Wednesday, September 27, 2023
HomeLifestyleSelf-careBenefits of Positive Thinking- जानिए पॉजिटिव सोच के बेहतरीन फायदे|

Benefits of Positive Thinking- जानिए पॉजिटिव सोच के बेहतरीन फायदे|

  • दोस्तों आप मानो या ना मानो लेकिन आप अपनी जिंदगी जो कुछ भी है वो आपकी सोच की वजह से है क्योंकि जैसा हम सोचते है और महसूस करते है वैसे ही हमारे जीवन में घटने लगता है। तो अब बात ये आती है की हम क्या सोचते है और किस तरह से सोचते है यानिकि हमारी सोच नेगेटिव है या पॉजिटिव।  
  • तो अगर हम हर वक़्त सिर्फ और सिर्फ किसी भी चीज़ या परिस्थिति को लेकर हमेशा नेगेटिव सोचेंगे तो हमारी लाइफ में इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा और वही अगर अपनी सोच पॉजिटिव रखते है पॉजिटिव सोच के फायदे तो बहुत है लेकिन बहुत सारे लोगों को ये सही से नहीं पता की पॉजिटिव सोच क्या है?, और पॉजिटिव सोच के लिए क्या करें? तो इसीलिए आज इस आर्टिकल के ज़रिये हम इन सभी सवालों के बारें में जानने वाले है और साथ ही साथ पॉजिटिव सोच के फायदे क्या क्या है ये भी हम जानने वाले है…   

पॉजिटिव सोच क्या है?

परिस्थिति चाहे अच्छी हो या बुरी लेकिन हर परिस्थिति में सही सोचना,कोई भी अच्छी या बुरी परिस्थिति की पॉजिटिव और अच्छी बातों को देखना और उससे एक सही सीख लेना इसीको पॉजिटिव सोच कहते है।  

सकारात्मक (Positive) सोच के उदाहरण

1) जैसे मानलो एक स्टूडेंट के एग्जाम में कम मार्क्स आये,अब ये तो बुरी बात है या नेगेटिव बात है लेकिन अगर इसी परिस्थिति को अगर हम पॉजिटिव तरीके से देखे तो कम मार्क्स मिलने की वजह से उस स्टूडेंट को खुद की गलतियां पता चल गयी और इसीलिए वो अपनी गलतियां सुधारकर अगली बार अच्छे से एग्जाम की तैयारी कर सकता है।  

2) अगर मानलो आपका किसी के साथ झगड़ा हो गया और आप इसमें पॉजिटिव बात ढूंढे तो आपका जिस व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया है उस व्यक्ति के सोच,स्वभाव और नियत का पता चल गया और अगली बार से उससे थोड़ी दुरी बनाकर रह सकते है और उस व्यक्ति के द्वारा भविष्य में होने वाले नुकसान से बच सकते है।         

पॉजिटिव सोच के लिए क्या करें?

पॉजिटिव सोच के लिए क्य करें

1) ज्यादा से ज्यादा समय अच्छे और पॉजिटिव लोगों के साथ रहे। 

2) अच्छी अच्छी किताबें पढ़ें।  

3)  नेगेटिव लोगों से,नेगेटिव विचारों से और जो चीज़ें आपको दुख और तकलीफ देती है उन सबसे खुद को दूर रखिये। 

4) खुद को हररोज़ Positive affirmations दें।  

5) मोबाइल पर नेगेटिव चीज़ों की बजाय पॉजिटिव चीज़ें देखें। 

6) बुरी आदतों से दूर रहो।

पॉजिटिव सोच के कुछ बेहतरीन फायदे  

1) हमारा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है: 

हमारा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है

पॉजिटिव सोच के कारन हमारे शरीर की बिमारियों से लड़ने की क्षमता यानिकि (Immunity Power) प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ती है,हमारी आयु बढ़ती है और साथ ही साथ दिल से जुडी बिमारियां,फेफड़ों से जुडी बिमारियां,उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure),मधुमेह (Diabetes) और कैंसर जैसी बिमारियों का खतरा कम हो जाता है,तो शारीरिक तौर पर ये सब पॉजिटिव सोच के फायदे हमें मिलते है। 

2) हमारा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है: 

पॉजिटिव सोच के कारन हम तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं से दूर रह पाते है। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति को हम सही तरीके से संभाल सकते है,हमारे मन में अच्छे और सकारात्मक (Positive) विचार आते है और हम नकारात्मक (Negative) विचारों से दूर रह पाते है,तो मानसिक तौर पर भी ये सब पॉजिटिव सोच के फायदे हमें मिलते है। 

3) समस्याओं को सही से हल कर सकते है: 

जीवन में जब भी समस्याएं आती है तब बहुत से लोग दुखी और परेशान हो जाते है और नकारात्मक विचारों से घिर जाते है लेकिन अगर इंसान को सोच पॉजिटिव हो तो उस पॉजिटिव सोच के कारन उसकी सोचने समझने की क्षमता बेहतर होती है और इसीलिए वो हर समस्यांओ का सही से हल निकाल सकता है और उन समस्याओं से बाहर आ सकता है।      

4) हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है: 

हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है

अगर हम खुद के बारे में नकारात्मक सोच रखते है तो किसी चीज़ के बारे में हमारे मन में डर बैठ जाता है और हम खुद को कमजोर समझने लगते है और हमारा आत्मविश्वास भी कम हो जाता है लेकिन वही अगर हम किसी भी चीज़ और परिस्थिति (Situation) के प्रति पॉजिटिव सोच रखते है तो हमारे मन का डर खत्म हो जाता है और हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है।     

5) हमारा जीवन बेहतर बन जाता है: 

पॉजिटिव सोच के कारन हमारे जीवन में एक पॉजिटिवीटी (सकारात्मकता) आने लगती है,हम सभी निर्णय सही से ले पाते है, हम अपने काम को अच्छे फोकस के साथ कर पाते है और जीवन को पॉजिटिव ऐटिटूड के साथ जी पाते है। 

6) हमारे रिश्ते अच्छे बन जाते है: 

हमारी पॉजिटिव सोच के कारन हमारा बर्ताव अच्छा होता है और हम सबसे अच्छी तरह पेश आते है,सबसे अच्छे से बातचीत (Communication) करते है और इसी के कारन हम से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ना पसंद करते है और  सब के साथ हमारे रिश्ते अच्छे बन जाते है।   

इन्हे भी पढ़े

Conclusion (निष्कर्ष)

तो आज इस आर्टिकल में हमें पॉजिटिव सोच के बारे में जाना जैसे की पॉजिटिव सोच क्या है?,सकारात्मक (Positive) सोच के उदाहरण,पॉजिटिव सोच के लिए क्या करें? और पॉजिटिव सोच के फायदे जाने जिसमें  मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहना,आत्मविश्वास बढ़ना,जीवन में आयी समस्याओं को सही से हल करना और हमारा जीवन बेहतर बन जाना,ये सभी फायदे शामिल है।

हम आशा करते है की आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा तो इस आर्टिकल के बारे में comment कर के हमें ज़रूर Feedback दें।

RELATED ARTICLES

2 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

Most Popular