Monday, March 20, 2023
HomeRelationshipSpiritualityअवचेतन मन को संदेश कैसे भेजे - 4 अभ्यास आपकी जिंदगी बदल...

अवचेतन मन को संदेश कैसे भेजे – 4 अभ्यास आपकी जिंदगी बदल देंगे

हमारा दिमाग इस दुनिया की सबसे शक्तिशाली चीज़ है क्योंकि हम अपने दिमाग से जो भी सोचते है वैसा ही हमारी लाइफ में होने लगता है| हमारे दिमाग के दो मुख्य हिस्से होते है एक चेतन मन (Conscious mind) और दूसरा अवचेतन मन (Subconscious mind)| इन में से सबसे ज्यादा शक्तिशाली है हमारा अवचेतन मन|

हम जैसा सोचेंगे और जैसा महसूस करेंगे वही सब चीज़ें हमारी लाइफ में होने लगेंगी क्योंकि कोई भी चीज़ सच है या झूठ इस में हमारा अवचेतन मन बिलकुल भी फर्क नहीं कर पाता| तो अगर हम किसी चीज़ के बारे में मन में गहराई से सोच रहे है और गहराई से महसूस भी कर रहे है तो हमारे अवचेतन मन तक संदेश पहुंच जाता है और उसे लगता है की वो चीज़ सच में हमारी लाइफ में हो रही है| तो यहाँ पर हमारा अवचेतन मन एक चुंबक की तरह काम करता है इस वजह से हम जिस भी चीज़ के बारे में गहरायी से सोचते और महसूस करते है वो चीज़ हमारी लाइफ में आकर्षित हो जाती है| तो इस आर्टिकल के ज़रिये हम कुछ ऐसे बेहतरीन तरीकों के बारे में जानेंगे जिससे की आप सटीक तरीके से अपने अवचेतन मन को संदेश भेज सकते हो और अपनी लाइफ में किसी भी चीज़ को आकर्षित कर सकते हो|

अवचेतन मन को संदेश भेजने के तरीके

1) कल्पना करना (Visualization):

अवचेतन मन को संदेश कैसे भेजे Visualization

  • अगर आप अपने अवचेतन मन को संदेश भेजना चाहते हो तो उसके लिए सबसे अच्छी और बेहतरीन तकनीक है visualization यानिकि आपके मन में किसी लक्ष्य को या किसी ख़ास चीज़ को पाने की इच्छा है तो आप पहले ही उस लक्ष्य को याफिर उस चीज़ को पा चुके है ऐसा अपने मन में सोचो और वैसे ही अंदर से महसूस करो|
  • तो जब आप visualization कर के किसी चीज़ को गहराई से महसूस करते हो तब ये बात आपके अवचेतन मन तक पहुंच जाती है और वो चीज़ आपके लाइफ में आकर्षित हो जाती है| Visualization करने का सबसे बेस्ट टाइम है रात को सोने से ठीक पहले और सुबह उठने के ठीक बाद क्योंकि इस स्थिति में हमारा अवचेतन मन अधिक सक्रीय होता है| तो आप सुबह और रात में 10 से 15 मिनट के लिए इस visualization कर सकते हो|

ऐसे करे Visualization आप जो चाहो हासिल कर सकते हो!

2) लिखना:

  • आपके लाइफ में आपका जो भी लक्ष्य है उस लक्ष्य को एक कागज़ पर लिखो और उसे अपने जेब में रख लो और पुरे दिन भर में कम से कम चार से पांच बार उस कागज के ऊपर लिखे गए अपने लक्ष्य को देखें और ऐसा महसूस करें की जैसे आपने वो लक्ष्य हासिल कर लिया है और लक्ष्य को पाने के बाद की लाइफ को कल्पना कर के उस परिस्थिति (Situation) को गहरायी से महसूस करें| ऐसा जब आप लगातार कई दिनों तक करोगे तो आप को इसकी आदत लग जायेगी, आप अपने लक्ष्य से भटकोगे नहीं और आप अपने अवचेतन मन को संदेश भेज पाओगे|

3) Vision board तैयार करना:

  • आपके जो भी सपने है या आप जिस भी चीज़ को अपनी जिंदगी में पाना चाहते है उन सबकी आप तस्वीर याफिर इमेजेस लो और फिर उन्हें एक कार्ड शीट पर चिपका दो| जैसे की मानलो अगर आपका सपना IAS बनने का है तो आप लाल बत्ती वाली गाडी की इमेज उस कार्ड शीट पर चिपका सकते हो याफिर आपका सपना किसी ख़ास चीज़ को पाना है तो आप उसकी इमेज चिपका सकते हो या अगर आपका सपना किसी ख़ास जगह पर घूमने जाने का है तो आप उस जगह की इमेजेस चिपका सकते हो|
  • खैर ये सभी बातें तो मैंने उदाहरण के तौर पर आप को बताई है इसलिए आप जिस भी लक्ष्य को और जिन चीज़ों को अपनी लाइफ में पाना चाहते हो उसकी इमेजेस उस कार्ड शीट लगाओ तो इस तरह से आपका vision board तैयार हो जाएगा| आप अपने vision board को दिन भर में कम से कम तीन से चार बार देखें और आपके vision board जो जो चीज़ें है वो सब आप हासिल कर चुके है ऐसा महसूस कीजिये| तो इस तरह से भी आप अपने अवचेतन मन को संदेश भेज सकते हो|

4) खुद को positive affirmations देना:

अवचेतन मन को संदेश कैसे भेजे Positive affirmations

  1. जब आप अपने लक्ष्य को या किसी चीज़ को पाने के बारे में खुद को positive affirmations देते हो और उस लक्ष्य या उस चीज़ को पाने की स्थिति को गहराई से महसूस भी करते हो तो तब ये बात आपके मन में चली जाती है तो इस तरह से भी आप अपने अवचेतन मन को संदेश भेज सकते हो |
  2. जैसे मानलो अगर आपका सपना अमीर बनना है तो आप खुद को कुछ इस तरह के affirmations दे सकते हो जैसे की “मेरे पास बहुत ज्यादा पैसा आ रहा है”, “मै अपनी मनपसंद लाइफस्टाइल को जी पा रहा हु”, “मै अपने खुद की और अपनी परिवार की हर ज़रूरतों को पूरा कर पा रहा हु” तो कुछ इस तरह के affirmations आप खुद को दे सकते है| आप सुबह के समय और रात के समय और दिन भर में एक या दो बार अपने आप को positive affirmations दे सकते है लेकिन इन्हें आप को बोलने के साथ साथ गहराई से महसूस भी करना है|

21 Money Affirmations इन्हे आपको रोज खुद से बोलना है

So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना|

आपका कोई personal question हो तो आप मुझे [email protected] पे मेल कर सकते हो| Thank you, stay connected & love you guys…

RELATED ARTICLES

4 Comments

    • Aapka jo bhi goal hai ya message hai usake bare me visualiza kar ke aur likh ke aap apne Subconscious mind me kisi bhi bat ko register kar sakte ho.

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Post

Most Popular