आज कल के ज्यादातर लोग पढ़े लिखे तो है लेकिन समझदार नहीं है क्योंकि सिर्फ पढ़े लिखे होने से कोई समझदार नहीं बन जाता समझदार बनने के लिए आप को कुछ चीज़ों पर काम करना होगा जैसे की अपनी गलतियों को मानना, दूसरों के प्रति अपना बर्ताव सही रखना, दूसरोंकी भावनाओं की कदर करना और अपनी जिम्मेदारियों को समझना क्योंकि ये सभी चीज़ें एक समझदार इंसान की पहचान है और आज इस आर्टिकल के ज़रिये हम इन्हीं चीज़ों के बारे में अच्छे से जानेंगे ताकि आप भी अपने लाइफ में इन सभी चीज़ों को अपनाकर एक समझदार इंसान बन सकें|
समझदार इंसान की पहचान
1) जिम्मेदारी निभाना:
- एक समझदार इंसान की सबसे बड़ी पहचान यही होती है की वो अपनी जिम्मेदारियां सही तरीके से निभाता है| इसलिए आप की जो भी जिम्मेदारियां है फिर चाहे वो आपके परिवार के प्रति हो या फिर आपके काम के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को सही से निभाए|
2) बुरी आदतों से दूर रहना:
- जो इंसान बुरी आदतों में फसता है वो अपने साथ साथ अपने परिवार को भी बर्बाद कर सकता है इसलिए एक समझदार इंसान सिगरेट,शराब, गुटखा और जुए जैसी बुरी आदतों से दूर ही रहता है इसलिए आप भी इन जैसी आदतों में न फसे और अपनी जिंदगी बर्बाद न करें|
3) अपना बर्ताव सही रखना:
- सबके साथ अच्छे से बर्ताव करना, सबसे अच्छे से बात करना और चाहे अपने से छोटा हो या बड़ा सबका सम्मान करना ये एक समझदार इंसान की ख़ास पहचान होती है|
4) दूसरों को अच्छे से समझना:
- एक समझदार इंसान दूसरों की भावनाओं को अच्छे से समझता है, उनकी भावनाओं की कदर करता है, दूसरों की परिस्थिति और मजबुरी को समझने की कोशिश करता है, किसी के भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाता और वो जानबूझकर किसी के साथ बुरा बर्ताव नहीं करता|
5) समय का सही से इस्तेमाल करना:
- एक समझदार इंसान कभी भी अपना समय मोबाइल, सोशल मीडिया, गेम्स, गॉसिप या फिर चैटिंग जैसी चीज़ों में समय जाया नहीं करता वो सिर्फ ज़रूरत के हिसाब से उनका इस्तेमाल करता है| इसके अलावा वो अपना ज्यादातर समय अपने ज़रूरी कामों में बिजी रहता है और खाली समय में वो अपनी hobbies पर काम करता है, अच्छी किताबें पढ़ता है, मैडिटेशन या प्राणायाम करता है, अपने परिवार के साथ समय बिताता है याफिर क्रिकेट, हॉकी या वॉलीबॉल जैसे स्पोर्ट्स गेम्स खेलता है| उसका समय जाया हो ऐसी वो कोई चीज़ नहीं करता|
6) गलतियों को सुधारना:
- अपनी गलतियों का स्वीकार करना ये कोई छोटी बात नहीं है और सिर्फ एक समझदार इंसान ही अपने गलतियों का स्वीकार करता है; इसके अलावा वो अपनी गलतियों से अच्छी सीख लेता है और उनमें सुधार भी करता है और वो गलतियां दोबारा न हो इसकी पूरी कोशिश करता है|
7) माफ़ करना:
- अगर किसी इंसान को उसकी गलति का एहसास है और माफी मांग रहा है तो ऐसे में एक समझदार इंसान खुले दिल से उस इंसान को माफ़ कर देता है इसके अलावा किसी के साथ बदले की भावना या छल कपट की भावना नहीं रखता और ना ही किसीसे ईर्ष्या करता है|
8) हर परिस्थिति में चालाक रहना:
