हेलो दोस्तों हमारी लाइफ में हमें कभी कभी ऐसे situations का सामना करना पड़ता है जिस वजह से हम बहुत ज्यादा दुखी होते है, अंदर से तूट जाते है, तनाव और डिप्रेशन में चले जाते है| उन्हीं situations में से एक है किसीका धोखा देना|
धोखाधड़ी तो कई सारे तरह की होती है पर इस आर्टिकल में हम प्यार में होने वाले धोखे के बारे में जानेंगे| हम तो अच्छे से relationship को निभा रहे होते है पर उस वक़्त हमारे पीठ पीछे हमें हमारा सबसे करीबी इंसान ही धोखा दे रहा होता है|
कोई अचानक से किसी को धोखा नहीं देता, धोखा देने से पहले कई सारी ऐसी चीज़ें चल रही होती है जिनके बारे में समझना ज़रूरी है जैसे; जब कोई धोखा दे तो क्या करना चाहिए?, एक धोखेबाज़ इंसान की क्या निशानियां है और किन चीज़ों पर हमें पहले से ही ध्यान देना ज़रूरी है ये हम इस आर्टिकल के ज़रिये अच्छे से समझने की कोशिश करते है ताकि आप धोखेबाज़ इंसान से सतर्क रह पाए|
Table of Contents
ये है धोखेबाज़ पार्टनर की कुछ निशानियां
1) बिना किसी वजह के या फिर छोटी छोटी बातों पर आपसे लड़ाई करना|
2) आप को ज्यादा टाइम न देना और टाइम न देने के अलग अलग बहाने बनाना|
3) आपसे कटा कटा सा रहना रहना|
4) आपके साथ होते हुए भी मोबाइल फोन पर अपना समय बिताना, हर पल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना या फिर मोबाइल का पासवर्ड बार बार चेंज करना|
5) आपसे फ्यूचर प्लांनिग की बात न करना और आप उस बारे में बात करने जाओ तो आपकी बातों को टालना|
6) आपसे बातें शेयर न करना और आपसे खुलकर बातें न करना|
7) बिना बात के आपकी गलतियां निकालना, आप पे चिढ़ना और अपनी गलती भी आप पर थोपना|
8) आपकी हर बात को नेगेटिव तरीके से respond करना|
अगर ये सभी signs आप को दिख रहे है तो आप उस इंसान पे थोडासा शक कर सकते हो पर ऐसा ज़रूरी नहीं है की वो इंसान आप को धोखा ही दे रहा हो पर ऐसे situation में आप को इन बातों को ignore नहीं करना है और आप को उनसे इन सारी चीज़ों के बारे में बात करनी है|
कोई धोखा दे तो इन tips को follow करें
1) दूसरा मौका मत दो:
- प्यार में जब कोई धोखा दे तो सबसे पहली बात ये याद रखो की आगे से उस इंसान पे किसी बात को लेकर आप को भरोसा नहीं करना है और ना ही उन्हें दूसरा मौका देना है क्योंकि दूसरा मौका तो उन्हें दिया जाता है जो अनजाने में गलती करते है पर इन्होंने जान बूझकर आप को धोखा दिया है|
- तो ऐसे situation में उस व्यक्ति को दूसरा मौका देना आपकी सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है क्योंकि एक बार धोखा देने के बाद इसकी कोई गारंटी नहीं है की वो दोबारा आप को धोखा नहीं देंगे इसलिए ऐसे इंसान को दोबारा मौका ही मत दो|
2) भावनाओं में मत बहो:
- कुछ लोग इतने भोले होते है की जब उन्हें सारी चीज़ें clear समझ में आ रही होती है की सामनेवाला इंसान उनको प्यार में धोखा दे रहा है पर फिर भी वो मानने के लिए तैयार नहीं होते| याद रखो खुद की गलती सामने आने के बाद धोखा देने वाला इंसान आपके सामने तरह तरह के बहाने बनाता है, आप को अपनी मीठी मीठी बातों में फसाता है, वो खुद को गरीब और लाचार दिखाने की कोशिश करता है पर आप को यहां पे emotionally strong बनना है|
- आप को भावनाओं में बहकर उनकी बातों को नहीं मानना है बल्कि आप को भी यहा पे स्मार्ट होकर practical तरिके से हर बात को समझना है और आपके मन में जो कुछ भी बातें चल रही है वो सीधे तरिके से उनके सामने रखनी है और फिर उस पर उनका reaction देखना है|
3) कोई उम्मीद मत रखो:
- कोई धोखा दे तो कुछ लोग सोचते है की वक़्त के साथ सब ठीक हो जाएगा और वो हमारे पास फिर से आ जाएंगे वगैरह वगैरह और वो इसी उम्मीद में उन्हें छोड़ नहीं पाते है और खुद दुखी और परेशान होकर जीते रहते है| यहाँ पर आपको एक बात समझनी ज़रूरी है की जो इंसान आप को धोखा देता है वो आपके लिए बिलकुल भी सही नहीं है और हो सकता है वो आगे जाकर भी आप को धोखा दें इसलिए एक बार धोखा खाने के बाद ऐसे लोगों से किसी भी तरह की उम्मीद मत रखो|
4) उनको खुद से दूर करो:
- जो लोग आपके पीठ पीछे आप को धोखा देते है और आपके भरोसे को तोड़ते है ऐसे लोगों से खुद को दूर रखो ताकि दोबारा आप किसी धोखे का शिकार न बनो|
