही करना है|

7) मन की मत सुनो:

  • जब भी अलार्म बजता है तो हमारा मन कहता है बस 4 मिनट और सो लेते है क्या बिगड़ जाएगा और कब 1 से 2 घंटे निकल जाते है पता ही नहीं चलता और आप मानो या न मानो लेकिन सुबह जल्दी न उठ पाने का यही सबसे बड़ा कारण है|
  • जैसे ही आपका अलार्म बजे तो दोबारा सोने के लिए आपका मन तरह तरह के बहाने देगा पर आपको उस वक़्त अपने मन की बिलकुल नहीं सुननी है और आपको अपने आपसे कहना है “अगर आज फिर से देर तक सोता रहा तो आज का दिन भी बर्बाद हो जाएगा” और यहाँ पर भी आपकी इच्छा शक्ति ही काम आएगी|

8) Apps का भी इस्तेमाल कर सकते हो:

  • वैसे हर मोबाइल फोन में अलार्म क्लॉक तो होता ही है पर google play store में ख़ास फीचर्स के साथ कुछ ऐसे apps उपलब्ध है जो आपको सुबह जल्दी उठने में मदद कर सकते है जैसे Gentle Wakeup, I Can’t Wake Up, Alarmy आदि|

So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये  comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना|

आपका कोई personal question हो तो आप मुझे selfhelpinhindi@gmail.com पे मेल कर सकते हो|

Thank you, stay connected & love you guys…

Leave a Reply