- एक समझदार इंसान सावधान और चालाक (Smart) भी होता है ताकि उसका कोई गलत तरीके से फायदा न उठा लें या उसे कोई नुकसान न पहुंचाए| इसलिए वो किसी के बातों में आकर या भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय नहीं लेता और इसके अलावा अच्छे से सोच समझकर कोई भी काम करता है|
9) किसी से ज्यादा उम्मीद न रखना:
- हमारे दुखों को सबसे बड़ा कारण है की हम दूसरों से बहुत उम्मीदें रखते है यहाँ तक की लोग किसी की मदद भी इस भावना से करते है की वक़्त आने पर वो भी उनकी मदद करें और जब कोई उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता तब वो दुखी और परेशान हो जाते है| इसलिए एक समझदार इंसान दूसरों की मदद तो करता है लेकिन बदले में उनसे किसी भी तरह के मदद की उम्मीद नहीं रखता|
10) खुद को कण्ट्रोल में रखना:
- एक समझदार इंसान कभी कभी छोटी छोटी बातों पर गुस्सा नहीं होता, वो किसी के ऊपर बेवजह नहीं चिल्लाता, बेवजह की बहस या लड़ाई झगड़ा नहीं करता, किसी के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता बल्कि वो खुद को कण्ट्रोल में रखता है उनके सामने आयी गयी हर परिस्थिति को अच्छी तरह से समझता है और फिर उस पर एक्शन लेता है|
- साथ ही साथ एक समझदार इंसान बिना मतलब की बातें नहीं करता बल्कि जहा पर जरूरत हो वही बात करता है, मुद्दे की बात करता है और सोच समझकर बात करता है इसलिए लोग भी उसे समझदार इंसान समझते है और उसकी इज्जत भी करते है।
11) लक्ष्य बनाना:
- एक समझदार इंसान अपने जीवन में एक सही लक्ष्य (Goal) को चुनता है और उस लक्ष्य को पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है और अपने जीवन में सफल बनता है| इसके अलावा वो ऐसी कोई भी चीज़ नहीं करता जो उसको अपने लक्ष्य को भटकादे|
12) कुछ चीज़ों को नज़रअंदाज़ करना:
- लाइफ में आगे बढ़ने के लिए हमें चीज़ों को नज़रअंदाज़ ही करना पड़ता है और ये बात एक समझदार इंसान भलीभांति जानता है इसलिए कोई अगर उसका मजाक उड़ाता है, उसे नीचा दिखाने की कोशिश करता है याफिर कुछ नेगेटिव चीज़ बोल देता है तो ऐसे में ज्यादातर बार वो उन चीज़ों को नज़रअंदाज़ ही करता है| लेकिन हा अगर ऐसी चीज़ें उसके साथ बार बार हो रही है और कोई उसे कमजोर समझके उसे तकलीफ दे रहा है तभी वो कोई स्ट्रिक्ट एक्शन लेता है|
Conclusion
- तो आज इस आर्टिकल के ज़रिये हमने जाना की कैसे हम अपना बर्ताव सही रखकर, अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाकर, बुरी आदतों से दूर रहकर, अपनी गलतियों को सुधार कर, दूसरों की गलतियों को माफ़ कर के, कुछ चीज़ों को नज़रअंदाज़ कर के और खुद को कण्ट्रोल में रखकर एक समझदार इंसान बन सकते है|
इन्हे भी पढ़े
- Intelligent kaise bane? Intelligent बनने के लिए इन tips को ज़रूर आजमाओ
- Self Discipline में कैसे रहें? How to Develop Self Discipline in Hindi
So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना|
आपका कोई personal question हो तो आप मुझे [email protected] पे मेल कर सकते हो| Thank you, stay connected & love you guys…