5) खुद को मत कोसो:
- जब प्यार में कोई धोखा देता है तो ऐसे में कुछ लोग खुद को ही कोसने लगते है, खुद को ही दोषी मानते है और कुछ लोग तो अपने ही जान के दुश्मन बन जाते है और आत्महत्या तक करने की सोचते है| लेकिन यहाँ पर आप को ये समझना ज़रूरी है की क्या आप खुद की जिंदगी उस धोखेबाज़ इंसान के लिए तबाह कर दोगे? बिलकुल नहीं|
- क्योंकि आप तो अच्छे से रिश्ता निभा रहे थे पर अगर उन्होंने ही आप को धोखा दिया है तो इसमें आपकी क्या गलती इसलिए खुद को मत कोसो और ना ही ऐसे इंसान के लिए खुद को किसी भी तरह का नुकसान पहुँचाने की कोशिश करो|
6) Feelings मत दिखाओ:
- कोई धोखा दे तो ऐसे situation में कुछ लोग sad status लगाना, निराश सा रहना, उसके सामने अपना दुख जाहिर करना या उनको फिर से अपने जिंदगी में पाने के लिए उनके सामने रोना गिड़गिड़ाना शुरू कर देते है पर आप को ऐसा बिलकुल भी नहीं करना है क्योंकि ऐसा करने से सामनेवाले को आपने गलती का एहसास तो नहीं होगा और उलटा वो आप को और नीचा दिखाने की कोशिश करेगा, आप को ignore करेगा और आपके सामने और attitude दिखायेगा|
- इसलिए जब कोई धोखा दे तो ऐसे में आप normal रहो और उन्हें ऐसे जताओ की उनके धोखा देने से आप को कुछ फर्क नहीं पड़ा और ऐसा करने से खुद ही परेशान हो जाएगा और वो पूरी तरह से confuse हो जाएगा|
7) खुद को busy कर लो:
- प्यार में जब कोई धोखा दे तो उसके बारे में सोच सोच कर परेशान होना या रो रो कर खुद का बुरा हाल करना इन सब चीज़ों में अपना time waste करने के बजाय खुद को busy रखो और आप अपना सारा समय उन कामों में लगा दो जो आप को जिंदगी में आगे ले जा सकते है, खाली समय में अपनी hobbies को follow करो, मनपसंद जगह पर घूमने जाओ, नए दोस्त बनाओ| इससे आप खुद को उस दुख से बहुत ही जल्द बाहर निकाल पाओगे|
8) चीज़ों को मिटा दो:
- कोई धोखा दे तो उस इंसान से जुड़ी सारी चीज़ों को जैसे की उनके मैसेज को, कॉल रिकॉर्डिंग्स को, फोटोज और वीडियोस को या फिर गिफ्ट्स को मिटा दो| क्योंकि जब जब उस इंसान से जुडी कोई भी चीज़ आपके सामने आती रहेगी तब तब आप दुखी, परेशान हो जाओगे या फिर तनाव में आ जाओगे| इसलिए उनसे जुडी हर एक चीज़ को आप मिटा दो|
9) बदले की भावना मत रखो:
- प्यार में जब कोई धोखा दे तो कुछ लोग अपने मन में बदले की भावना रखते है और उनके साथ कुछ बुरा करने की सोचते है या फिर उनकी जिंदगी बर्बाद करने की सोचते है पर याद रखो ये बहुत ही नेगेटिव और नीचले दर्जे की सोच है और ऐसा कर के आप अपने ही नज़रों में गिर जाओगे और बदला लेने के चक्कर में आपकी पूरी लाइफ ख़राब हो जाएगी| इसलिए धोखा खाने के बाद उस व्यक्ति के प्रति किसी भी प्रकार की बदले की भावना मत रखो|
10) खुद को काबिल बनाओ:
- जानता हु की जब प्यार में कोई धोखा दे तो ऐसे में क्या करें कुछ समझ नहीं आता पर आप हिम्मत कर के अपनी जिंदगी में आगे बढ़ो एक बड़ा लक्ष्य चुनो और अपने आप को इतना काबिल और सफल इंसान बनाओ की आप को धोखा देने वाला इंसान खुद आप को खो देने के लिए पछताए, अपने किये पे शर्मिंदा हो और यही उस धोखेबाज़ इंसान को आपकी तरफ से एक करारा जवाब साबित होगा|
इन्हे भी पढ़े
- सच्चा प्यार क्या होता है? ऐसे पहचाने सच्चे प्यार को
- झूठा प्यार क्या होता है – जानिए झूठ पकड़ने के 11 लक्षण
So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना|
आपका कोई personal question हो तो आप मुझे selfhelpinhindi@gmail.com पे मेल कर सकते हो| Thank you, stay connected & love you guys…
Thanks 👍
Welcome Jai
Nice sir
Thank you
I
l❤️ve
y🙂u
Sir
Love you Suraj
Thank you sir
Welcome Taniya
PLEASE AISE OR ARTICAL UPLLOAD KARO. KAB TAK SAHI HOGA YE SAB OR AAGE KIYA KIYA HOTA HAN.
Ok Zarur
Thanku sir🙏😊☹️
Welcome Himani
thank you somuch for this supportive article it gives me straight to move on in my life thank you very much..👍
You are welcome Pooja
Very Nice words, i can’t explain it.
Thank you Vishambhar
Nice and very supportive n kind article..
I feel positive Vibes to read this article..
Thank u sir…
I will move on …
You are welcome Piyu